अब यूपी पुलिस भर्ती के लिए सिर्फ एक बार करना होगा पंजीकरण, बार-बार विवरण भरने की नहीं पड़ेगी ज़रूरत
उत्तर प्रदेश सरकार के उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज़ बनाने के लिए “One Time Registration (OTR)” प्रणाली की शुरुआत की है। यह प्रणाली 31 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गई है।
अब यूपी पुलिस की आगामी सभी ऑनलाइन भर्तियों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को बार-बार नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम जैसे व्यक्तिगत विवरण भरने की आवश्यकता नहीं होगी। एक बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी जानकारी पोर्टल पर सेव हो जाएगी।
UP Police भर्ती 2025 OTR के लिए जारी नोटिस
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने “One Time Registration (OTR)” प्रणाली की शुरु करने के संबंध में एक नोटिस जारी किया है, जिसे आप नीचे चेक कर सकते है-
UP Police OTR Registration 2025 Link
UP Police OTR Registration 2025 लिंक अब आधिकारिक रूप से सक्रिय कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने “One Time Registration (OTR)” प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अपनी वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया है। सभी अभ्यर्थी अब इस पोर्टल के माध्यम से अपना OTR पंजीकरण कर सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है और भविष्य की सभी यूपी पुलिस भर्तियों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें ताकि किसी भी आगामी भर्ती में आवेदन करने में कोई समस्या न हो।
Click Here to go UP Police OTR Registration 2025 Link
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पंजीकरण कैसे करें? पूरी प्रक्रिया जानिए
-
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://uppbpb.gov.in
-
सीधे आवेदन पोर्टल पर जाएं: https://apply.uppbpb.in
-
यहां “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें
-
सभी आवश्यक विवरण भरें – नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि
-
फॉर्म सबमिट करें और OTR ID सुरक्षित रखें
बोर्ड की वेबसाइट पर OTR से जुड़ी जानकारी के लिए वीडियो गाइड और FAQs लिंक भी उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा यह एक सराहनीय पहल है जिससे लाखों अभ्यर्थियों को सुविधा मिलेगी। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपना OTR पंजीकरण पूरा करें ताकि आगामी भर्तियों में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े।
OTR करते समय समस्या है? यहां करें संपर्क
यदि आपको OTR पंजीकरण के दौरान कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं.
OTR प्रणाली के लाभ (Benefits of One Time Registration)
-
एक बार पंजीकरण के बाद, सभी आगामी भर्तियों में वही विवरण उपयोग किया जाएगा
-
समय की बचत और आवेदन प्रक्रिया में तेज़ी
-
प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क
-
डेटा की सुरक्षा और पारदर्शिता में बढ़ोतरी