SSC GD Constable Recruitment 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने देशभर के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान कर दिया है। SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती CAPFs, SSF और Assam Rifles में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए साल का सबसे बड़ा मौका मानी जा रही है।
इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 पे स्केल (₹21,700 से ₹69,100) के तहत आकर्षक वेतन दिया जाएगा, जिस कारण यह भर्ती युवाओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चित और लोकप्रिय सरकारी नौकरियों में शामिल हो गई है।
SSC GD भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है?
- 25,000+ पद
- 10वीं पास पर सरकारी नौकरी
- उच्च वेतनमान
- CAPFs में स्थायी नौकरी व सुरक्षा
- बोनस अंक (NCC certificate वालों के लिए)
SSC GD Constable 2026: कुल रिक्तियाँ (25,487 पद)
SSC ने इस बार कुल 25,487 वैकेंसी जारी की हैं, जिनमें—
- पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 23,467 पद
- महिला उम्मीदवारों के लिए: 2,020 पद
SSC GD श्रेणीवार वैकेंसी:
| Category | Vacancies |
|---|---|
| SC | 3,702 |
| ST | 2,313 |
| OBC | 5,765 |
| EWS | 2,605 |
| UR | 11,102 |
इन वैकेंसी को निम्न बलों में भरा जाएगा:
- BSF
- CISF
- CRPF
- ITBP
- SSB
- Assam Rifles
- SSF
SSC GD 2026 Official Notification PDF – Download Now
SSC GD Constable 2026: महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, और योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in या इस आर्टिकल में दिए गए डायरेक्ट अप्लाई लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
| घटना | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2025 (11 PM) |
| फीस भुगतान अंतिम तिथि | 1 जनवरी 2026 |
| सुधार विंडो | 8–10 जनवरी 2026 |
| CBT परीक्षा | फरवरी–अप्रैल 2026 (संभावित) |
SSC GD Eligibility 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
शैक्षणिक योग्यता
- उम्मीदवार को कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- NCC Certificate वालों को अतिरिक्त 5% बोनस अंक मिलेंगे।
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 तक)
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 23 वर्ष
आयु में छूट
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC/Ex-Servicemen: 3 वर्ष
एक्स-सर्विसमैन वह उम्मीदवार होते हैं जिन्होंने भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में किसी भी रैंक पर सेवा दी हो।
SSC GD Constable 2026: आवेदन कैसे करें? (Apply Online)
नए उम्मीदवारों को पहले One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा।
Click Here for SSC GD Apply Online
आवेदन प्रक्रिया:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ — ssc.gov.in
- OTR आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
- “SSC GD Constable Recruitment 2026” पर क्लिक करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- ₹100 आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट निकालें
इसे भी देखें:-



RRB Section Controller Application Statu...
यूपी में होम गार्ड के 41,424 पदों के लिए...
RRB NTPC UG 2025 Apply Online Last Date ...


