RRB NTPC Exam Analysis 2025 (Shift 2, 5 जून): GK सेक्शन रहा चुनौतीपूर्ण, कंप्यूटर से जुड़े प्रश्नों की अधिकता
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB NTPC CBT 1 परीक्षा 2025 का आयोजन पूरे भारत के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है। 5 जून को दूसरी शिफ्ट की परीक्षा आयोजित हुई, जिसका डिटेल एनालिसिस अब सामने आ चुका है। परीक्षा का समग्र स्तर मध्यम से कठिन (Moderate to Difficult) रहा, खासकर सामान्य जागरूकता (GK) सेक्शन ने उम्मीदवारों को चौंकाया।
छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, इस बार कंप्यूटर और समसामयिक विषयों से जुड़े कई प्रश्न पूछे गए। परीक्षा पैटर्न में हल्का बदलाव भी देखा गया, जिससे अनुभवी छात्रों को भी नई रणनीति अपनानी पड़ी
RRB NTPC CBT 1 विषयवार कठिनाई स्तर – शिफ्ट 2 (5 जून)
नीचे दी गई टेबल में 5 जून शिफ्ट 2 का RRB NTPC CBT 1 Exam Analysis 2025 दिए गया है, जिसमे परीक्षा का स्तर कवर है-
विषय | कठिनाई स्तर |
---|---|
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति | मध्यम |
गणितीय क्षमता | मध्यम |
सामान्य ज्ञान (GK) | कठिन |
कुल मिलाकर | मध्यम से कठिन |
कई प्रश्न पूछे गए। परीक्षा पैटर्न में हल्का बदलाव भी देखा गया, जिससे अनुभवी छात्रों को भी नई रणनीति अपनानी पड़ी।
RRB NTPC CBT 1 पूछे गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स
-
गणित: अनुपात और समानुपात, औसत, माध्य और माध्यिका (Mean, Median)
-
GK: विमेन प्रीमियर लीग, भारत की GDP का अनुसंधान में प्रतिशत, भौगोलिक विशेषताएं
-
तर्कशक्ति: सिलॉजिज़्म, दिशा परीक्षण, कोडिंग-डिकोडिंग
RRB NTPC परीक्षा शेड्यूल 2025
शिफ्ट | रिपोर्टिंग समय | परीक्षा समय |
---|---|---|
शिफ्ट 1 | 7:30 AM | 9:00 AM – 10:30 AM |
शिफ्ट 2 | 11:15 AM | 12:45 PM – 2:15 PM |
शिफ्ट 3 | 3:00 PM | 4:30 PM – 6:00 PM |
RRB NTPC परीक्षा पैटर्न 2025
सेक्शन | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
सामान्य ज्ञान | 40 |
गणित | 30 |
तर्कशक्ति | 30 |
कुल | 100 |
Note: नकारात्मक अंकन: हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती
योग्यता अंक:
-
सामान्य/EWS: 40%
-
OBC/SC: 30%
-
ST: 25%
RRB NTPC CBT 1 संभावित कटऑफ 2025 – शिफ्ट 2 के अनुसार (अनुमान)
-
जनरल कैटेगरी: 72–76
-
OBC: 68–72
-
SC/ST: 60–66
(कटऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर और आवेदकों की संख्या पर आधारित अनुमान है।)
RRB NTPC CBT 1 Exam 2025 की शिफ्ट 2 ने छात्रों के लिए मिलाजुला अनुभव पेश किया। जहां गणित और तर्कशक्ति अपेक्षाकृत आसान रहे, वहीं GK सेक्शन कठिनाई का केंद्र बना। कंप्यूटर आधारित सवालों की अधिकता इस बार की विशेषता रही।
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा आगामी शिफ्ट में है, वे कंप्यूटर और करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दें।