Latest Hindi Banking jobs   »   RRB Group D Recruitment 2026

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 Update: 22,000 पदों की बंपर भर्ती के लिए जल्द आने वाला है नोटिफिकेशन,

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। आरआरबी द्वारा केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 09/2025 जारी की जा चुकी है, जिसके जरिए संकेत दिए गए हैं कि वर्ष 2026 में करीब 22,000 पदों पर बंपर भर्ती होने जा रही है।

हालांकि अभी जो नोटिस सामने आया है, वह Indicative यानी संकेतात्मक है, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि रेलवे ग्रुप डी लेवल-1 भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन बहुत जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जैसे ही विस्तृत अधिसूचना आएगी, उसमें पदों का पूरा विवरण, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन तिथि और चयन प्रक्रिया की जानकारी सामने होगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के बीच रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 को लेकर उत्साह चरम पर है और तैयारी का दौर तेज हो चुका है।

क्यों है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 इतनी खास?

  • रेलवे की सबसे लोकप्रिय Group D भर्ती
  • 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
  • देशभर के उम्मीदवारों के लिए एकसमान चयन प्रक्रिया
  • लंबे समय बाद बड़ी संख्या में वैकेंसी

रेलवे Group D भर्ती को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। जैसे ही विस्तृत अधिसूचना जारी होगी, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

सलाह: जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, वे अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दें, क्योंकि RRB Group D 2026 देश की सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धी भर्तियों में से एक मानी जाती है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

विवरण तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 21 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे)
आवेदन माध्यम केवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in

RRB Group D (Level-1) भर्ती 2026 ऑफिसियल नोटिस

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D (Level-1) भर्ती 2026 का आधिकारिक शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसके तहत पूरे देश में लगभग 22,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती CEN संख्या 09/2025 के अंतर्गत की जा रही है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगी। Group D (लेवल-1) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार ₹18,000 मासिक वेतन मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी यह नोटिस फिलहाल संकेतात्मक है, जबकि विस्तृत अधिसूचना जल्द ही RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को आवेदन, योग्यता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 Update: 22,000 पदों की बंपर भर्ती के लिए जल्द आने वाला है नोटिफिकेशन, | Latest Hindi Banking jobs_4.1

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 कुल रिक्तियां और वेतन विवरण

विवरण जानकारी
पद का नाम Level-1 (Group D)
कुल रिक्तियां लगभग 22,000
वेतनमान ₹18,000 (7वां वेतन आयोग)
नौकरी स्थान पूरे भारत में

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 योग्यता

शैक्षणिक योग्यता व मेडिकल मानक

  • योग्यता और मेडिकल स्टैंडर्ड विस्तृत CEN 09/2025 के अनुसार होंगे
  • उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना अनिवार्य है

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 33 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी

आधार कार्ड को लेकर जरूरी निर्देश

रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ निर्देश दिए हैं कि:

  • आवेदन करते समय आधार से विवरण सत्यापन अनिवार्य है
  • नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट से 100% मैच होनी चाहिए
  • आधार में लेटेस्ट फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट होना जरूरी है

 इससे भर्ती प्रक्रिया में देरी और रिजेक्शन से बचा जा सकेगा।

RRB Zone-Wise आधिकारिक वेबसाइट

रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी ज़ोनल वेबसाइट्स पर ही आगे की सूचना जारी की जाएगी, जैसे:

  • RRB पटना – rrbpatna.gov.in
  • RRB प्रयागराज – rrbpryj.gov.in
  • RRB कोलकाता – rrbkolkata.gov.in
  • RRB मुंबई – rrbmumbai.gov.in

RRB Group D Previous Year Question Papers in Hindi: डाउनलोड करें फ्री PDF

RRB Group D Syllabus 2025: रेलवे ग्रुप D भर्ती का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न

 

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी

रेलवे ने स्पष्ट कहा है—

  • दलालों, बिचौलियों और फर्जी जॉब रैकेट से सावधान रहें।
  • भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।
prime_image

FAQs

rrb-group-d-recruitment-2026-notification

rrb-group-d-recruitment-2026-notification

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.