Latest Hindi Banking jobs   »   Daily Current Affairs 18th December 2019...

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_3.1सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता  प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !




राष्ट्रीय समाचार

1. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का किया शुभारंभ

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_4.1
  • केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का शुभारंभ किया है। 
  • इस मिशन का उद्देश्य अगले 4 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के 600,000 गाँवों को जोड़ना है। 
  • ये मिशन 2018 के राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति का हिस्सा है। मिशन ब्रॉडबैंड पहल के कार्यान्वयन के लिए सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड पहुंच को सुरक्षित करेगा और इसका उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से 50 एमबीपीएस तक की इंटरनेट गति प्रदान करना है।
  • सरकार के अनुसार, 10% निवेश का हिस्सा यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (USO) निधि से आएगा और शेष निवेश उद्योग द्वारा टावरो और अन्य परिसंपत्तियों के रूप में आएगा।
2. सरकार ने ई-वाणिज्य पोर्टल ‘GeM Samvaad’ का किया शुभारंभ
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_5.1
  • सरकार ने स्थानीय दुकानदारों तक पहुंच बनाने के लिए “GeM Samvaad” नाम से एक नए ई-वाणिज्य पोर्टल का शुभारंभ किया है। 
  • इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित स्थानीय क्रेताओं के लिए बाजार पर स्थानीय विक्रेताओं के ऑन-बोर्डिंग की सुविधा होगी। GeM में 15 लाख से अधिक उत्पाद और लगभग 20,000 सेवाएं, 3 लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और सेवा प्रदाता और 40 हजार से अधिक सरकारी खरीदार संगठन शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के वाणिज्य सचिव: अनूप वधावन

राज्य समाचार

3. ग्वालियर में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत उत्सव ‘तानसेन सामरोह’ का हुआ आगाज

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_6.1
  • मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘तानसेन सामरोह’ की शुरुआत ग्वालियर के हरिकथा और मिलाद गायन के साथ पारंपरिक रूप से की गई। 
  • पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का आयोजन हर साल भारतीय इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित गायकों में से एक, ‘मियां तानसेन’ की याद में किया जाता है।
  • तानसेन समरोह भारत में सबसे पुराना और सम्मानित शास्त्रीय संगीत समारोह जिसका आयोजन उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया जाता है, मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के तहत इस समारोह में ग्रीस, अमेरिका, ईरान और बेल्जियम सहित विश्वभर के प्रसिद्ध संगीतकार और वाद्ययंत्र वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस समारोह की ये 95वीं वर्षगाठ है।
  • प्रसिद्ध गायक पंडित विद्याधर व्यास को तानसेन समारोह के पहले दिन 2019 के राष्ट्रीय तानसेन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित, तानसेन पुरस्कार में 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है और जो हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के उत्कृष्ट प्रतिपादकों को दिया जाता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: कमलनाथ
  • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन

4. मणिपुर में आरंभ हुआ संतरा उत्सव
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_7.1
  • मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में राज्य स्तरीय संतरा उत्सव का उद्घाटन किया। 
  • तामेंगलोंग मणिपुर में सबसे अधिक संतरा उत्पादक क्षेत्र है। 
  • राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष उत्तर पूर्वी परिषद के सहयोग से संतरा उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन करती है। 
  • पहले दिन संतरा उत्पादकों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और शीर्ष स्थान हासिल करने वालो को पुरस्कार वितरित किए गए। 
  • संतरा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, परमम् खेल और संगोष्ठियों का भी आयोजन किया गया।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला

पुरस्कार

5. गुजरात पुलिस प्रसिडेंट्स कलर्स सम्मान पाने वाली बनी 7 वीं राज्य पुलिस

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_8.1
  • उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा गुजरात पुलिस को गांधीनगर में हुए एक कार्यक्रम में ‘प्रसिडेंट्स कलर्स’ से सम्मानित किया गया। 
  • राज्य पुलिस को ये सम्मान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए के लिए दिया जाता हैं। 
  • प्रसिडेंट्स कलर्स भारत में पुलिस बल को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 
  • इस सम्मान से सम्मानित होने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, त्रिपुरा और असम शामिल हैं।
  • प्रसिडेंट्स कलर्स एक प्रतीक है जो ‘निसान’ नाम से भी जाना जाता है, जिसे सभी पुलिस अधिकारियों की वर्दी के बाएं हाथ की आस्तीन पर पहनाया जाता हैं।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गुजरात सीएम: विजय रूपाणी; राज्यपाल: आचार्य देवव्रत

6. बीबीसी ने बेन स्टोक्स को चुना 2019 का स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर  
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_9.1
  • इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर बेन स्टोक्स को बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2019 चुना गया है। स्टोक्स इस पुरस्कार के लिए 2005 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद चुने गए पहले क्रिकेटर हैं।
  • बेन स्टोक्स को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 2019 में पहली बार विश्व कप विजेता बना था। 
  • उन्हें ये पुरस्कार प्रिंसेस रॉयल, मैनचेस्टर यूनाइटेड और स्कॉटलैंड के पूर्व फुटबॉलर डेनिस लॉ द्वारा दिया गया ।

नियुक्तियां

7. बोरिस जॉनसन फिर चुने गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री 

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_10.1
  • ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में हुए आम चुनावों ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, साथ उनकी कंजरवेटिव पार्टी ने संसद में बहुमत के 326 के जादुई आकड़े को पार कर लिया है। 

    उन्हें दोबारा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया है।

  • ताजा आकड़ो के अनुसार जॉनसन के नेतृत्व वाली कंजरवेटिव पार्टी को 650 सदस्यीय वाले हाउस ऑफ कॉमन्स की लगभग 365 सीटे मिलने का अनुमान हैं, लेकिन पार्टी ने जीत का जश्न मना शुरू कर दिया हैं क्योंकि इसने आधे से अधिक सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। 
  • विपक्ष की लेबर पार्टी को 203 सीटें मिलने का अनुमान है, पार्टी के ख़राब प्रदर्शन की जिम्मेवारी लेते हुए नेता जेरेमी कॉर्बिन ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड 
8. श्रीधर पात्रा को नालको का CMD किया गया नियुक्त
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_11.1
  • श्रीधर पात्रा को नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था। 
  • वर्तमान में वह नालको के निदेशक (वित्त) हैं। उन्हें 31 अक्टूबर, 2024 तक के लिए नालको का सीएमडी नियुक्त किया गया। श्रीधर पात्रा वर्तमान सीएमडी तपन कुमार चंद का स्थान लेंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नालको खान मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न लोक उद्यम है।
  • नालको स्थापना: 7 जनवरी 1981
  • नालको मुख्यालय: भुवनेश्वर, ओडिशा

9. इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर लॉरा मार्श ने संन्यास की घोषणा 
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_12.1
  • इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर लॉरा एलेक्जेंड्रा मार्श ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। 
  • लॉरा ने अपने 13 साल के करियर में तीन विश्व कप जीते, उन्होंने 2006 में तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर शुरुआत की थी और बाद में  वे स्पिन गेंदबाज में तब्दील हो गई थी। 
  • उन्होंने 103 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय, 67 T20 और 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था और अपने करियर में 217 विकेट झटके थे। 
  • साथ ही वो एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों में तीसरी गेंदबाज हैं।
  • लौरा मार्श को फरवरी 2019 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा पूर्ण केंद्रीय अनुबंध से सम्मानित किया गया था। 
  • उन्होंने जून 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ  अपना 100 वां महिला एकदिवसीय मैच में खेला था।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • इंग्लैंड की राजधानी: लंदन; मुद्रा: स्टर्लिंग पाउंड

समझौता

10. SBI ने KfW जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ ऋण समझौते पर किए हस्ताक्षर  

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_13.1
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत में ऊर्जा-कुशल आवास कार्यक्रम शुरू करने के लिए Kreditanstalt für Wiederaufbau (KfW) जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ 277 मिलियन डॉलर (लगभग 1,958 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • ये कार्यक्रम 2030 के सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के भारत-जर्मन विकास सहयोग का हिस्सा हैं।
  • इस कार्यक्रम के तहत बिल्डरों और घर खरीदने वालो को सामान्य आवासों की तुलना में 25 प्रतिशत से अधिक ऊर्जा बचत करने वाली ऊर्जा-कुशल आवासीय परियोजनाओं के निर्माण या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। 
  • ऋण और अनुदान सुविधाओं की व्यवस्था SBI की निवेश बैंकिंग में सहायक कंपनी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड द्वारा की जाएगी।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापना: 1 जुलाई 1955


रक्षा समाचार

11. भारत ने सतह से मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण 

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_14.1
  • भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से मार करने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। 
  • नौ मीटर लंबी यह मिसाइल ध्‍वनि से तीन गुना अधिक गति से 300 किलोग्राम तक हथियार ले जा सकती है। 
  • ब्रह्मोस मिसाइल मध्यम दूरी की रैमजेट सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जिसे पनडुब्बि, पोत, लड़ाकू विमान या सतह से लॉन्च किया जा सकता है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • DRDO के अध्यक्ष: जी. सतीश रेड्डी, स्थापना: 1958, मुख्यालय: नई दिल्ली

बैंकिंग समाचार

12. RBI waives NEFT, RTGS transfer charges for savings account holders

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_15.1
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बचत खाता धारकों के लिए NEFT, RTGS हस्तांतरण शुल्क माफ करने की घोषणा की हैं। 
  • आरबीआई ने एक आदेश में सभी बैंकों को ऑनलाइन NEFT और RTGS पर लगने वाले शुल्क को सभी बचत खाताधारकों के लिए नि: शुल्क करने का निर्देश दिया हैं। 
  • नया नियम 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

अर्थव्यवस्था समाचार

13. भारत सरकार और ADB ने EESL के लिए 250 मिलियन के ऋण पर किए हस्ताक्षर 

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_16.1
  • भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट (ADB) ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। 
  • ऋण का उद्देश्य भारत में ऊर्जा दक्षता निवेश का विस्तार करना है जो कृषि, आवासीय और संस्थागत उपभोक्ताओं को लाभान्वित करेगा। 
  • इसके अतिरिक्त, ADB के प्रशासन में स्वच्छ प्रौद्योगिकी कोष (CTF) से 46 मिलियन डॉलर का उपलब्‍ध कराया जाएगा।  
  • इस परियोजना से भारत सरकार के ऊर्जा दक्षता को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था की ऊर्जा तीव्रता को कम करने के बारे में सरकार की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। 
  • स्मार्ट मीटर सौर फोटोवोल्टिक प्रणालियों तथा इलेक्ट्रिक वाहनों स‍हित पात्र राज्यों में ऊर्जा कुशल प्रौद्योगिकियों की शुरूआत से बिजली नेटवर्क के नुकसान को कम करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को घटाने में मदद मिलेगी।

निधन

14. जाने-माने अभिनेता श्रीराम लागू का निधन

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_17.1
  • लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का लम्बी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने आजादी के बाद महाराष्‍ट्र में रंगमंच आंदोलन के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। 
  • नटसम्राट और हिमालयाची साओली जैसे मराठी नाटकों और मराठी फिल्‍म पिंजरा में अभिनय से उन्‍हें लोकप्रियता मिली। 
  • एक दिन अचानक, घरोंदा और लावारिस जैसी हिन्‍दी फिल्‍मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए भी उन्हें जाना जाता हैं।

15. लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ का निधन

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_18.1
  • जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री गीता सिद्धार्थ काक का निधन। उन्हें गर्म हवा (1973), परिचय (1972), गमन (1978) फिल्मों में यादगार भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। 
  • उनकी फिल्म गर्म हवा ने 21 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। जिसे फिल्म समीक्षकों द्वारा भी सराहा गया था।

16. पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_19.1
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आईडी स्वामी का निधन। 
  • उन्होंने 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह हरियाणा के करनाल से दो बार लोकसभा सदस्य भी रहे थे।

महत्वपूर्ण दिन

17. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस: 18 दिसंबर

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_20.1
  • दुनियाभर में प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। 
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2000 में विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।
  • इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन हर साल प्रवासियों, संगठनों और इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले लोगों को इस मौके पर आमंत्रित करता है। 
  • इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र उन्हें सम्मानित और सहयोग, और भविष्य में सभी के लिए आने वाले विश्वास को बनाए रखने के लिए #WeTogether अभियान चला रहा हैं।

विविध

18. तुर्की की ऐतिहासिक मस्जिद को बांध के लिए किया गया शिफ्ट
Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_21.1
  • तुर्की में इलिसु बांध बनाए जाने के मार्ग में आ रही 610 साल पुरानी Er-Rızk मस्जिद को हसनकीफ शहर के जलमग्न होने से पहले सुरक्षित रूप से हटाकर 2 किमी. की दूरी पर स्थापित कर दिया गया।
  • इलिसू बांध से 1,200 मेगावाट बिजली उतपादन की जाएगी, जिसके बाद इलिसु बांध, ऊर्जा उत्पादन के मामले में तुर्की का चौथा सबसे बड़ा बांध बन जाएगा।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तुर्की की राजधानी: अंकारा; मुद्रा: टर्किश लीरा

Learn Current Affairs with ADDA247 Youtube Channel. Check out the video below.

Start Preparing For LIC Assistant Main 2019!

Practice Current Affairs & Banking Quiz

You may also like to Read:

Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_22.1Daily Current Affairs 18th December 2019 Daily GK Update IN Hindi | Latest Hindi Banking jobs_23.1

   All the Best BA’ians for LIC Assistant Mains and IBPS SO Prelims 2019 !!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *