भारतीय स्टेट बैंक ने आज 27 सितम्बर 2025 को आयोजित SBI Clerk Prelims Exam 2025 के शिफ्ट 3 और शिफ्ट 4 के साथ SBI क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 (SBI Clerk Prelims 2025) की सभी शिफ्ट्स का आयोजन सफलतापूर्वक कर लिया हैं. इन परीक्षाओं में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इस पोस्ट में हमने 27 सितम्बर शिफ्ट 3 और 4 का डिटेल्ड SBI Clerk Exam Analysis 2025 दिया है, जिसमे सेक्शन-वाइज कठिनाई स्तर, गुड अटेम्प्ट्स, और किस टॉपिक से आए सबसे ज्यादा प्रश्न आदि कवर किया गया है.
SBI Clerk Exam Analysis 2025: कठिनाई स्तर (शिफ्ट 3 और 4)
परीक्षार्थियों और विशेषज्ञों के अनुसार दोनों शिफ्ट्स का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा. शिफ्ट 3 में उम्मीदवारों को रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी थोड़ी चुनौतीपूर्ण लगी, जबकि शिफ्ट 4 में पेपर अपेक्षाकृत बैलेंस्ड रहा। इंग्लिश सेक्शन दोनों शिफ्ट्स में अपेक्षाकृत आसान और स्कोरिंग रहा।
| सेक्शन | शिफ्ट 3 | शिफ्ट 4 |
|---|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | आसान से मध्यम | आसान |
| रीजनिंग एबिलिटी | मध्यम | आसान से मध्यम |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | मध्यम | मध्यम |
| कुल मिलाकर | आसान से मध्यम | आसान से मध्यम |
SBI Clerk Exam 2025: गुड अटेम्प्ट्स (शिफ्ट 3 और 4)
| सेक्शन | शिफ्ट 3 | शिफ्ट 4 |
|---|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | 22-26 | 24-27 |
| रीजनिंग एबिलिटी | 26-29 | 22-26 |
| न्यूमेरिकल एबिलिटी | 23-27 | 22-26 |
| कुल मिलाकर | 75-80 | 74-78 |
इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन
दोनों शिफ्ट्स में इंग्लिश आसान से मध्यम स्तर का रहा। प्रश्न मुख्य रूप से रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, एरर डिटेक्शन, और क्लोज़ टेस्ट से पूछे गए।
-
शिफ्ट 3: 8 प्रश्न रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से
-
शिफ्ट 4: 5 प्रश्न क्लोज़ टेस्ट से
रीजनिंग एबिलिटी सेक्शन
रीजनिंग में पज़ल और सीटिंग अरेंजमेंट का बोलबाला रहा। शिफ्ट 3 में कुछ पज़ल्स ट्रिकी थे, जबकि शिफ्ट 4 में लेवल थोड़ा आसान रहा।
-
सीटिंग अरेंजमेंट और फ्लोर पज़ल सबसे ज्यादा पूछे गए।
-
सिलोसिज्म और इनइक्वैलिटी दोनों शिफ्ट्स में स्कोरिंग रहे
न्यूमेरिकल एबिलिटी सेक्शन
न्यूमेरिकल सेक्शन मध्यम स्तर का रहा। दोनों शिफ्ट्स में सिम्प्लीफिकेशन और DI (Data Interpretation) पर ज्यादा फोकस था।
-
शिफ्ट 3: टेबल DI और केसलेट DI
-
शिफ्ट 4: बार ग्राफ DI और अरिथमेटिक पर अधिक प्रश्न
क्या कहते है एक्सपर्ट
- शिफ्ट 3 में पेपर थोड़ा समय लेने वाला था, खासकर पज़ल और DI के कारण।
- शिफ्ट 4 अपेक्षाकृत बैलेंस्ड रहा, जहां इंग्लिश और रीजनिंग अच्छे स्कोरिंग सेक्शन बने।
- कुल मिलाकर दोनों शिफ्ट्स में जिन उम्मीदवारों ने स्पीड और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दिया, वे आसानी से 70+ प्रश्न अटेम्प्ट कर पाए
Read more,
SBI Clerk Exam Analysis 2025: 27 सितम्बर शिफ्ट 1 का डिटेल्ड रिव्यू, देखें कैसा रहा रहा पेपर






IBPS SO Prelims 2026 Shift 1 & 2: ...
IBPS PO Prelims Exam Analysis 2026, 23 ...
IBPS PO Prelims 2026: 23 अगस्त...


