Latest Hindi Banking jobs   »   LIC Assistant Recruitment 2022: एलआईसी असिस्टेंट...

LIC Assistant Recruitment 2022: एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2022 अधिसूचना, चेक करे योग्यता, आयु सीमा सहित कम्पलीट डिटेल

LIC Assistant Recruitment 2022: एलआईसी असिस्टेंट भर्ती 2022 अधिसूचना, चेक करे योग्यता, आयु सीमा सहित कम्पलीट डिटेल | Latest Hindi Banking jobs_3.1


LIC Assistant Recruitment 2022: इस वर्ष LIC द्वारा LIC सहायक भर्ती 2022 (LIC Assistant Recruitment 2022) अधिसूचना LIC की आधिकारिक वेबसाइट @ lic.india.in पर  अप्रैल महीने के चौथे सप्ताह में ज़ारी करने की उम्मीद है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), एक भारतीय राज्य के स्वामित्व वाली बीमा समूह और निवेश कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है. LIC संगठन में असिस्टेंट पदों पर योग्य उम्मीदवारों भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करता है, LIC सहायक 2022 के लिए अंतिम चयन दो चरणों यानी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा पर आधारित होगा।एलआईसी सहायक 2022 अधिसूचना जारी होने के बाद सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड और महत्वपूर्ण तिथियों का पता चल पाएगा. एलआईसी सहायक भर्ती 2022 से संबंधित नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इस पोस्ट को बुकमार्क करना होगा।

एलआईसी सहायक भर्ती 2022 (LIC Assistant Recruitment 2022)

एलआईसी, बीमा क्षेत्र में सबसे प्रतिष्ठित संगठनों में से एक है. एलआईसी सहायक भर्ती 2022 की अधिसूचना LIC आधिकारिक वेबसाइट पर ज़ारी होगी।  पिछले वर्ष LIC  ने एलआईसी सहायक भर्ती अधिसूचना क्षेत्रवार क्रम यानी उत्तरी क्षेत्र, उत्तर मध्य क्षेत्र, पूर्व मध्य क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, मध्य क्षेत्र, दक्षिणी मध्य क्षेत्र, दक्षिणी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र ज़ारी किया था। उम्मीदवारों को उस क्षेत्र की भाषा प्रवीणता परीक्षा (language proficiency test) भी पास करनी थी जिसमें उन्होंने आवेदन किया था। LIC सहायक की पिछले वर्ष की रिक्ति, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क, आयु मानदंड और परीक्षा पैटर्न आदि को चेक करने के लिए इस पोस्ट को पढ़ते रहें।

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: महत्वपूर्ण तिथियां (LIC Assistant Recruitment 2022: Important Dates)

भारतीय जीवन बीमा निगम, LIC अधिसूचना 2022 के साथ LIC सहायक भर्ती 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों को ज़ारी करेगा।

LIC Assistant Recruitment 2022: Important Dates

Events

Dates

LIC Assistant Recruitment 2022

Expected in the 4th week of April 2022

Application Starts

4th week of April 2022

Application Ends

2nd Week of May 2022

Prelims Exam

June 2022

Mains Exam

July

 Click here to check LIC Assistant 2022 syllabus and exam pattern

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: पिछले वर्ष की रिक्ति (LIC Assistant Recruitment 2022: Previous Year’s Vacancy)

LIC ने LIC सहायक भर्ती 2022 अधिसूचना अभी तक ज़ारी नहीं की है, इसलिए उम्मीदवार पिछले वर्ष की LIC सहायक की रिक्ति को चेक कर सकते हैं। पिछले वर्ष, LIC सहायक के पद के लिए कुल रिक्तियों की संख्या लगभग 7975 थी। आइए, LIC सहायक के लिए क्षेत्रवार रिक्ति पर एक नज़र डालते हैं।

Zones

Vacancy

Northern
Zone

1544

Northern
Central Zone

1313

Eastern
Zone

924

Eastern
Central Zone

1531

Central
Zone

472

South
Central Zone

631

Southern
Zone

400

Western
Zone

1104

Total
Vacancies

7955

एलआईसी सहायक भर्ती 2022 पीडीएफ (LIC Assistant Recruitment 2022 PDF)

