Latest Hindi Banking jobs   »   UP Police SI City Intimation Slip...

UP Police SI City Intimation Slip 2026 (Out) : यूपी पुलिस एसआई एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police SI City Intimation Slip 2026: यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UP Police SI City Intimation Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर आज 06 मार्च 2026 जारी की जानी है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब अपनी परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए लगभग 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है।

 

UP SI Exam City Intimation 2026 Download Link

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे डाउनलोड लिंक एक्टिव होती ही  जल्द से जल्द अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें ताकि परीक्षा केंद्र वाले शहर के अनुसार यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकें।

UP SI Exam City Intimation 2026 Out Tomorrow at uppbpb.gov.in , Check Official Notice_18.1

UP Police SI Exam 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा आयोजन संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नाम सब-इंस्पेक्टर (SI)
कुल पद 4543
City Intimation Slip 6 मार्च 2026
एडमिट कार्ड लगभग 11 मार्च 2026
परीक्षा तिथि 14 और 15 मार्च 2026
परीक्षा मोड ऑफलाइन (OMR आधारित)

परीक्षा दो दिनों में कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी ताकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समायोजित किया जा सके।

 

UP Police SI City Intimation Slip 2026 में क्या जानकारी होगी

City Intimation Slip में निम्नलिखित विवरण दिए जाएंगे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन / आवेदन नंबर
  • परीक्षा शहर और जिला
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा शिफ्ट और समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

यह ध्यान रखना जरूरी है कि City Intimation Slip एडमिट कार्ड नहीं होती, बल्कि केवल परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देती है। असली एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

 

UP Police SI City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “UP Police SI City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें

 

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचें।
  • यदि परीक्षा शहर दूर है तो यात्रा की योजना पहले से बना लें।
  • एडमिट कार्ड जारी होने की अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।

 

UP Police SI 2026: कितने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

इस भर्ती में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 15,75,760 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिससे यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।

 

prime_image

FAQs

UP Police SI City Intimation Slip 2026 कब जारी हुई?

UP Police SI City Intimation Slip 6 मार्च 2026 को जारी की गई है।

UP Police SI परीक्षा 2026 कब होगी?

यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

क्या City Intimation Slip ही एडमिट कार्ड है?

नहीं, City Intimation Slip केवल परीक्षा शहर की जानकारी देती है, एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा।

UP Police SI भर्ती में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 4543 सब-इंस्पेक्टर पद भरे जाएंगे।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me