भारतीय रेलवे के रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025-26 के लिए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत 8850 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में स्नातक (CEN 06/2025) और 12वीं पास अंडर ग्रेजुएट (CEN 07/2025) दोनों के लिए पदों का प्रावधान है।
RRB NTPC Short Notification 2025-26 Out for 8850 Posts
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC के 8850 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। स्नातक और अंडर ग्रेजुएट दोनों के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में शुरू होगी। यहां जानिए रेलवे भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
महत्वपूर्ण तारीखें
- स्नातक (CEN 06/2025) के लिए आवेदन: 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 20 नवंबर 2025 तक
- अंडर ग्रेजुएट (CEN 07/2025) के लिए आवेदन: 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 27 नवंबर 2025 तक
पदों की संख्या
कुल पद: 8850
- स्नातक स्तर: 5800 पद
- अंडर ग्रेजुएट स्तर: 3050 पद
CEN संख्या | पद का नाम (Post Name) | रिक्तियाँ (Vacancies) |
---|---|---|
06/2025 Graduates | चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर (Chief Commercial cum Ticket Supervisor) | 5,800 |
स्टेशन मास्टर (Station Master) | ||
गुड्स ट्रेन मैनेजर (Goods Train Manager) | ||
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (Junior Account Assistant cum Typist) | ||
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Senior Clerk cum Typist) | ||
ट्रैफिक असिस्टेंट (Traffic Assistant) | ||
07/2025 Undergraduate | कमर्शियल कम टिकट क्लर्क (Commercial cum Ticket Clerk) | 3,050 |
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट (Accounts Clerk cum Typist) | ||
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट (Junior Clerk cum Typist) | ||
ट्रेन्स क्लर्क (Trains Clerk) |
वेतन:-
- पे स्केल: ₹19,900 से ₹35,400 तक, पोस्ट के स्तर के अनुसार
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन सहित रजिस्ट्रेशन-
- CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के विभिन्न चरण
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
- पदों पर नियुक्ति
आवेदन फीस
- सामान्य, OBC, EWS सहित: ₹500
- SC, ST, PwD, महिला, पूर्व सैनिक: ₹250
आवेदन कैसे करें
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने संबंधित क्षेत्र की वेबसाइट से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
- आवेदन की अंतिम तिथि तक फॉर्म भरना न भूलें।
- आवेदन से पहले सभी पात्रता मापदंड और मेडिकल मानकों को ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन करते समय व्यक्तिगत विवरण सही- सही भरें।
- आवेदन शुल्क जमा कर अपना आवेदन सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।