Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 11 सितम्बर 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 11 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की मेंस परीक्षा की तैयारी कर रहे होंगे. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा की तैयारी को और मजबूत करने के लिए अब से दैनिक स्तर पर आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है, जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये. आज की इस हिंदी भाषा प्रश्नावली 11 सितम्बर 2019 में हम आपको   वाक्यों में  त्रुटी से सम्बंधित प्रश्न प्रदान कर रहे हैं.   

 वाक्यों में  त्रुटी से सम्बंधित प्रश्न


Directions (1-15) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी  रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।     

Q1. भारत की आजादी के लिए (a)/ अपने संघर्ष की दौरान भगत सिंह (b)/ जिस संगठन में सबसे पहले शामिल हुए थे (c)/ वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन था। (d)/ त्रुटीरहित(e)    
Q2. योग आपके दिल को स्वस्थ बनाने में (a)/ मदद करता है और यह आपके शरीर (b)/ और नसों में रक्त के प्रवाह को (c)/ बढ़ाकर ह्रास कुशलता से काम करता है। (d)/ त्रुटीरहित (e)        
Q3. वो सभी प्राकृतिक चीजें जो पृथ्वी पर (a)/ जीवन संभव बनाती हैं (b)/ पर्यावरण के अंतरगर्त आता हैं जैसे कि (c)/ जल, वायु, सूर्य का प्रकाश, भूमि, अग्नि, वन, पशु, पौंधें, इत्यादि।(d)/ त्रुटीरहित(e)       
Q4. विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधुनिक के जीवन (a)/ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है (b)/ और इसने मानव सभ्यता को (c)/ गहराई में जाकर प्रभावित किया है।  (d)/ त्रुटीरहित (e) 
Q5.पहले के समय में लड़कियों की शिक्षा को (a) अभी भी आवश्यक नहीं माना गया था (b)/ लेकिन समय गुज़रने के साथ लोगों ने (c)/ लड़कियों की शिक्षा का महत्व महसूस किया है। (d)/ त्रुटीरहित     
Q6. आज वैश्विक स्तर पर यह सिद्ध हो चुकी है (a)/ कि हिंदी भाषा अपनी (b) लिपि और उच्चारण के लिहाज से (c)/ सबसे शुद्ध और विज्ञान सम्मत भाषा है।(d)/ त्रुटीरहित(e)    
Q7. जहाँ तक सामाजिक इतिहास की बात है,(a)/ जिसे कोई सीमा तक आप (b)/ सांस्कृतिक इतिहास कह सकते हैं,(c)/ उसमें साहित्य का प्रचुर प्रयोग हुआ है।(d)/ त्रुटीरहित(e)      
Q8. ईंधन को शुरू में उन पदार्थों के रूप में पहचाना जाता था (a)/ तो केवल रासायनिक ऊर्जा ही जारी करते थे (b)/ हालांकि जल्द ही उन पदार्थों को इस श्रेणी में (c)/ शामिल कर लिया गया जो परमाणु ऊर्जा का उत्पादन करते थे।(d)/  त्रुटीरहित(e)       
Q9. हमारे पर्व बाँसुरी की पोर की तरह होते हैं,(a)/ जो आदमी की स्पंदन वाहिनी (b)/ अँगुलियों के स्पर्श मात्र से (c)/ अलग-अलग स्वरों में बज उठते हैं। (d)/ त्रुटीरहित (e)           
Q10. बैंकिंग प्रणाली वह प्रणाली है(a)/  जिसमें पैसा जमा करनी और उधार देना शामिल है(b)/ यह प्रक्रिया दुनिया के विभिन्न हिस्सों में(c)/  सदियों पहले शुरू की गई थी।(d)/ त्रुटीरहित (e)
Q11. नेताजी द्वारा (a) लागू की गई इस प्रणाली से (b)/ जनता के अंदर (c)/ असंतोष फ़ैल गया है।(d)/ त्रुटीरहित (e)  
Q12. महात्माओं का (a)/ वैराग भी समय (b)/ के परिवर्तन की अपेक्षा (c) नहीं रखता। (d)/ कोई त्रुटी नहीं (e) 
Q13. पर्यावरण और आर्थिक विकास (a)/एक-दूसरे से परस्पर जुड़े हुए है, वही दूसरी तरफ (b)/ एक देश की आर्थिक तरक्की(c)/ भी पर्यावरण को प्रभावित करती है। (d)/ त्रुटीरहित (e) 
Q14. चार घंटे के आगे (a)/ अब मैं और (b)/ आपका इंतजार (c)/ नहीं कर सकता। (d)/ कोई त्रुटी नहीं है (e)    
Q15. अगर राहुल समय पर (a)/ घर नहीं आ गया तो (b)/ फिर उसने मुझे (c) क्यों यह समय दिया। (d)/ कोई त्रुटी नहीं (e)


