राजस्थान ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और इस बार कुल 2763 पदों पर बंपर वैकेंसी आई है। इन पदों में ऑफिस असिस्टेंट, प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III जैसी अहम पोस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को न सिर्फ स्थायी सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा बल्कि साथ ही मिलेगा बेहतर सैलरी पैकेज, भत्ते और तेज़ करियर ग्रोथ का सुनहरा अवसर।
राजस्थान ग्रामीण बैंक में विभिन्न पदों पर निकली 2763 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल (28 सितंबर 2025) है. बैंक की इस भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
यह भर्ती अवसर राजस्थान के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर पद लंबे समय बाद निकले हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और योग्यता शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय रहते आवेदन जमा कर दें।
क्यों है यह भर्ती खास?
- कुल 2763 बंपर वैकेंसी
- Clerk, PO और Officer Scale के लिए आवेदन का मौका
- प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा + इंटरव्यू होगा सेलेक्शन प्रोसेस
- ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर
उम्मीदवारों के लिए अलर्ट
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो राजस्थान ग्रामीण बैंक भर्ती आपके लिए 2025 का सबसे बड़ा मौका है। आवेदन प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी, इसलिए अभी से अपनी तैयारी को अंतिम चरण तक तेज़ कर दें।
Rajasthan Gramin Bank Vacancy Detail 2025
राजस्थान ग्रामीण बैंक में सबसे अधिक पद क्लर्क (Office Assistant) – 1725 और PO (Officer Scale I) – 500 शामिल हैं। इसके अलावा ऑफिसर स्केल II (स्पेशलिस्ट कैडर) और ऑफिसर स्केल III के लिए भी पद निकाले गए हैं. नीचे दी टेबल छात्र राजस्थान ग्रामीण बैंक के लिए निकली वेकेंसी की पूरी डिटेल पोस्ट-वाइज चेक कर सकते है-
| पद का नाम | रिक्तियां (Vacancies) 2025 |
|---|---|
| IBPS RRB Clerk (Office Assistant) | 1725 |
| IBPS RRB PO (Officer Scale I) | 500 |
| IBPS RRB Officer Scale II (Specialist Cadre) | |
| – General Banking Officer (GBO) | 405 |
| – IT Officer | 05 |
| – Chartered Accountant (CA) | 28 |
| – Law Officer | 05 |
| – Treasury Manager | 03 |
| – Marketing Officer | 02 |
| – Agriculture Officer | — |
| IBPS RRB Officer Scale III | 90 |
| कुल रिक्तियां (Total Vacancies) | 2763 |
Must Read,
Rajasthan Gramin Bank Vacancy Application Link
उम्मीदवार जो राजस्थान ग्रामीण बैंक भर्ती 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को अपना विवरण, शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Click Here to Apply Online Rajasthan Gramin Bank Vacancy 2025
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन होगी।
- आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Gramin Bank 2026 Batch for RRB PO/Clerk (Prelims) | Online Live Classes by Adda 247Rs 2,198.90Enroll Now
Apex Foundation 2.0 Batch For Rajasthan State Co-operative Bank Ltd.(Banking Assistant & Manager) - 2023 | Online Live Classes by Adda 247Rs 1149Enroll Now
श्याम बैच" (Shyam Batch) For पशु परिचर भर्ती - 2023 | Online Live Classes by Adda 247Rs 999Enroll Now
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- इंटरव्यू (Interview) – (केवल ऑफिसर स्केल पदों के लिए)





Rajasthan High Court Driver Result 2026 ...
RRB Technician Recruitment 2026: रे...
UP Teacher Recruitment 2026: यूप...


