Latest Hindi Banking jobs   »   SBI

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: भारत में लघु बैंक (Small Banks in India)

 

भारत में लघु बैंक (Small Banks in India)

 

परिभाषा और उद्देश्य: लघु वित्त बैंक (small finance bank) लाइसेंस प्राप्त वाले बैंक जमा और उधार की स्वीकृति की बैंकिंग की मुलभुत सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। भारत में छोटे बैंकों की स्थापना का उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक बैंकिंग सेवाओं को पहुँचाना है, जिन तक बैंकिंग सेवा नही पहुँच पाती हैं और लघु व्यवसाय इकाइयों, छोटे और सीमांत किसानों और अन्य असंगठित क्षेत्रों को ऋण प्रदान करते हैं।

 

पंजीकरण, विनियमन और इक्विटी पूंजी (Registration, regulation and equity capital): लघु वित्त बैंक को कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत पंजीकृत किया जाता हैं। इन्हें बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 के तहत लाइसेंस प्रदान किया जाता है। छोटे वित्त बैंक को स्थापित करने के लिए आवश्यक न्यूनतम चुकता पूंजी (minimum paid up capital) 200 करोड़ रुपये है और इनके लिए जोखिम भारित संपत्ति (risk weighted assets) का 15 प्रतिशत पूंजी पर्याप्तता अनुपात बनाए रखना अनिवार्य हैं। प्रमोटर को पेड-अप इक्विटी पूंजी के शुरुआती 40 प्रतिशत का योगदान करना होता है। एफडीआई पॉलिसी के अनुसार विदेशी निवेशक 74 प्रतिशत तक इक्विटी कैपिटल (सीधे तौर पर 49 प्रतिशत और अनुमोदन मार्ग से अन्य) में छोटे वित्त बैंकों में निवेश कर सकते हैं।

 

भारत में ऑपरेटिंग कुछ छोटे वित्त बैंक:

बैंक

स्थपना

मुख्यालय

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

1 फरवरी, 2017

बंगलोर

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक

5 सितंबर, 2016

चेन्नई

AU स्मॉल
फाइनेंसियल बैंक

19 अप्रैल, 2017

जयपुर

ESAF स्मॉल फाइनेंस
बैंक

17 मार्च, 2017

त्रिशूर, केरल

जनलक्ष्मी स्मॉल फाइनेंस बैंक

29 मार्च, 2018

बंगलोर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक

23 जनवरी, 2017

नवी मुंबई

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

23 जनवरी, 2017

वारंसी

फाइनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक

21 जुलाई, 2017

बंगलोर

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक

24 अप्रैल, 2016

जालंधर

 

 

इससे  पहले कवर किये गये टॉपिक्स : 

 

 

 

 

 

SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: भारत में लघु बैंक (Small Banks in India) – Latest Hindi Banking jobs_2.1

 अगर आप मेन्स परीक्षा क्लियर कर चुके हैं और अब IBPS या SBI का इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवार है, तो adda247 के इस नई पहल Banking awareness Special Series के साथ जुड़े रहें और खुद को अपडेट रखें.

 

 

prime_image
About the Author

Working as an SEO Manager at Adda247, I bring over 10 years of experience in Search Engine Optimization (SEO) and digital marketing. I specialize in driving organic growth through data-driven strategies, including keyword research, on-page SEO, off-page optimization, and technical SEO. My area of expertise in the EdTech sector, specifically focusing on competitive exams such as Bank, SSC, Railway, UPSC, and various State Government job examinations.