Latest Hindi Banking jobs   »   RSSB ग्रेड 4 रिजल्ट 2025

RSSB 4th Grade Result 2025 Out: RSSB चतुर्थ श्रेणी के 53,479 पदों का परिणाम जारी, यहां देखें कट-ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट

राजस्थान ग्रेड 4 रिजल्ट 2025 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स के साथ परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट और कट-ऑफ PDF बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान ग्रेड 4 लिखित परीक्षा 2025 का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक तीन दिनों में किया गया था, जिसमें राज्यभर से रिकॉर्ड संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस भर्ती परीक्षा में 21.17 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जो विभिन्न राजस्थान सरकारी विभागों में 53,700+ ग्रेड 4 पदों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। यह मेगा भर्ती अभियान क्लेरिकल, मिनिस्टीरियल और अन्य संबद्ध पदों को भरने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसे राजस्थान की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक माना जा रहा है।

Rajasthan 4th Grade Result 2026 Name Wise जारी

RSSB 4th Grade Vacancy 2025-26: 53,749 पदों की भर्ती, 24 लाख से ज्यादा आवेदन, जानिए पूरी डिटेल

राजस्थान RSSB क्लास-IV परीक्षा 2025: देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल

RSSB ग्रेड-4 परीक्षा 2025 को भारत की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में गिना जा रहा है। इस बार:

  • 24.71 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया
  • परीक्षा 3 दिनों में, 2 शिफ्टों में आयोजित हुई
  • परीक्षा का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों में चतुर्थ श्रेणी / सहायक पदों पर भर्ती करना था

Rajasthan 4th Grade Result Cut Off 2025 – Check Here 

RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025: मुख्य बातें एक नजर में

  • भर्ती बोर्ड: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
  • पद: चतुर्थ श्रेणी / ग्रेड-4
  • कुल पद: 53,479
  • परीक्षा तिथि: 19–21 सितंबर 2025
  • रिजल्ट तिथि: 16 जनवरी 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 – यहां से करें चेक

RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी रिजल्ट 2025 के साथ लाखों अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी भर्ती राजस्थान सरकार की अब तक की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में है, उनके लिए अब सरकारी नौकरी का सपना साकार होने वाला है।

result

RSSB Grade 4 Result 2025 PDF Click Here to Download (Link Active)

 

RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें
  • “Grade IV / Class 4 Result 2025” लिंक चुनें
  • मेरिट लिस्ट PDF अपने आप डाउनलोड हो जाएगी
  • अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम जांचें
  • भविष्य के लिए PDF सेव कर लें

 

RSSB ग्रेड-4 रिजल्ट के बाद आगे क्या?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया से गुजरना होगा:

  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • मेडिकल परीक्षण (यदि लागू हो)
  • विभागवार नियुक्ति आदेश

बोर्ड जल्द ही कट-ऑफ मार्क्स और DV शेड्यूल से संबंधित सूचना भी जारी करेगा।

prime_image

FAQs

RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 रिजल्ट कब जारी हुआ है?

RSSB ग्रेड-4 / चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 रिजल्ट 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है

RSSB Class IV रिजल्ट कहां से डाउनलोड करें?

इस पोस्ट मे दिए डायरेक्ट लिंक या आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से

क्या रिजल्ट PDF फॉर्मेट में है?

हां, मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की गई है।

चयन के बाद अगला चरण क्या होगा?

दस्तावेज़ सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me