उत्तर 


S1. Ans. (b): 
Sol.यहाँ ‘अपने संघर्ष की दौरान भगत सिंह’ के स्थान पर ‘अपने संघर्ष के दौरान भगत सिंह’ का प्रयोग उचित है। 
S2. Ans. (d): 
Sol.यहाँ ‘बढ़ाकर ह्रास कुशलता से काम करता है’ के स्थान पर ‘बढ़ाकर अधिक कुशलता से काम करता है’ का प्रयोग उचित है। 
S3. Ans. (c): 
Sol.यहाँ ‘पर्यावरण के अंतरगर्त आता हैं जैसे कि’ के स्थान पर ‘पर्यावरण के अंतरगर्त आती हैं जैसे कि’ का प्रयोग उचित है। 
S4. Ans. (a):
Sol. यहाँ ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधुनिक के जीवन’ के स्थान पर ‘विज्ञान और प्रौद्योगिकी आधुनिक जीवन’ का प्रयोग उचित है, यहाँ आधुनिक के बाद ‘के’ का प्रयोग अनावश्यक है।  
S5. Ans. (b): यहाँ ‘अभी भी आवश्यक नहीं माना गया था’ के स्थान पर ‘कभी भी आवश्यक नहीं माना गया था’ का प्रयोग उचित है, इस वाक्य में ‘पहले के समय’ के संदर्भ में ‘अभी भी’ के स्थान पर ‘कभी भी’ का प्रयोग सही है।      
S6. Ans. (a): यहाँ ‘आज वैश्विक स्तर पर यह सिद्ध हो चुकी है’ के स्थान पर ‘आज वैश्विक स्तर पर यह सिद्ध हो चुका है’ का प्रयोग उचित है। 
S7. Ans. (b) : यहाँ ‘जिसे कोई सीमा तक आप’ के स्थान पर ‘जिसे एक सीमा तक आप’ का प्रयोग उचित है।    
S8. Ans. ( b ): यहाँ ‘तो केवल रासायनिक ऊर्जा ही जारी करते थे’ के स्थान पर  ‘जो केवल रासायनिक ऊर्जा ही जारी करते थे’ का प्रयोग उचित है।          
S9. Ans. (e): यह वाक्य त्रुटीरहित है। 
S10. Ans. (b): यहाँ ‘जिसमें पैसा जमा करनी और उधार देना शामिल है’ के स्थान पर ‘जिसमें पैसा जमा करना और उधार देना शामिल है’ का प्रयोग उचित है।   
S11. Ans. (c): यहाँ ‘जनता के अंदर’ के स्थान पर ‘जनता में’ का प्रयोग उचित है।
S12. Ans. (b): यहाँ ‘वैराग भी समय’ के स्थान पर ‘वैराग्य भी समय’ का प्रयोग उचित है। 
S13. Ans. (e): यह वाक्य त्रुटीरहित है। 
S14. Ans. (a): यहाँ ‘चार घंटे के आगे’ के स्थान पर ‘‘चार घंटे के बाद’ का प्रयोग उचित है। 
S15. Ans. (b): यहाँ ‘घर नहीं आ गया तो’ के स्थान पर ‘घर नहीं आया तो’ का प्रयोग उचित है।               





    इन्हें भी पढ़ें  :

  1. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा मुफ्त प्रैक्टिस सेट
  2. आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा 2019 : हिंदी भाषा के स्टडी नोट्स 
  3.  IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावलियां 2019


IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 11 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_4.1




IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 11 सितम्बर 2019 | Latest Hindi Banking jobs_5.1


Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *