Latest Hindi Banking jobs   »   18th November Daily Current Affairs 2022:...

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट

यहाँ पर 18 नवंबर, 2022 की सुर्ख़ियों में आने वाली घटनाओं जैसे: Yudh Abhyas, 242nd Corps of Engineers Day, International Table Tennis Federation, Naturopathy Day, World Antimicrobial Awareness Week आदि से परिचित होने के लिए Daily GK updates दी गयी है इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफ़ेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं

जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से करेंट अफ़ेयर्स पर आधारित होते हैं इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवसामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ़ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

Top 18 Daily GK Updates: National & International News

नीचे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समाचारों के साथ शीर्ष 18 महत्वपूर्ण दैनिक सामान्य ज्ञान 2022 अपडेट दिए जा रहे हैं।

 

नियुक्ति

 

जगुआर लैंड रोवर के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से दिया इस्तीफा

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_3.1

टाटा समूह की कंपनी जगुआर लैंड रोवर ( Jaguar Land Rovers) के सीईओ Thierry Bollore ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने निजी कारणों से चलते इस्तीफा देने की बात कही है। Thierry Bollore 31 दिसंबर, 2022 तक अपने पद पर बने रहेंगे। एड्रियान मारडेल (Adrian Mardell) ने 16 नवंबर से अंतरिम सीईओ का भार संभाल लिया है। वे जगुआर लैंड रोवर के साथ बीते 32 साल से जुड़े हैं।

 

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी बने नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_4.1

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि अरविंद विरमानी ने वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में 2007 से 2009 तक काम किया है।

कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरविंद विरमानी को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने फरवरी 2013 से अगस्त 2016 तक मौद्रिक नीति पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) की तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में भी काम किया।

 

राज्य

 

योगी सरकार प्रदेश में बनाएगी रामायण और महाभारत सर्किट

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_5.1

यूपी सरकार पर्यटन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की बहुतायत संख्या को देखते हुए अलग-अलग सर्किट का विकास किया जाएगा। इसमें एक समान पर्यटन केंद्रों को शामिल किया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर भगवान राम से जुड़े स्थलों को रामायण सर्किट, भगवान कृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों को कृष्ण सर्किट के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस योजना को नई पर्यटन नीति में शामिल किया गया है। मंत्रिपरिषद ने नई पर्यटन नीति को मंजूरी दे दी है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने नई पर्यटन नीति और पर्यटन के नए क्षेत्रों के विकास से जुड़ी जानकारी साझा की।

 

कोरोना के बाद नई कंपनियां खोलने में UP देश में दूसरे स्थान पर

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_6.1

कोरोना के बाद देश में नई कंपनियां खुलने के मामले में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। यहां पिछले तीन सालों में 30 हजार कंपनियां खोली गई हैं जबकि महाराष्ट्र में इसी दौरान 60,000 नई कंपनियां खोली गई हैं। यूपी ने इस मामले में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है।

कॉरपोरेट मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना के तीन साल बाद उत्तर प्रदेश ने दिल्ली, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों को उद्योग लगाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। यहां पर कुल 1.08 लाख सक्रिय कंपनियां हैं।

 

उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किया जाएगा

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_7.1

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी ट्रांसफर किए जाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

यह बात शहर के वकीलों और स्थानीय विधायक सरिता आर्य सहित राजनेताओं के एक बडे़ वर्ग को नागवार गुजरा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की एक बैठक में यह फैसला लिया था।

 

खेल

 

स्विट्जरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिली जीन किंग कप जीता

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_8.1

बेलिंडा बेनसिच ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे स्विट्जरलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिली जीन किंग कप का खिताब जीता।

ओलंपिक की एकल स्वर्ण पदक विजेता बेनसिच ने ऑस्ट्रेलिया की अल्जा टोमलजानोविच को 6-2, 6-1 से हराकर स्विट्जरलैंड को 2-0 से अजेय बढ़त दिलाई।

 

आईटीटीएफ एथलीट आयोग के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय शरत कमल

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_9.1

स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा।

इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरत कमल को 187 वोट मिले। वह रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212 वोट) के बाद दूसरे नंबर पर रहे। यह वोटिंग 7 से 13 नवंबर तक हुई थी, जिसमें 283 खिलाड़ियों ने मतदान किया।

 

महत्वपूर्ण दिवस

 

बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए UNGA ने 18 नवंबर को विश्व दिवस के रूप में नामित किया

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_10.1

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 नवंबर को बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए विश्व दिवस के रूप में घोषित किया है।

नए विश्व दिवस का उद्देश्य बाल यौन शोषण के आघात के लिए वैश्विक दृश्यता लाना है, इस उम्मीद के साथ कि सरकारें इससे लड़ने के लिए कार्रवाई करेंगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हर साल लाखों बच्चे यौन हिंसा का अनुभव करते हैं।

 

इंजीनियरी कोर का 242वां स्‍थापना दिवस

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_11.1

भारतीय सेना 18 नवंबर को इंजीनियरी कोर का 242वां स्‍थापना दिवस मना रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान और थल सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे ने इस अवसर पर इंजीनियरी कोर के सभी सदस्‍यों को शुभकामनाएं दी हैं।

स्‍थापना दिवस के अवसर पर आकाशवाणी के साथ विशेष भेंट में इंजीनियरी कोर के इंजीनियर इन चीफ और सीनियर कर्नल कमाण्‍डेंट, लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने कोर के सदस्‍यों का आह्वान किया है कि वे भावी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक परिश्रम करने के लिए तैयार रहें।

 

विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह: 18-24 नवंबर

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_12.1

विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week) हर साल 18-24 नवंबर से मनाया जाता है।

विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह (WAAW) का उद्देश्य वैश्विक रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दवा प्रतिरोधी संक्रमणों के आगे उभरने और प्रसार से बचने के लिए आम जनता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और नीति निर्माताओं के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।

 

प्राकृतिक चिकित्सा दिवस: 18 नवंबर

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_13.1

भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है। औषधि रहित चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सकारात्मक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, जिसे प्राकृतिक चिकित्सा कहा जाता है।

आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर, 2018 को यह दिवस घोषित किया गया था।

 

बैंकिंग

 

जर्मन बैंक ‘केएफडब्ल्यू’ सौर परियोजनाओं के लिए एसबीआई को 150 मिलियन यूरो ऋण प्रदान करेगा

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_14.1

भारत के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सौर परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए जर्मन विकास बैंक केएफडब्ल्यू के साथ 150 मिलियन यूरो (1,240 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं।

केएफडब्ल्यू विकास बैंक की स्थापना 1948 में जर्मन सरकार द्वारा की गई थी। भारत-जर्मनी सौर साझेदारी के तहत दीर्घकालिक ऋण, सौर क्षेत्र में नई और आगामी क्षमताओं की सुविधा प्रदान करेगा।

 

निधन

 

भारत के बास्केटबॉल दिग्गज अब्बास मुंतसिर का निधन

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_15.1

भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाम अब्बास मुंतसिर का लंबी बीमारी के बाद 16 नवंबर, 2022 को मुंबई में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका जन्म 1942 में मुंबई में हुआ था।

उन्होंने अमेरिकी मिशनरियों द्वारा नागपाड़ा में खेलना शुरू किया, बाद में उनका झुकाव बास्केटबॉल की ओर झुकाव शुरू हुआ। उनका बास्केटबॉल में पदार्पण 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक प्रदर्शनी खेल में हुआ था।

 

बिज़नेस

 

विप्रो यूरोपियन वर्क काउंसिल की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_16.1

भारत की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने अपने कर्मचारी प्रतिनिधि के साथ एक यूरोपीय वर्क्स काउंसिल (ईडब्ल्यूसी) स्थापित करने के लिए एक समझौता किया है।

यह यूरोप में अपने श्रमिकों के लिए यूरोपीय कार्य परिषदों की स्थापना करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ ने ईडब्ल्यूसी स्थापित करने के लिए यूरोपीय संघ के देशों में 1000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को अनिवार्य कर दिया है।

 

राष्ट्रीय

 

भारत सरकार राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण को समाप्त करेगी

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_17.1

भारत सरकार ने 1 दिसंबर 2022 से राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधी प्राधिकरण (एनएए) को समाप्त करने का निर्णय लिया है क्योंकि इसका बढ़ाया गया कार्यकाल 30 नवंबर 2022 को समाप्त हो रहा हैं। 1 दिसंबर 2022 से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से सम्बंधित मुनाफाखोरी विरोधी शिकायतें होंगी अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा निपटाया जायेगा।

सितंबर 2021 में हुए 45वीं बैठक में जीएसटी की शीर्ष निर्याणक संस्था ,जीएसटी परिषद ने एनएए का कार्यकाल एक साल और, 30 नवंबर 2022 तक बढ़ाने का निर्णय लिया था और उसके बाद सीसीआई को यह काम सौंपने का भी फैसला किया था।

 

साइंस

 

ब्लैकस्टोन ने भारत से अपना एशियन डाटा सेंटर कारोबार शुरू किया

 

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_18.1

अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निजी इक्विटी निवेशक ब्लैकस्टोन ने भारत से एशिया में अपना डाटा सेंटर कारोबार शुरू किया है। देश में पांच स्थानों पर उपस्थिति के माध्यम से अगले दो वर्षों में इसे बढ़ाकर 600 मेगावाट करने की योजना है।

ब्लैकस्टोन ने 15 नवंबर 2022 को अपना डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म लुमिना क्लाउड इन्फ्रा लॉन्च किया। लुमिना क्लाउड इन्फ्रा का स्वामित्व और प्रबंधन ब्लैकस्टोन के रियल एस्टेट और टैक्टिकल ऑपर्च्युनिटीज फंड द्वारा किया जाता है।

 

Check More GK Updates Here

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_19.1

18th November | Current Affairs 2022 | Current Affairs Today | Current Affairs by Ashish Gautam

 

Click Here to Register for Bank Exams 2021 Preparation Material

Visit Achieversadda.com and participate in discussions with other aspirants and achievers. Get answers to your queries and connect with others on Achieversadda.com

All the Best BA’ians for the Bank exam!

18th November Daily Current Affairs 2022: सभी परीक्षाओं के लिए डेली जीके अपडेट | Latest Hindi Banking jobs_20.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *