Latest Hindi Banking jobs   »   RBI Assistant Exam 2020: ऑनलाइन आवेदन...

RBI Assistant Exam 2020: ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज , Direct Link

RBI Assistant Exam 2020: ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज , Direct Link | Latest Hindi Banking jobs_2.1

RBI असिस्टेंट 2019 के  लिए RBI ने नोटीफिकेशन जारी किया था, उम्मीद है की आपने आवेदन कर दिया होगा। अगर नहीं किया है तो अभी कर दें। RBI असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 24 जनवरी है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के तहत वर्ष 2019-2020 में कुल 926 उम्मीदवारों को असिस्टेंट के रूप में भारतीय रिजर्व बैंक में भर्ती किया जायेगा। RBI असिस्टेंट भर्ती परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जारी है। यह भर्ती दो चरण में आयोजित होगी- प्रीलिम्स और मेंस, मेंस में सफल होने वाले उम्मीदवारों को LPT परीक्षा से गुजरना होगा, जिसके माध्यम से आपकी क्षेत्रीय भाषा में पकड़ की जाँच की जाएगी , जो क्षेत्रीय भाषा में आपकी दक्षता की जांच करेगी, इस लिए आपको ध्यान देना  होगा कि आप उस क्षेत्र से आवेदन दें जहाँ की क्षेत्रीय भाषा में आप दक्ष हैं। RBI असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन 23 दिसंबर 2019 से शुरू हुआ था और आवेदन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि 24 जनवरी 2020 है। RBI ने RBI असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा में अनुभागीय समय की शुरुआत की है। RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 14 और 15 फरवरी 2020 को आयोजित की जाएगी।

RBI असिस्टेंट 2019 ऑनलाइन आवेदन 

RBI असिस्टेंट के ऑनलाइन आवेदन का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को पात्रता मापदंड और निर्देशों को अच्छे समझ लेना चाहिए। RBI असिस्टेंट 2019 के लिए आवेदन देने का लिंक नीचे दिया गया है:

RBI सहायक 2019: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें


RBI सहायक 2019: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(FAQs)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की मदद से RBI असिस्टेंट परीक्षा 2019 के बारे में पूरी जानकारी आपको प्राप्त होगी।


प्रश्न: RBI सहायक 2019 भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?
इवेंट्स  तिथियाँ 
आवेदन के ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन की शुरूआत  23 दिसम्बर 2019
आवेदन देने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2020
आवेदन में एडिट करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2020
अपने आवेदन का प्रिंटआउट निकलने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2020
RBI असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि (अस्थायी)  14 और 15 फरवरी 2020
RBI असिस्टेंट मेन्स परीक्षा तिथि (अस्थायी)  मार्च 2020




प्रश्न: RBI असिस्टेंट 2019 के लिए परीक्षा पैटर्न क्या है?
उत्तर:  आगामी बैंकिंग परीक्षाओं में RBI असिस्टेंट परीक्षा नाम भी जुड़ गया है। इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण- प्रीलिम्स परीक्षा के लिए 1 घंटे (60 मिनट) की समग्र समय सीमा निर्धारित की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार,  RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा में भी अनुभागीय समय सीमा है। यहां प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा के लिए RBI सहायक 2019 परीक्षा पैटर्न दिया गया है:

RBI असिस्टेंट 2019 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 

Serial Number Name of Test No. of Question Maximum Marks Duration
1. English Language 30 30 20 मिनट 
2. तार्किक क्षमता  35 35 20 मिनट 
3. संख्यात्मक अभियोग्यता  35 35 20 मिनट 
कुल  100 100 60 मिनट 

RBI असिस्टेंट 2019 मेंस परीक्षा पैटर्न 

क्र. संख्या  विषय  प्रश्नों की संख्या   अधिकतम अंक समय-सीमा 
1. English Language 40 40 30 मिनट 
2. तार्किक क्षमता  40 40 30 मिनट 
3. कंप्यूटर ज्ञान  40 40 30 मिनट 
4. सामान्य जागरूकता  40 40 25 मिनट 
5. संख्यात्मक अभियोग्यता  40 40 20 मिनट 
कुल  200 200 135 मिनट 


नोट: RBI असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में अनुभागीय कट-ऑफ और अनुभागीय समय है। इसलिए उम्मीदवार को सभी वर्गों को समान महत्व देना चाहिए।

प्रश्न: RBI असिस्टेंट 2019 के लिए रिक्तियों की कुल संख्या क्या है?
उत्तर: RBI सहायक 2019 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, देश में बैंक के विभिन्न कार्यालयों में सहायक के पद के लिए इस वर्ष कुल 926 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पूरे देश में RBI कार्यालयों की आवश्यकतानुसार रिक्तियां जारी की जाती हैं।
कुल रिक्तियां – 926 



प्रश्न: RBI सहायक 2019 के लिए योग्यता मापदंड क्या है?
उत्तर: RBI असिस्टेंट 2019 की योग्यता मापदंड में शैक्षिक के साथ-साथ आयु मापदंड भी है। नीचे विवरण पढ़ें।

1. शैक्षिक योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या इसके समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। SC / ST / PWD वर्ग से संबंधित उम्मीदवार के लिए, कुल उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने है। 


2. आयु : (1 दिसम्बर 2019 तक )

न्युन्ताम्म आयुसीमा : 20 वर्ष
अधिकतम आयुसीमा : 28 वर्ष

अन्य श्रेणियों के लिए आयु में छूट

वर्ग  आयु में छूट
SC/ST 5 वर्ष 
OBC 3 वर्ष
PwD  सामान्य के लिए 10 वर्ष , OBC के लिए 13 वर्ष और SC/ST के लिए 15 वर्ष 
पूर्व सैनिक सशस्त्र बलों को अपनी सेवा प्रदान करने वाले उम्मीदवारों को + 3 वर्ष अतिरिक्त (50 वर्ष तक)
तलाकशुदा महिलाओं / विधवाओं / महिलाओं, जो न्यायिक रूप से अलग हो गई और फिर से शादी नहीं की  10 वर्ष 
उम्मीदवार जो 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 की अवधि के बीच जम्मू और कश्मीर राज्य के निवासी थे 5 वर्ष
अभ्यर्थी, जिन्हें RBI में कार्य करने का अनुभव है  अनुभव के वर्ष (अधिकतम 3 वर्ष)

प्रश्न: RBI असिस्टेंट 2019 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
उत्तर: RBI सहायक 2019 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क:

1. SC/ ST/ PWD/EXS के लिए Rs. 50.
2. OBC/ सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए Rs. 450.
प्रश्न: क्या RBI सहायक के पद के लिए कोई साक्षात्कार है?
उत्तर : RBI असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार का चरण नहीं है, लेकिनऑनलाइन मेंस परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) देनी होगी। भाषा प्रवीणता परीक्षा संबंधित राज्य की आधिकारिक / स्थानीय भाषा में आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। आधिकारिक / स्थानीय भाषा की परीक्षा में जो उम्मीदवार सफलता प्राप्त नहीं करेंगे,  उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।


कार्यालय के अनुसार स्थानीय भाषा इस प्रकार है:
क्षेत्र  LPT के लिए भाषा 
अहमदाबाद गुजराती
बेंगलुरु  कन्नड़
भोपाल हिंदी
भुवनेश्वर उड़िया
चंडीगढ़ पंजाबी / हिंदी
चेन्नई तमिल
गुवाहाटी असमिया / बंगाली / खासी / मणिपुरी / बोडो / मिजो
हैदराबाद तेलुगु
जयपुर  हिंदी
जम्मू उर्दू / हिंदी / कश्मीरी
कानपूर और लखनऊ हिंदी
कोलकाता बंगाली / नेपाली
मुंबई मराठी / कोंकणी
नागपुर मराठी / हिंदी
नई दिल्ली  हिंदी
पटना  हिंदी / मैथिली
तिरुवनंतपुरम मलयालम
RBI Assistant Exam 2020: ऑनलाइन आवेदन का अंतिम दिन आज , Direct Link | Latest Hindi Banking jobs_3.1 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *