Latest Hindi Banking jobs   »   RRB NTPC Admit Card 2020: 28...

RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी

RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी | Latest Hindi Banking jobs_3.1

 RRB NTPC परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी
RRB NTPC एडमिट कार्ड: रेलवे ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि RRB NTPC परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी।। application status की लिंक 21 से 30 सितंबर 2020 तक सक्रिय था।RRB NTPC एडमिट कार्ड के जल्द जारी होने की उम्मीद है। रेलवे बोर्ड ने कल RRB NTPC कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा सम्बन्धी आधिकारिक जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि ‘भारतीय रेलवे 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC कीअधिसूचित रिक्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट शुरू (CBT)करने वाला है।’ RRB NTPC एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है, जैसा कि यह हमेशा किया जाता रहा है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसका लिंक यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों और उत्पादन इकाइयों में आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियाँ) जैसे क्लर्क सह टाइपिस्ट, लेखा लिपिक सह टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, वाणिज्यिक सह टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, वाणिज्यिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर, आदि के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा।
RRB ने 21 सितंबर 2020 को RRB NTPC Application Status का लिंक active कर दिया था। केवल वे उम्मीदवार, जिनके आवेदन स्वीकार किए गए हैं, वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे में स्नातक के अध्यनरत और स्नातक पास पात्र उम्मीदवारों के भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। RRB NTPC एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है, जिसे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में ले जाना होता है। RRB NTPC परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। इस पोस्ट में एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सीधा लिंक मिलेगा।

 RRB NTPC Syllabus 2020 in Hindi : आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 और CBT 2 का विस्तृत सिलेबस

RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी | Latest Hindi Banking jobs_4.1

परीक्षा संचालन एजेंसी पर RRB NTPC एडमिट कार्ड अपडेट

RRB अजमेर ने पहले सभी इच्छुक एजेंसियों को सूचित करने के लिए corrigendum 6 जारी किया है कि बोली से पूर्व की गतिविधि निर्धारित समय पर होने वाली है। लगभग 1,26,30,885 आवेदक 35,208 रिक्तियों के लिए RRB NTPC CBT-1 परीक्षा देंगे।
RRB NTPC परीक्षा साल की सबसे बहुप्रतीक्षित परीक्षा है क्योंकि करोड़ों आवेदन रेलवे में भर्ती होने के लिए इंतजार कर रहे हैं। RRB द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रेलवे परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी तय करेगी, जो करोड़ों छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी (ECA)के फाइनल होने के बाद, RRB, NTPC परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित करेगा।
RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी | Latest Hindi Banking jobs_5.1

Latest Update on RRB NTPC Exam conducting Agency: Click Here
RRB NTPC Salary: Click here to check post wise salary

RRB NTPC एडमिट कार्ड के लिए महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं? 

RRB NTPC एडमिट कार्ड की रिलीज की अपेक्षित तारीख क्या है? रेलवे अधिकारी आने वाले महीनों में तारीखों को जारी करने की योजना बना रहे हैं।RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 2020, 15 दिसंबर 2020 से आयोजित हो सकती है। रेलवे एक ECA को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है जो सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होगा। परीक्षा से पहले, आपको RRB NTPC 2020 परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। आइए उन महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियों पर एक नज़र डालें जिन्हें आपको अवश्य जानना चाहिए:

Exam RRB NTPC Details
No of Vacancies 35,208
Applications Received 1,26,30,885
Notification Released on 28th February 2019
RRB NTPC Exam date 28th December 2020 to March 2021
RRB NTPC Admit card Date 2nd Week of December 2020

Check RRB NTPC Exam Date here

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020: एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक

RRB NTPC परीक्षा 15 आधिकारिक भाषाओं में आयोजित की जाएगी जैसा कि रेल मंत्रालय द्वारा घोषित किया गया है। रेलवे के 21 क्षेत्रों के लिए RRB NTPC हॉल टिकट 2020 का लिंक नीचे दिया गया है। आप RRB NTPC एडमिट कार्ड की आधिकारिक पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

