Latest Hindi Banking jobs   »   RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन...
Top Performing

RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 www.rrbcdg.gov.in पर जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CBT-2 परीक्षा की तिथि एवं सिटी इंटिमेशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है। यदि आपने RRB ALP CBT-1 परीक्षा दी थी तथा अब इसके रिजल्ट एवं CBT-2 परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख फायदेमंद है।

RRB ALP भर्ती 2024 का CBT 2 परीक्षा 19 और 20 मार्च को आयोजित किया गया है जिसका सिटी इंटीमेशन स्लिप 11 मार्च 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक किया जा सकता है।

RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 www.rrbcdg.gov.in पर जारी | Latest Hindi Banking jobs_3.1

Click Here to Download RRB ALP CBT 2 City Intimation Slip 2025 [Active]

जो उम्मीदवार सहायक लोको पायलट (ALP) के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 2 के लिए योग्य हैं वे अब अपनी परीक्षा का शहर, तारीख और शिफ्ट समय देख सकते हैं। यह इंटिमेशन स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उम्मीदवारों को अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां करने में मदद करेगा क्योंकि परीक्षा 19 और 20 मार्च 2025 को होनी है। यह स्लिप अब RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

परीक्षा शहर चेक करने के बाद एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा। और परीक्षा शहर पता चल जाने के बाद आपको वहां पर परीक्षा देने जाने की तैयारी शुरू करते नहीं होगी उसके बाद आपको प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिन पहले 15 मार्च को मिलेगा जिस पर परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। प्रवेश पत्र जारी होते ही अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

RRB ALP CBT 2 City Intimation Slip 2025 कैसे चेक करें?

  • चरण 1. आरआरबी वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • चरण 2. होमपेज पर, “असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) – सिटी इंटिमेशन स्लिप” लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3. पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
  • चरण 4. स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • चरण 5. RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड करें और आवंटित परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट समय की जांच करें।

RRB ALP CBT 2 City Intimation Slip 2025 में चेक करें ये जानकारी

  • आवंटित परीक्षा शहर: वह शहर जहां आपको परीक्षा देने के लिए जाना है।
  • परीक्षा तिथि (19 या 20 मार्च 2025)
  • शिफ्ट का समय: परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्टों में होगी।

RRB ALP सिटी इंटिमेशन 2025 स्लिप एडमिट कार्ड के रूप में काम नहीं करती है। यह केवल परीक्षा शहर के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान करती है, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचने में परेशान न होना पड़े। परीक्षा से संबंधित अपडेट के लिए अनौपचारिक स्रोतों पर निर्भर रहने से बचना चाहिए और हमेशा आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट देखनी चाहिए।

RRB ALP CBT 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 www.rrbcdg.gov.in पर जारी | Latest Hindi Banking jobs_4.1

FAQs

RRB ALP CBT-2 परीक्षा की तिथि क्या है?

RRB ALP CBT-2 परीक्षा 19 मार्च 2025 और 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

RRB ALP CBT-2 परीक्षा में कौन-कौन से विषय पूछे जाएंगे?

इस परीक्षा में गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल साइंस और बेसिक साइंस एवं इंजीनियरिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

RRB ALP CBT-2 एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा?

एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

TOPICS: