Latest Hindi Banking jobs   »   SIDBI Grade A Psychometric Test 2022:...

SIDBI Grade A Psychometric Test 2022: 27 मई से 1 जून 2022 तक होंगे सिडबी ग्रेड ए साइकोमेट्रिक टेस्ट 2022

SIDBI Grade A Psychometric Test 2022: 27 मई से 1 जून 2022 तक होंगे सिडबी ग्रेड ए साइकोमेट्रिक टेस्ट 2022 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

भारतीय लघु उद्योग और विकास बैंक ( Small Industries and Development Bank of India) ने उन सभी उम्मीदवारों का 27 मई, 2022 से साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित करना शुरू कर दिया है, जिन्होंने सिडबी ग्रेड ए ऑनलाइन लिखित परीक्षा (SIDBI Grade A online written examination)को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। सिडबी ग्रेड ए साक्षात्कार के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन साइकोमेट्रिक मूल्यांकन 27 मई, 2022 से शुरू हो गया है और केवल 1 जून 2022 तक उपलब्ध होगा। सभी पात्र उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण के लिए अपनी पंजीकृत मेल आईडी और मोबाइल नंबर को चेक करनी चाहिए। साइकोमेट्रिक टेस्ट को कुल स्कोर में शामिल नहीं किया जाएगा और इसे केवल साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए इनपुट के रूप में उपयोग किया जाएगा। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे शीघ्र ही शुरू होने वाली साक्षात्कार प्रक्रिया (Interview Process) के लिए तैयार रहें।

SIDBI Grade A Psychometric Test 2022: 27 मई से 1 जून 2022 तक होंगे सिडबी ग्रेड ए साइकोमेट्रिक टेस्ट 2022 | Latest Hindi Banking jobs_4.1

सिडबी ग्रेड ए के योग्य/ओआत्र उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना (Important Notice For Qualified Candidates Of SIDBI Grade A)

23 मई, 2022 को सिडबी द्वारा जारी एक संक्षिप्त नोटिस में, यह भी कहा गया है कि परीक्षा का अंतिम स्कोरकार्ड परीक्षण एजेंसी द्वारा रोक दिया गया है और साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद ज़ारी किया जाएगा। सिडबी की वेबसाइट पर एक मॉड्यूल उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरटीआई आदि के तहत आवेदन से बचें क्योंकि प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार नीचे सिडबी ग्रेड A शॉर्ट नोटिस (SIDBI Grade A short notice) देख सकते हैं।

SIDBI Grade A Psychometric Test 2022: 27 मई से 1 जून 2022 तक होंगे सिडबी ग्रेड ए साइकोमेट्रिक टेस्ट 2022 | Latest Hindi Banking jobs_5.1

SIDBI Grade A Interview 2022 Important Notice

 

Related Posts:

SIDBI Grade A exam pattern & syllabus SIDBI Grade A Cut Off 2022
SIDBI Grade A salary 2022

SIDBI Grade A Score Card 2022


IBPS RRB PO Cut Off 2022, Previous Year Cut Off & Marks_80.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *