What is SBI Circle Officer? in Hindi– भारतीय स्टेट बैंक ने देश मे भर स्थित अपने विभिन्न कार्यलायों मे कुल 2000 से अधिक पदों पर सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स की भर्ती के लिए SBI CBO भर्ती अधिसूचना 2026 (SBI CBO Notification 2026) नोटिफिकेशन जारी किया है.
हमने अक्सर देखा है कि SBI CBO Recruitment को लेकर बहुत से उम्मीदवारों के मन में यह सवाल रहता रहा है कि
SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर क्या है?, इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है?, SBI CBO के लिए क्या क्वालिफिकेशन चाहिए आदि
इसीलिए हम यहाँ SBI CBO से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए उपस्थित हुए हैं.
SBI CBO भर्ती 2026: 2050 पदों पर निकली बंपर भर्ती,आवेदन प्रक्रिया शुरू जानें पूरी डिटेल्स
What is SBI Circle Officer in Hindi
इस पद के लिए दिया गया स्केल JMGS Scale-I है जो PO (After the Probation Perios Ends) के समान है. लेकिन फिर भी उम्मीदवारों को भ्रमित नहीं होना चाहिए, क्योंकि पात्रता और चयन प्रक्रिया में काफी अंतर है. SBI CBO रिक्तियां अनुभवी उम्मीदवारों के लिए हैं जो अन्य बैंकों में अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं.
यहां हम निम्न प्रश्नों के उत्तर यहाँ प्रदान करेंगे.
- What are circles for which SBI is conducting Circle Based Officer Recruitment?
- Are SBI Circle Based Officers same as SBI Probationary Officers?
- SBI CBO Career Path
SBI किन सर्कल्स के लिए सर्कल बेस्ड ऑफिसर रिक्रूटमेंट कर रहा है?
SBI CBO Notification में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जिन सभी उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिन्हें केवल अपने सर्कल के भीतर पदोन्नत और स्थानांतरित किया जाएगा.
उम्मीदवार का अन्य सर्कल में ट्रान्सफर SMGS-IV ग्रेड का पद प्राप्त करने अथवा 12 साल या उससे अधिक वर्षों की सेवा के बाद हो सकता है.
एसबीआई सीबीओ 2026 भर्ती में क्षेत्रीय भाषा की एक निश्चित पात्रता मापदंड है, जहां उम्मीदवारों को 10 वीं या 12 वीं कक्षा की mark sheet/ certificate के माध्यम से प्रमाणित करना होगा कि specific local language का अध्ययन उन्होंने किया है.
क्या SBI सर्किल बेस्ड ऑफिसर SBI प्रोबेशनरी अधिकारी के समान हैं?
नहीं, क्योंकि पात्रता मानदंड में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या किसी भी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में अधिकारी के रूप में 2 वर्ष का न्यूनतम अनुभव उम्मीदवार के पास होना चाहिए, जबकि रोजगार का पैमाना JMGS स्केल- I होगा.
SBI CBO Career Path
भारतीय स्टेट बैंक के सर्कल बेस्ड ऑफिसर भर्ती अधिसूचना में शामिल होने, प्रशिक्षण(training) और कैरियर ग्रोथ के बारे में निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं:
- जिन उम्मीदवारों को सर्कल आधारित अधिकारी के रूप में भर्ती किया जाएगा, वे 6 महीने की अवधि के लिए probation अर्थात ट्रेनिंग में काम करेंगे.
- 6 months probation period के दौरान निरंतर मूल्यांकन किया जाएगा कि उम्मीदवार पद के लिए उपयुक्त है या नहीं.
- Probation period को पूरा करने और असेसमेंट क्वालीफाई करने के बाद, उम्मीदवार को जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल- I (JMGS-I) के रूप में बैंक में सेवा प्रदान करनी होगी.
- सामान्य कैडर में चयनित उम्मीदवार और बैंक के सामान्य कैडर अधिकारियों के लिए लागू पदोन्नति नीति इन पर लागू होगी.
SBI CBO जॉब प्रोफाइल और ज़िम्मेदारियाँ
SBI CBO बैंक के अंदर एक अनुभवी पद होता है जिसमें अधिकारियों को ब्रांच और रीजनल लेवल पर जिम्मेदारियाँ दी जाती हैं। नीचे दी गई टेबल में SBI CBO की मुख्य भूमिकाएं दी गई हैं:
| जिम्मेदारी / कार्य | विवरण |
|---|---|
| ब्रांच मैनेजमेंट | शाखा के सभी संचालन, स्टाफ नियंत्रण और ग्राहक सेवा का प्रबंधन। |
| क्रेडिट डिस्बर्समेंट और अप्रूवल | लोन प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और क्रेडिट अप्रूवल में सक्रिय भागीदारी। |
| बैंकिंग प्रोडक्ट्स का प्रमोशन | ग्राहकों को बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं जैसे लोन, बीमा, और अकाउंट्स की जानकारी देना। |
| ग्राहक शिकायत समाधान | ग्राहकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान और उच्च संतुष्टि सुनिश्चित करना। |
| बैंकिंग नियमों का पालन | RBI और बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार सभी कार्यों का निष्पादन। |
| कर्मचारियों का नेतृत्व | जूनियर स्टाफ को प्रशिक्षित करना और उन्हें सही दिशा प्रदान करना। |
| लेन-देन की निगरानी | बड़े वित्तीय ट्रांजैक्शन पर नजर रखना और धोखाधड़ी से बचाव सुनिश्चित करना। |





