UP Police SI City Intimation Slip 2026: यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UP Police SI City Intimation Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर 06 मार्च 2026 जारी की गई है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है।
UP SI Exam City Intimation 2026 Download Link
यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है, अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लेनी ची ताकि परीक्षा केंद्र वाले शहर के अनुसार यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकें।
Click Here to Check – UP Police SI City Intimation Slip 2026

UP Police SI Exam 2026: महत्वपूर्ण जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) |
| कुल पद | 4543 |
| City Intimation Slip | 6 मार्च 2026 |
| एडमिट कार्ड | लगभग 11 मार्च 2026 |
| परीक्षा तिथि | 14 और 15 मार्च 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
परीक्षा दो दिनों में कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी ताकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समायोजित किया जा सके।
UP Police SI City Intimation Slip 2026 में क्या जानकारी होगी
City Intimation Slip में निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन / आवेदन नंबर
- परीक्षा शहर और जिला
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा शिफ्ट और समय
- रिपोर्टिंग टाइम
- परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश
यह ध्यान रखना जरूरी है कि City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं होती, बल्कि केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देती है। असली एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।
Delhi Police MahapackRs 1,319.12Enroll Now
Bihar Mahapack: BPSC AEDO, BSSC CGL4/कार्यालय परिचारी/इंटर लेवल (10+2), SI/Constable, Civil Court, B.Ed. D.El.Ed. & MoreRs 1,319.78Enroll Now
UP Police Sub Inspector 2025-26 मिशन वर्दी Batch with Ebooks | Hinglish | Online Live Classes by Adda 247Rs 713.90Enroll Now
UP Police SI City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर “UP Police SI City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचें।
- यदि परीक्षा शहर दूर है तो यात्रा की योजना पहले से बना लें।
- एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
- परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
UP Police SI 2026: कितने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
इस भर्ती में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 15,75,760 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।


RRB NTPC UG Exam City Intimation Slip 20...
RPSC Rajasthan Police SI Admit Card 2026...
RRB Section Controller City Intimation S...