LIC सहायक 2022 की भर्ती प्रक्रिया LIC सहायक भर्ती अधिसूचना ज़ारी होने के बाद शुरू होगी। LIC सहायक 2022 अधिसूचना पीडीएफ आधिकारिक तौर पर ज़ारी होने के बाद उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या, शैक्षिक योग्यता, आयु मानदंड, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न, महत्वपूर्ण तिथियों की ज़ानकारी मिल जाएगी। जब भी LIC सहायक 2022 की अधिसूचना ज़ारी होगी, हम नीचे अधिसूचना का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक प्रदान करेंगे। तब तक, उम्मीदवार LIC सहायक की पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में एक समझ विकसित करने के लिए LIC सहायक की पिछले वर्ष की अधिसूचना देख सकते हैं।

LIC Assistant Recruitment 2022 PDF: Click Here To Check


LIC Assistant Previous Year’s Recruitment Notification PDF

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: ऑनलाइन आवेदन करें (LIC Assistant Recruitment 2022: Apply Online)

LIC सहायक भर्ती अधिसूचना ज़ारी होने के साथ या उसके बाद LIC सहायक 2022 ऑनलाइन आवेदन लिंक को सक्रिय हो जाएगा। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से LIC सहायक के लिए आवेदन करने में सक्षम होंगे क्योंकि आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। LIC सहायक के पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही होगा। LIC सहायक 2022 भर्ती प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित किसी भी सूचना/संचार के लिए एक वैध ईमेल आईडी और फोन नंबर की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को इस पोस्ट पर आते रहना चाहिए क्योंकि LIC सहायक भर्ती 2022 की ज़ारी होने के साथ नीचे दिए गए लिंक में आधिकारिक आवेदन ऑनलाइन लिंक को इंटरलिंक करेंगे।

LIC Assistant Recruitment 2022 Apply Online: Click here 

( Link Inactive)

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: पात्रता मानदंड (LIC Assistant Recruitment 2022: Eligibility Criteria)

LIC सहायक भर्ती 2022 पीडीएफ में पात्रता मानदंड प्रकाशित की जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आवेदक की उम्र के आधार पर पात्रता मानदंड तय किया जाता है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे बाद के चरणों में अस्वीकृति से बचने के लिए आवश्यक पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं।

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: शैक्षिक योग्यता (LIC Assistant Recruitment 2022: Educational Qualification)

उम्मीदवार पिछले वर्ष की अधिसूचना के अनुसार, LIC सहायक हेतु आवश्यक शैक्षणिक योग्यता नीचे देख सकते हैं।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री। पूर्व सैनिकों के लिए, LIC सहायक के पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 12वीं (10 + 2 + 3 पैटर्न) कम से कम 10 साल की सेवा के साथ / मैट्रिक (हाईस्कूल), कम से कम 15 वर्ष की सेवा के साथ / ग़ैर-मैट्रिक 15 साल की सेवा के साथ + भारतीय सेना विशेष प्रमाणपत्र परीक्षा (Indian Army special certificate exam) / IAF और आईएएफ और IN से संबंधित परीक्षा

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: आयु सीमा (LIC Assistant Recruitment 2022: Age Limit)

उम्मीदवार पिछले वर्ष की अधिसूचना के अनुसार, LIC सहायक के लिए आयु सीमा से नीचे चेक कर सकते हैं। यदि LIC आयु मानदंड में LIC सहायक 2022 अधिसूचना में कोई बदलाव करता है, तो हम नीचे विवरण अपडेट करेंगे।

Minimum Age

18 Years

Maximum Age

30 Years

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: आवेदन शुल्क (LIC Assistant Recruitment 2022: Application Fees)

आवेदन शुल्क का भुगतान LIC आवेदन प्रक्रिया जमा करने का अंतिम चरण है जिसके बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। यहां हमने LIC सहायक की पिछले वर्ष की अधिसूचना के अनुसार श्रेणीवार आवेदन शुल्क नीचे दिया है।

LIC Assistant Recruitment 2022: Application Fees

Category

Fees

UR/OBC

510

ST/SC/PWD

85

एलआईसी सहायक भर्ती 2022: चयन प्रक्रिया (LIC Assistant Recruitment 2022: Selection Process)

पिछले वर्ष की भर्ती के अनुसार LIC सहायक की चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होती है और दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा होती है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भाषा प्रवीणता परीक्षा (language proficiency test) में उपस्थित हुए थें।

LIC Assistant Salary growth, job profile, perks, allowances

FAQs: LIC Assistant Recruitment 2022

प्रश्न. IS LIC सहायक 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है?

उत्तर: नहीं, LIC सहायक 2022 अधिसूचना अभी तक ज़ारी नहीं की गई है।


प्रश्न. LIC सहायक 2022 की अधिसूचना कब ज़ारी होगी?

उत्तर: LIC सहायक 2022 अधिसूचना अप्रैल 2022 के चौथे में ज़ारी होने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *