RRB NTPC Exam City Slip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC City Intimation Slip 2025 जारी कर दी है। यह स्लिप 21 अगस्त 2025 को होने वाली परीक्षा के लिए है, जिसमें उम्मीदवार अपने निर्धारित परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट की जानकारी पहले से देख सकते हैं। यह सुविधा अभ्यर्थियों को समय से अपनी यात्रा योजना बनाने और परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने में मदद करती है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपनी RRB NTPC City Intimation Slip 2025 डाउनलोड कर सकते हैं और अपना परीक्षा शहर और शिफ्ट विवरण देख सकते हैं।
RRB NTPC Exam Date 2025:
RRB NTPC CBT परीक्षा 21 अगस्त 2025 तक मल्टीपल शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। लाखों छात्रों की भागीदारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की तारीख और शहर की पहले जानकारी देना पारदर्शिता और सुगमता की दिशा में एक अहम कदम है।
RRB NTPC City Intimation Slip 2025 ऐसे करें डाउनलोड
डाउनलोड करने की प्रक्रिया:
-
अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
-
होमपेज पर CEN No. 05/2024 से संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें
-
Candidate Login Portal खोलें
-
“RRB NTPC Exam City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें
-
यूज़र आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
-
आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी
-
स्लिप को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें
सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर लॉग इन कर परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट्स की जांच करते रहें।
RRB NTPC 2025: Zero से Hero तक – बिना कोचिंग के कैसे करें RRB NTPC 2025 एग्जाम क्लियर?
RRB NTPC सिटी इंटिमेशन स्लिप में क्या-क्या होगा?
RRB NTPC 2025 की सिटी स्लिप में निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी:
-
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
-
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
-
परीक्षा शहर और केंद्र का नाम
-
निर्धारित परीक्षा दिनांक
-
शिफ्ट टाइमिंग (Morning/Evening)
-
परीक्षा दिवस से जुड़ी जरूरी निर्देश
RRB NTPC Shift Timings 2025
शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | गेट बंद होने का समय | परीक्षा शुरू होने का समय | अवधि |
---|---|---|---|---|
शिफ्ट 1 | सुबह 07:30 बजे | सुबह 08:30 बजे | सुबह 09:00 बजे | 90 मिनट |
शिफ्ट 2 | दोपहर 11:15 बजे | दोपहर 12:15 बजे | दोपहर 12:45 बजे | 90 मिनट |
शिफ्ट 3 | शाम 03:00 बजे | शाम 04:00 बजे | शाम 04:30 बजे | 90 मिनट |
अगला कदम: Slip चेक करने के बाद क्या करें?
-
अगर आपका एग्जाम सिटी दूर है, तो यात्रा की योजना अभी से बनाएं।
-
रहने की बुकिंग पहले कर लें ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।
-
अपनी पढ़ाई का शेड्यूल अपनी शिफ्ट के अनुसार बदलें।
-
परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले RRB द्वारा जारी दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें:-