Nobel Prize in Literature 2020: साल 2020 का साहित्य नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवि लुईस ग्लूक (Louise Gluck) को “उनकी बेमिसाल काव्य आवाज़ के लिए दिया गया है जो कि खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाती है”। साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है। स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि
कौन हैं लुईस ग्लूक (Louise Gluck) :
- अमेरिकी कवि लुईस ग्लुक का जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था
- वह वर्तमान में कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहती हैं।
- लेखन के अलावा, वह येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवन, कनेक्टिकट में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं।
- उन्होंने 1968 में फर्स्टबोर्न के साथ अपने लेखन शुरुआत की और जल्द ही अमेरिकी समकालीन साहित्य में सबसे प्रमुख कवियों में से एक के रूप में प्रसिद्ध हो गई।
इससे पहले उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, उनमें पुलित्जर पुरस्कार (1993) और राष्ट्रीय पुस्तक पुरस्कार (2014) भी शामिल है।
IMPORTANT LINKS :
- Nobel Prize 2020 : मेडिसिन और फिजिक्स के क्षेत्र में किसे और क्यों मिला यह पुरस्कार
- Nobel Prize for Chemistry 2020 : Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला पुरस्कार
इससे पहले 1943 और 2018 में स्थगित हो चुका है साहित्य का नोबेल पुरस्कार
- नोबेल पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1901 से हुई थी और तब से लेकर अब तक के इतिहास में यह दो बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित किया जा चुका है।
- इसे पहली बार 1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्थगित किया गया था।
- दूसरी बार इसे 2018 में इस स्वीडिश एकेडमी की ज्यूरी मेंबर कटरीना के पति और फ्रांसीसी फोटोग्राफर जेन क्लोड अरनॉल्टपर यौन शोषण के आरोपों के चलते टाल दिया गया था।



SBI Career 2026: 20,000+ वैकेंसी का बड़ा...
DRDO CEPTAM 11 Admit Card 2026 Out: जारी...
IBPS RRB Clerk Previous Year Papers in H...