RRB NTPC Region Download RRB NTPC
Admit Card
RRB Website
Links
Ahmedabad Region Not Available Visit Website
Ajmer Region Not Available Visit Website
Allahabad Region Not Available Visit Website
Bangalore Region Not Available Visit Website
Bhopal Region Not Available Visit Website
Bhubaneshwar Region Not Available Visit Website
Bilaspur Region Not Available Visit Website
Chandigarh Region Not Available Visit Website
Chennai Region Not Available Visit Website
Gorakhpur Region Not Available Visit Website
Guwahati Region Not Available Visit Website
Jammu-Srinagar Region Not Available Visit Website
Kolkata Region Not Available Visit Website
Malda Region Not Available Visit Website
Mumbai Region Not Available Visit Website
Muzaffarpur Region Not Available Visit Website
Patna Region Not Available Visit Website
Ranchi Region Not Available Visit Website
Secunderabad Region Not Available Visit Website
Siliguri Region Not Available Visit Website
Trivandrum Region Not Available Visit Website

 

RRB NTPC Previous year Cut Off | 1st & 2nd Stage Examination

RRB NTPC परीक्षा 15 भाषाओं में होगी आयोजित 

2018 में, रेलवे बोर्ड ने अंग्रेजी और हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में रेलवे परीक्षा आयोजित करने का कदम उठाया। क्षेत्रीय उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए यह कदम उठाया गया था। अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा का प्रयास करना उन्हें बेहतर समझने में मदद करता है। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भी 15 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। रेलवे परीक्षा में शामिल 15 भाषाएँ निम्नलिखित है:

  1. Hindi,
  2. English,
  3. Urdu,
  4. Assamese,
  5. Bengali,
  6. Gujarati,
  7. Kannada,
  8. Konkani,
  9. Malayalam,
  10. Manipuri,
  11. Marathi,
  12. Odia,
  13. Punjabi,
  14. Tamil
  15. Telugu.

RRB NTPC Salary: Click here to check post wise salary

RRB NTPC एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

जब एडमिट कार्ड जारी किया जाता है, तो डाउनलोड करने के चरणों के बारे में जानना अनिवार्य होता है। आपको अपने क्षेत्र के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपका रीजन(region), आवेदन के समय आपके द्वारा आवेदन किया रीजन होगा। रीजन(क्षेत्र) का जानकारी होने से, आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। आइये जानते हैं कि इसे डाउनलोड करने के कौन कौन से चरण होंगे:

  • RRB NTPC एडमिट कार्ड के लिए अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट के दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • दिए गए स्थान पर अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एंटर करें।
  • कैप्चा एंटर करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अपना RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 देखें और इसे डाउनलोड करने के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने के लिए एडमिट कार्ड को अवश्य सेव करें।

Click here to check RRB NTPC Previous year exam analysis

RRB NTPC एडमिट कार्ड पर कौन कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड पर प्रकाशित विवरण और जानकारी इस प्रकार है:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • अभ्यर्थी की जन्म तिथि
  • अभ्यर्थी का रोल नंबर
  • RRB NTPC परीक्षा स्थल  की जानकारी
  • RRB NTPC परीक्षा की तिथि
  • RRB NTPC परीक्षा का समय

Check Official Notice for RRB NTPC vacancies (Post wise)

RRB NTPC परीक्षा के बैठने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

परीक्षा हॉल में आपको कौन से दस्तावेज़ ले जाने की आवश्यकता है? इसके अलावा, आवश्यक दस्तावेजों के बिना, आपकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जा सकता है। RRB NTPC परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित होने से पहले नीचे दिए गए सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट पर ध्यान दें:

