Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Group D Recruitment 2026

RRB Group D: रेलवे में 22,000 पदों पर भर्ती के लिए अब इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से RRB Level-1 (Group-D) भर्ती 2025 को लेकर बड़ा अपडेट है, बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक Corrigendum के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तारीखों में बदलाव किया गया है। RRB Group-D भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी संशोधित की गई है।

RRB Group D के लिए पहले जहां आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होनी थी, अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है। इससे लाखों उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 02 मार्च 2026 (रात 11:59 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे द्वारा यह फैसला उम्मीदवारों की सुविधा और व्यापक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।

क्यों है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 इतनी खास?

  • रेलवे की सबसे लोकप्रिय Group D भर्ती
  • 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
  • देशभर के उम्मीदवारों के लिए एकसमान चयन प्रक्रिया
  • लंबे समय बाद बड़ी संख्या में वैकेंसी

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
नोटिफिकेशन 31 जनवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 02 मार्च 2026 (रात 11:59
आवेदन माध्यम केवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

RRB Group D (Level-1) भर्ती 2026 ऑफिसियल नोटिस

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D (Level-1) भर्ती 2026 का आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसके तहत पूरे देश में लगभग 22,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती CEN संख्या 09/2025 के अंतर्गत की जा रही है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 02 मार्च 2026 तक चलेगी।

रेलवे द्वारा जारी यह नोटिस फिलहाल संकेतात्मक है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

rrb

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 योग्यता

  • योग्यता और मेडिकल स्टैंडर्ड विस्तृत CEN 09/2025 के अनुसार होंगे
  • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

 

RRB Zone-Wise आधिकारिक वेबसाइट

रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी ज़ोनल वेबसाइट्स पर ही आगे की सूचना जारी की जाएगी, जैसे:

  • RRB पटना – rrbpatna.gov.in
  • RRB प्रयागराज – rrbpryj.gov.in
  • RRB कोलकाता – rrbkolkata.gov.in
  • RRB मुंबई – rrbmumbai.gov.in

RRB Group D Previous Year Question Papers in Hindi: डाउनलोड करें फ्री PDF

RRB Group D Syllabus 2025: रेलवे ग्रुप D भर्ती का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी

रेलवे ने स्पष्ट कहा है—

  • दलालों, बिचौलियों और फर्जी जॉब रैकेट से सावधान रहें।
  • भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।
prime_image

FAQs

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन तिथि बढ़ाने का कारण क्या है?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवेदन तिथियों में विस्तार किया है।

RRB Group D भर्ती 2025 के लिए आवेदन अब कब से शुरू होंगे?

RRB Group D भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

RRB Group D आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

RRB Group D संशोधित शेड्यूल के अनुसार उम्मीदवार 02 मार्च 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

QR Code
Scan Me