Rajasthan Police Constable Recruitment 2025: राजस्थान पुलिस मुख्यालय, जयपुर ने वर्ष 2025 में कांस्टेबल (सामान्य / चालक / बैण्ड) के कुल 9617 रिक्त पदों को भरने के लिए राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 नोटिफिकेशन जारी किया है. राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 प्रक्रिया को राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम, 1989 के तहत संचालित किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं. राज्य सरकार द्वारा यह कदम रोजगार के अवसर बढ़ाने और पुलिस बल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: संक्षिप्त विवरण
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: महत्वपूर्ण जानकारी | |
विवरण | जानकारी |
भर्ती का नाम | राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 |
विभाग | पुलिस विभाग, राजस्थान सरकार |
पदों की संख्या | 9617 पद |
पद का नाम | कांस्टेबल (सामान्य, चालक, बैण्ड) |
भर्ती प्रक्रिया | CET पास उम्मीदवारों से आवेदन, लिखित परीक्षा, PET/PST, दक्षता परीक्षा |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | police.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 Notification PDF
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 में वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CET (सीनियर सैकण्डरी लेवल) परीक्षा-2024 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हो। साथ ही आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता शर्तों को भलीभांति समझ लें, जिसका लिंक नीचे दिया गया है-
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 विस्तृत अधिसूचना PDF -यहाँ से करें डाउनलोड
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates Table)
क्र.सं. | कार्यक्रम | तिथि |
1. | ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 28 अप्रैल 2025 |
2. | ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 मई 2025 |
3. | आवेदन में संशोधन की तिथि | 18 मई से 20 मई 2025 |
4. | लिखित परीक्षा (संभावित) | जल्द घोषित होगी |
Rajasthan Police Constable Recruitment 2025 आवेदन लिंक
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), और दस्तावेज सत्यापन शामिल रहेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए यहाँ क्लिक करके करें आवेदन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: पदों का विवरण (Post Details Table)
पद का नाम | NTSP | TSP |
कांस्टेबल (सामान्य) | 6456 | 1162 |
कांस्टेबल (चालक) | 412 | 47 |
कांस्टेबल (बैंड) | 71 | — |
कांस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन सामान्य) | 1378 | — |
कांस्टेबल (टेलीकम्यूनिकेशन चालक) | 91 | — |
कुल पद | 9617 |
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सैकण्डरी (12वीं) पास होना अनिवार्य है।
- कांस्टेबल चालक पद के लिए LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस 01.01.2026 से कम से कम एक वर्ष पूर्व का होना चाहिए।
नागरिकता
- भारत का नागरिक या नेपाल/भूटान का प्रजाजन होना चाहिए।
भाषा एवं संस्कृति
- देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit – as on 01.01.2026)
कॉन्स्टेबल (सामान्य / बैण्ड)
वर्ग | पुरुष (DOB) | महिला (DOB) |
सामान्य | 02.01.2002 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1997 से 01.01.2008 के बीच |
SC/ST/OBC/EWS | 02.01.1997 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1992 से 01.01.2008 के बीच |
राज्य कर्मचारी/शहीद आश्रित | 02.01.1999 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1994 से 01.01.2008 के बीच |
भूतपूर्व सैनिक | 02.01.1983 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1983 से 01.01.2008 के बीच |
कॉन्स्टेबल (चालक)
वर्ग | पुरुष (DOB) | महिला (DOB) |
सामान्य | 02.01.1999 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1994 से 01.01.2008 के बीच |
SC/ST/OBC/EWS | 02.01.1994 से 01.01.2008 के बीच | 02.01.1989 से 01.01.2008 के बीच |
शारीरिक मापदण्ड (Physical Standards)
मापदण्ड | सामान्य क्षेत्र | सहरिया जनजाति (बांसवाड़ा) |
पुरुष ऊँचाई | 168 से.मी. | 160 से.मी. |
महिला ऊँचाई | 152 से.मी. | 145 से.मी. |
पुरुष छाती (बिना फुलाए) | 81 से.मी. | लागू नहीं |
पुरुष छाती (फुलाकर) | 86 से.मी. (5 से.मी. फुलाव अनिवार्य) | लागू नहीं |
महिला न्यूनतम वजन | 47.5 किग्रा | 43 किग्रा |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
वर्ग | शुल्क (₹) |
सामान्य / क्रीमीलेयर OBC/MBC / अन्य राज्य के आवेदक | ₹600/- |
राजस्थान निवासी – नॉन क्रीमीलेयर OBC/MBC / SC/ST/EWS/सहरिया / TSP | ₹400/- |
नोट: CET आवेदन के दौरान OTR शुल्क पहले ही जमा किया जा चुका है, अतः इस आवेदन के लिए दोबारा पंजीयन शुल्क देय नहीं है।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- लिखित परीक्षा (OMR आधारित) – 150 अंक
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) एवं नापतौल (PST) – केवल योग्यतामूलक
- दक्षता परीक्षा (केवल चालक एवं बैण्ड के लिए)
- विशेष योग्यता के अंक (NCC/ होमगार्ड/ पुलिस डिप्लोमा)