UPSSSC PET 2025 Exam
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET 2025) के लिए परीक्षा जिला जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा, जो दोनों दिन दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा राज्य के 48 जिलों में आयोजित की जाएगी।
UPSSSC PET 2025: प्रारम्भिक अहर्ता परीक्षा 7 सितम्बर को, आयोग ने जारी किया एंड्रॉइड एप
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने घोषणा की है कि अब परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना, प्रवेश पत्र, परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट उम्मीदवारों को सीधे मोबाइल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आयोग ने Google Play Store पर आधिकारिक एंड्रॉइड एप लॉन्च किया है।
उम्मीदवार इस एप को आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक या सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं:
UPSSSC PET 2025 – प्रवेश पत्र होंगे एप पर उपलब्ध
UPSSSC ने यह भी स्पष्ट किया है कि PET 2025 के एडमिट कार्ड समयानुसार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही इस नए एंड्रॉइड एप पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते इस एप को डाउनलोड कर लें ताकि परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट सीधे उनके मोबाइल पर मिलती रहें।
UPSSSC परीक्षा की मुख्य बातें
- परीक्षा तिथि – 6 और 7 सितंबर 2025
- शिफ्ट – दोनों दिन दो शिफ्टों में
- परीक्षा जिले – कुल 48 जिले
- एडमिट कार्ड – जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगा
- नोटिफिकेशन – पंजीकृत ईमेल पर लिंक भेजा गया है
UPSSSC PET 2025 Exam City Notice Out
UPSSSC PET 2025 के लिए परीक्षा शहर की सूचना (Exam City Notice) जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर नोटिस अपलोड किया है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और लॉगिन डिटेल्स के माध्यम से परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।
यह नोटिस केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है, एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा शहर की जानकारी तुरंत डाउनलोड कर लें ताकि समय रहते एडमिट कार्ड आने पर तैयारी पूरी कर सकें।
UPSSSC PET 2025 Exam District Information कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर PET Exam District Information 2025 का लिंक दिखाई देगा।
- लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद Exam District Information Slip डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
UPSSSC PET पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र – डाउनलोड करें PDF समाधान के साथ
UPSSSC PET 2025 Notification – Check Now
UPSSSC PET 2025: योग्यता मानदंड
- शैक्षणिक योग्यता – हाई स्कूल या समकक्ष
- आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष (1 जुलाई 2025 तक)
UPSSSC PET Admit Card 2025 -Update
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह Exam District Information Document केवल परीक्षा केंद्र वाले जिले की जानकारी देता है। इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को मान्य एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
UPSSSC ने कहा है कि एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक जल्द ही जारी किया जाएगा।
- जैसे ही एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
- साथ ही, लिंक अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा।
- इस आर्टिकल में भी हम एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक अपडेट करेंगे, ताकि उम्मीदवारों को परेशानी न हो.