  • उम्मीदवारों को वैध फोटो आईडी के साथ ई-कॉल पत्र लाना होगा।
  • आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आईडी पर नाम, जन्मतिथि और फोटो ऑनलाइन आवेदन में दिए गए विवरण के साथ मेल खाना चाहिए, ऐसा नहीं होने पर उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को आवेदन में अपलोड की गई एक रंगीन तस्वीर (आकार 35 मिमी x 45 मिमी) भी लानी होगी।
  •  परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाले स्व-घोषणा पैराग्राफ लिखने, हस्ताक्षर करने, बाएं अंगूठे का निशान लगाने के लिए डाउनलोड किए गए ई-कॉल पत्र में उम्मीदवारों को रिक्त स्थान छोड़ना चाहिए।

 

RRB NTPC चयन प्रक्रिया 

RRB NTPC के लिए चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं। स्टेज 1 के बाद स्टेज 2, फिर टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

  1. प्रथम चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी | Latest Hindi Banking jobs_6.1

  • 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
  • स्टेज 1 स्क्रीनिंग प्रकृति का है।
  • चरण 2 के लिए रिक्त पदों की संख्या के 20 गुने उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।

2.  दूसरा चरण -कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)

RRB NTPC Admit Card 2020: 28 दिसंबर 2020 से RRB NTPC के लिए CBT शुरू, RRB NTPC एडमिट कार्ड 2020 जल्द होगा जारी | Latest Hindi Banking jobs_7.1

  • 7 वें CPC लेवल यानी लेवल 2, 3, 4, 5 और 6 में से प्रत्येक के लिए अलग-अलग स्टेज-2 परीक्षा ली जाएगी।
  • 1/3 का नकारात्मक अंकन है।
  • विभिन्न स्तरों के पदों के लिए प्रश्नों का स्तर भिन्न होगा।
  • अंकों का नार्मलाईजेशन किया जाएगा।

3. टाइपिंग स्किल टेस्ट / कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (जो लागू हो)

सीबीएटी और टाइपिंग टेस्ट क्वालीफाइंग होंगे। सीबीएटी केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने ट्रैफिक सहायक और स्टेशन मास्टर के लिए फॉर्म भरा है।

4. दस्तावेज़ सत्यापन/चिकित्सा परीक्षा।

सभी चरणों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

RRB NTPC परीक्षा की तैयारी कैसे करें?

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की तैयारी के लिए, आपको बेस्ट स्टडी मटेरियल से अध्ययन करना होगा। एक उचित study plan भी निश्चित रूप से इसमें आपकी मदद करेगा। परीक्षा की डेली क्विज़ की प्रैक्टिस करें। आप Adda247 पर आरआरबी एनटीपीसी के लिए मुफ्त स्टडी प्लान प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन mock tests की प्रैक्टिस शुरू करें और previous years papers को देखें।

RRB NTPC एडमिट कार्ड से सम्बन्धित सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न:

  • RRB NTPC परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड कब जारी करेगा?

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी की जाएगी।

  • मैं आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

उम्मीदवारों को संबंधित आरआरबी क्षेत्र के वेबसाइट पर जाना होगा। RRB NTPC एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें या इस पोस्ट पर बने रहें जहां हम डायरेक्ट लिंक देंगे।

  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या-क्या आवश्यक हैं?

आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर होना चाहिए।

  • आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड के साथ कौन से आवश्यक दस्तावेज ले जाने हैं?

उम्मीदवारों को एक फोटो आईडी, और 1-2 पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ अपने एडमिट कार्ड को सुरक्षित ले जाना है।

  • सर्वर में समस्या के कारण मैं अपना आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहा हूं। मुझे क्या करना चाहिए?

यदि आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो आप कुछ समय के लिए रुक सकते हैं और फिर से कोशिश कर सकते हैं या अपने आरआरबी जोन से संपर्क कर सकते हैं।

  • क्या होगा यदि मैं परीक्षा केंद्र में अपना आरआरबी एनटीपीसी कार्ड लाना भूल जाऊं?

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपने आरआरबी एनटीपीसी के प्रवेश पत्र को केंद्र में ले जाएं, जिसके बिना उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हॉल टिकट क्षेत्रीय भर्ती बोर्डों वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Click here to get RRB NTPC Study Plan with free quizzes

Click Here To Get Free Study Material For RRB NTPC Exam 2020

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *