Topic – Practice Set
Directions (1-3): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आठ सदस्य अर्थात् M, N, O, P, Q, R, S और T एक परिवार से सम्बंधित है, जिसमें तीन पीढ़ियाँ हैं। N और P सहोदर हैं। P, T की इकलौती पुत्री है और वह अविवाहित है। O, Q का ग्रैंडसन है। T, S का ससुर है। R, M का पुत्र है, M जो Q का पति है। R, S का भाई है।
Q1. N, O से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) भाई
(b) पुत्र
(c) पिता
(d) माता
(e) इनमें से कोई नहीं
Q2. निम्नलिखित में से कौन O के मैटरनल ग्रैंडफादर है?
(a) T
(b) M
(c) Q
(d) R
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
Q3. S, T से किस प्रकार सम्बंधित है?
(a) पुत्र
(b) पुत्री
(c) दामाद
(d) पुत्रवधू
(e) इनमें से कोई नहीं
Direction (4-5): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बिंदु J, बिंदु K के 12 मीटर पूर्व में है। बिंदु H, बिंदु C के 5 मीटर पश्चिम में है। बिंदु L, बिंदु F के 10 मीटर पूर्व में है। बिंदु F, बिंदु K के 16 मीटर दक्षिण में है। बिंदु D, बिंदु L के 8 मीटर उत्तर में है। बिंदु E, बिंदु D के 3 मीटर पूर्व में है। बिंदु C, बिंदु E के 10 मीटर उत्तर में है।
Q4. बिंदु H और बिंदु D के मध्य न्यूनतम दूरी कितनी है?
(a) 10 मीटर
(b) 11 मीटर
(c) 9 मीटर
(d) √104 मीटर
(e) इनमें से कोई नहीं
Q5. बिंदु C के सन्दर्भ में, बिन्दु L किस दिशा में है?
(a) दक्षिण
(b) उत्तर-पूर्व
(c) पूर्व
(d) उत्तर-पश्चिम
(e) दक्षिण-पश्चिम
Directions (6-8): दी गई जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
छह व्यक्ति P,Q, R, S, T और U में से, प्रत्येक की विभिन्न आयु है। T की आयु P और R से अधिक है। Q, S से आयु में बड़ा है। S से केवल तीन व्यक्ति आयु में छोटे है। P आयु में सबसे छोटा कर्मचारी नहीं है। आयु में दूसरे सबसे छोटे व्यक्ति की आयु 15 वर्ष है। U, Q से आयु में बड़ा है।
Q6. निम्नलिखित में से कौन आयु में सबसे बड़ा है?
(a) S
(b) Q
(c) R
(d) P
(e) इनमें से कोई नहीं
Q7. आयु में T से बड़े कितने व्यक्ति हैं?
(a) एक
(b) तीन
(c) दो
(d) तीन से अधिक
(e) कोई नहीं
Q8. यदि S की आयु 36 वर्ष है तो Q की आयु कितनी हो सकती है?
(a) 24 वर्ष
(b) 48 वर्ष
(c) 40 वर्ष
(d) 9 वर्ष
(e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
Directions (9-10): प्रत्येक प्रश्नों में कुछ कथन और उन पर आधारित कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भलें ही वह सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो। निष्कर्षों को पढ़िए और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में कौन-सा दिए गए कथनों का अनुसरण करता है।
(a) यदि केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(b) यदि केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(c) यदि या तो निष्कर्ष I या II अनुसरण करता है।
(d) यदि न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
(e) यदि दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
Q9. कथन:
केवल कुछ संतरे आम हैं
सभी आम लीची हैं
कुछ लीची लाल हैं
निष्कर्ष:
I. कुछ लीची संतरे हैं
II. कुछ लाल आम हैं
Q10. कथन:
कोई वॉटर हेन नहीं है
सभी हेन क्वीन हैं
कुछ क्वीन ट्री हैं
निष्कर्ष:
I. कुछ ट्री वॉटर हैं
II. कुछ क्वीन वॉटर नहीं हैं
Directions (11-15): निम्नलिखित जानकारी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और नीचे दिए गये प्रश्नों के उत्तर दीजिये. एक निश्चित कूट भाषा में,
‘Shape plastic around lost’ को ‘mx fe fm pz’ के रूप में लिखा जाता है
‘Plastic Feature heavy around’ को ‘fm pz xe kx’ के रूप में लिखा जाता है
‘Shape around smog Feature’ को ‘xi xe fm fe’ के रूप में लिखा जाता है
‘Export lost around phone’ को ‘hb mx yz fm’ के रूप में लिखा जाता है
Q11. निम्नलिखित में से ‘around’ का कूट कौन-सा है?
(a) mx
(b) xe
(c) fe
(d) fm
(e) इनमें से कोई नहीं
Q12. निम्नलिखित में से किसे ‘pz’ के रूप में कूटित किया गया है?
(a) smog
(b) Shape
(c) plastic
(d) around
(e) इनमें से कोई नहीं
Q13. ‘word Shape’ का कूट क्या हो सकता है?
(a) fe fm
(b) fe kx
(c) fe xi
(d) fe zx
(e) इनमें से कोई नहीं
Q14. निम्नलिखित में से कौन सा ‘Feature’ का कूट है?
(a) fe
(b) xe
(c) pz
(d) xi
(e) इनमें से कोई नहीं
Q15. ‘export’ का कूट क्या है?
(a) hb
(b) xi
(c) yz
(d) या तो (a) या (c)
(e) इनमें से कोई नहीं
Solutions:
Solutions (1-3):
Sol.

S1. Ans. (c)
S2. Ans. (b)
S3. Ans. (d)
Solutions (4-5):
Sol.

S4. Ans. (d)
S5. Ans. (e)
Solutions (6-8):
Sol. U>Q>S>T>P (15)>R
S6. Ans. (e)
S7. Ans. (b)
S8. Ans. (e)
S9. Ans. (a)
Sol.

S10. Ans. (b)
Sol.

Solutions (11-15):
Sol.

S11. Ans. (d)
S12. Ans. (c)
S13. Ans. (d)
S14. Ans. (b)
S15. Ans. (d)









IBPS RRB Reserve List 2026 Out: XIV क...
RPSC 1st Grade Question Paper 2026 Out -...
UP Police Constable Exam City 2026 OUT: ...


