SSC MTS Application: 24 जुलाई 2025 आवेदन की लास्ट डेट
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने हाल ही में 26 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC MTS Notification 2025 जारी किया था, जिसकी आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि आज यानी 24 जुलाई 2025 रात 11 बजे निर्धारित की गई है. SSC MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही 26 जून से शुरू हो चुकी है और अब आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए केवल आज का ही दिन शेष है.
इस पोस्ट में आप SSC MTS नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथि, योग्यता, चयन प्रक्रिया, पद विवरण और एग्जाम पैटर्न जैसे महत्वपूर्ण डिटेल भी चेक कर सकते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा मौक़ा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर SSC MTS 2025 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भर सकते हैं।
SSC MTS भर्ती प्रक्रिया भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों और विभिन्न संवैधानिक निकायों/ वैधानिक निकायों/ ट्रिब्यूनलों आदि में समूह ‘ग’ गैर-राजपत्रित, गैर-मंत्री पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी।
SSC MTS 2025 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
नीचे दी टेबल में SSC MTS नोटिफिकेशन 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ दी है-
SSC MTS Notification 2025 | |
---|---|
कार्यक्रम | तिथि |
अधिसूचना जारी | 24 जून 2025 |
आवेदन प्रारंभ | 26 जून 2025 (रात 11 बजे) |
अंतिम तिथि | 24 जुलाई 2025 (रात 11 बजे) |
परीक्षा तिथि | 20 सितंबर से 24 अक्टूबर 2025 |
SSC MTS 2025 आवेदन कैसे करें?
SSC MTS भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए लिंक से चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर 26 जून से 25 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ना अनिवार्य है.
Direct link to apply for SSC MTS 2025
SSC MTS Notification 2025 उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केंद्र सरकार में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। अगर आप इस भर्ती के इच्छुक हैं, तो समय पर आवेदन करें और परीक्षा की पूरी तैयारी करें।
SSC MTS 2025 पद विवरण (Post Details)
SSC MTS भर्ती 2025 के अंतर्गत दो प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी:
-
Multi Tasking Staff (Non-Technical)
-
Havaldar in CBIC & CBN
पदों की कुल संख्या अधिसूचना PDF में विस्तार से दी जाएगी।
SSC MTS 2025 योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता:
-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (01-08-2025 को):
-
MTS पदों के लिए: 18 से 25 वर्ष
-
Havaldar पदों के लिए: 18 से 27 वर्ष
(OBC, SC, ST, PwD आदि वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
SSC MTS भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी:
-
CBT परीक्षा (सेशन-1 और सेशन-2)
-
हवलदार पदों के लिए PET/PST (शारीरिक परीक्षा)
SSC MTS 2025 परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
Computer-Based Test (CBT) – Objective Type (MCQ)
भाग | विषय | प्रश्न | अंक | समय |
---|---|---|---|---|
सेशन 1 | गणितीय अभिक्षमता | 20 | 60 | 45 मिनट |
रीजनिंग | 20 | 60 | ||
सेशन 2 | सामान्य जागरूकता | 25 | 75 | 45 मिनट |
अंग्रेज़ी भाषा | 25 | 75 | ||
कुल | 90 | 270 | 90 मिनट |