RBI Office Attendant 2026 Exam Date: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Office Attendant (Group-D) पदों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026 परीक्षा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
RBI Office Attendant Admit Card 2026 – Click Here to Download
RBI Office Attendant भर्ती 2026: मुख्य विवरण
RBI ने इस बार देशभर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में RBI ऑफिस अटेंडेंट के कुल 572 पदों पर भर्ती निकाली है।
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| परीक्षा निकाय | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
| कुल पद | 572 |
| परीक्षा की तारीख | 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन टेस्ट + भाषा प्रवीणता टेस्ट (LPT) |
| Admit Card | 23 फरवरी 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | rbi.org.in |
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026: संशोधित वैकेंसी (Revised Vacancy Details)
इंटरनेट रिपोर्ट्स और आधिकारिक अपडेट्स के अनुसार, RBI ने कुछ शहरों की वेकेंसी में बदलाव किया है:
-
बढ़ोत्तरी: भोपाल कार्यालय में पदों की संख्या 4 से बढ़ाकर 16 कर दी गई है।
-
कटौती: कानपुर और लखनऊ कार्यालयों में पद 125 से घटाकर 113 कर दिए गए हैं।
-
सबसे अधिक पद: उत्तर प्रदेश (कानपुर व लखनऊ) क्षेत्र में अभी भी सबसे अधिक वेकेंसी है।
Click Here to Download Revised Vacancy Notice
| RBI Office Attendant Vacancy 2026 | ||||||||
| Name of Office | SC | ST | OBC $ | EWS @ | GEN/ UR | Total | PwBD (A,B,C,D) | EXS (EX I & II) |
| Ahmedabad | 0 | 8 (2)* | 2 | 1 | 18 | 29 | 2 | 6 |
| Bengaluru | 3 | 0 | 5 | 1 | 7 | 16 | 2 | 3 |
| Bhopal | 2 | 6 (3)* | 0 | 1 | 7 | 16 | 2 | 0 |
| Bhubaneswar | 6 | 8 (3)* | 4 | 3 | 15 | 36 | 2 | 7 |
| Chandigarh | 1 | 0 | 0 | 0 | 1 | 2 | 0 | 0 |
| Chennai | 0 | 0 | 8 (8)* | 0 | 1 | 9 | 0 | 0 |
| Guwahati | 2 | 15 | 9 | 5 | 21 | 52 | 3 | 12 |
| Hyderabad | 3 (1)* | 3 (2)* | 0 | 3 | 27 | 36 | 4 | 7 |
| Jaipur | 8 | 5 | 5 | 4 | 20 | 42 | 3 | 9 |
| Kanpur & Lucknow | 30 | 0 | 15 | 11 | 57 | 113 | 6 | 30 |
| Kolkata | 23 | 1 | 21 | 9 | 36 | 90 | 3 | 22 |
| Mumbai | 0 | 11 (2)* | 0 | 3 | 19 | 33 | 6 | 7 |
| New Delhi | 4 | 0 | 11 | 6 | 40 | 61 | 5 | 14 |
| Patna | 6 | 4 | 0 | 3 | 24 | 37 | 4 | 8 |
| Total | 89 (1) | 58 (12) | 83 (8) | 51 | 291 | 572 | 42 | 125 |
Are You Preparing for RBI Officer Attendant?
परीक्षा पैटर्न और अंक योजना (Exam Pattern)
RBI ऑफिस अटेंडेंट की परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
रीजनिंग (Reasoning): 30 प्रश्न (30 अंक)
-
सामान्य अंग्रेजी (General English): 30 प्रश्न (30 अंक)
-
सामान्य जागरूकता (General Awareness): 30 प्रश्न (30 अंक)
-
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability): 30 प्रश्न (30 अंक)
ध्यान दें: परीक्षा में 0.25 (1/4) की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए उत्तर देते समय सावधानी बरतें।
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026: चयन के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
-
शिक्षा: केवल 10वीं पास (Matriculation) अनिवार्य।
-
ट्विस्ट: जो उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं या उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं, वे इस पद के लिए पात्र नहीं हैं।
-
स्थानीय भाषा: जिस राज्य से आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान (पढ़ना, लिखना और बोलना) जरूरी है।
RBI ऑफिस अटेंडेंट 2026: वेतन और सुविधाएं (Salary & Benefits)
RBI ऑफिस अटेंडेंट को शुरुआती दौर में शानदार वेतन मिलता है।
-
बेसिक पे: ₹24,250
-
कुल इन-हैंड सैलरी: भत्तों (DA, HRA, Transport Allowance) के साथ यह लगभग ₹46,029 तक पहुँच जाती है। इसके अलावा RBI अपने कर्मचारियों को कई चिकित्सा और आवास सुविधाएं भी प्रदान करता है।
| Related Post | |
| RBI Office Attendant Previous Year Paper | RBI Office Attendant Cut Off |
| RBI Office Attendant Salary | RBI Office Attendant Syllabus |



RBI Assistant Preparation Strategy for B...
1 तारीख से बदल जाएंगे बैंक अकाउंट्स के न...
भारत ने वापस मंगाया अपना सोना: RBI का सब...



