रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड B (जनरल) डायरेक्ट भर्ती 2025 का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। 18 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई फेज-I परीक्षा के बाद अब उन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है जो फेज-II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
आरबीआई ग्रेड B परिणाम Reserve Bank of India Services Board द्वारा जारी किया गया है और उम्मीदवार इसे RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर या इस पोस्ट मे दिए सीधे लिंक से आसानी देख सकते हैं।
RBI Grade B परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षाओं में से एक है, और इस परीक्षा के जरिए देशभर से लाखों अभ्यर्थी रिजर्व बैंक में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।
RBI Grade B Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| फेज-I परीक्षा की तिथि | 18 अक्टूबर 2025 |
| रिजल्ट जारी होने की तिथि | 11 नवंबर 2025 |
| फेज-II परीक्षा की संभावित तिथि | दिसम्बर के पहले सप्ताह |
RBI Grade B Result 2025 Download Link PDF
RBI Grade B Result 2025 PDF अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने फेज-I परीक्षा (18 अक्टूबर 2025) के परिणाम की सूची प्रकाशित की है, जिसमें फेज-II परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे RBI Grade B Result 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
Click Here to Download RBI Grade B Result 2025 PDF
RBI Grade B Result 2025 PDF ऐसे डाउनलोड करें
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
- “Opportunities @ RBI” सेक्शन में जाएं।
- “Results” टैब पर क्लिक करें।
- “Recruitment of Officers in Grade ‘B’ (General) – (DR) Result of Phase-I” लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड करें और अपने रोल नंबर से परिणाम
RBI Grade B Result 2025 का जारी होना लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। अब उम्मीदवारों को फेज-II परीक्षा की तैयारी पर फोकस करना चाहिए क्योंकि यही चरण अंतिम चयन में अहम भूमिका निभाएगा।
RBI Grade B Phase-II Exam 2025 विवरण
फेज-II परीक्षा अब अगला महत्वपूर्ण चरण है जिसमें उम्मीदवारों की विश्लेषणात्मक क्षमता, लेखन कौशल और वित्तीय ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें दो पेपर शामिल होंगे —
- Paper I: Economic & Social Issues
- Paper II: English (Writing Skills)
क्या आगे होगा फेज-II और इंटरव्यू?
RBI Grade B की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है —
- Phase I (Objective Test)
- Phase II (Descriptive Papers)
- Interview
जो उम्मीदवार फेज-II में सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
महत्वपूर्ण सुझाव उम्मीदवारों के लिए
- फेज-II की तैयारी के लिए RBI की आधिकारिक गाइडलाइन जरूर पढ़ें।
- पिछले वर्षों के पेपरों का विश्लेषण करें।
- अपने एडमिट कार्ड और दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
- RBI की वेबसाइट पर फेज-II के शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से देखें


IBPS Clerk प्रीलिम्स रिजल्ट 2025: कब और ...
एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2...
SBI PO Mains Result 2025 घोषित: 541 पदों...


