Latest Hindi Banking jobs   »   PNB Apprentice Recruitment

पंजाब नेशनल बैंक में 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी, जल्द करें अप्लाई – छूट न जाएँ अवसर

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके अंतर्गत देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5,138 अपरेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

यह भर्ती विशेष रूप से उन ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, जो बैंकिंग सेक्टर में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करना चाहते हैं। यहां देखें पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी डिटेल

 

Punjab National Bank Recruitment 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

विवरण जानकारी
संगठन पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
भर्ती नाम पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026
पद नाम अपरेंटिस
कुल पद 5,138
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन तिथि 8 फरवरी से 24 फरवरी 2026
शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट
स्टाइपेंड ₹12,300 – ₹15,000 प्रति माह
ट्रेनिंग अवधि 1 वर्ष
आधिकारिक वेबसाइट www.pnb.bank.in

 

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 नोटिफिकेशन एवं ऑनलाइन आवेदन लिंक

पंजाब नेशनल बैंक ने पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 5138 अपरेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

PNB Apprentice Recruitment 2026:  Download Notification PDF

 

PNB Apprentice 2026: Apply online link

PNB Apprentice Recruitment 2026 के लिए Apply Online प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में रुचि रखते हैं और पात्रता पूरी करते हैं, वे 8 फरवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक PNB Apprentice Apply Online कर सकते हैं। यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को तय समय-सीमा के भीतर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।

PNB Apprentice Apply Online Link 2026 आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें, ताकि किसी भी तकनीकी या सर्वर संबंधी समस्या से बचा जा सके।

PNB Apprentice Apply Online Link 2026 –  Click Here to Apply Now

पीएनबी अपरेंटिस वैकेंसी 2026 (राज्यवार)

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के अंतर्गत कुल 5138 ट्रेनिंग सीट्स जारी की गई हैं। SC, ST, OBC, EWS और PwBD श्रेणियों के लिए आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगा।

सबसे अधिक वैकेंसी वाले राज्य

  • उत्तर प्रदेश – 814 पद
  • पश्चिम बंगाल – 532 पद
  • पंजाब – 462 पद
  • दिल्ली – 417 पद
  • राजस्थान – 363 पद

अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन PDF पढ़ें

Punjab National Bank Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित होना चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

स्थानीय भाषा ज्ञान

  • उम्मीदवार को संबंधित राज्य/UT की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य है।

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / OBC / EWS (पुरुष) ₹944
सामान्य / OBC / EWS (महिला) ₹708
SC / ST / PwBD ₹236
ट्रांसजेंडर ₹236

आवेदन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है और केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा।

 

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • स्थानीय भाषा परीक्षा
  • मेडिकल परीक्षण

 

पीएनबी अपरेंटिस परीक्षा पैटर्न 2026

विषय प्रश्न अंक
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 25 25
जनरल इंग्लिश 25 25
गणित व रीजनिंग 25 25
कंप्यूटर ज्ञान 25 25
कुल 100 100

 

पीएनबी अपरेंटिस ट्रेनिंग अवधि

  • ट्रेनिंग चरण अवधि
  • बेसिक ट्रेनिंग 2 सप्ताह
  • ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग 50 सप्ताह
  • कुल अवधि 1 वर्ष
prime_image

FAQs

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?

8 फरवरी 2026 से।

क्या अपरेंटिस के बाद नौकरी पक्की होती है?

नहीं, यह एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है, स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं होती।

पीएनबी अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

कोई भी ग्रेजुएट उम्मीदवार जिसकी आयु 20–28 वर्ष है।

पीएनबी अपरेंटिस परीक्षा का स्तर कैसा होता है?

परीक्षा का स्तर मध्यम होता है और बेसिक बैंकिंग ज्ञान पर आधारित होता है।

About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS:

QR Code
Scan Me