Latest Hindi Banking jobs   »   SBI Clerk Recruitment 2025 RTI Data:

SBI Clerk Recruitment RTI Data: 9 लाख उम्मीदवारों में सिर्फ 5782 का चयन, RTI से सामने आया चौंकाने वाला डेटा

SBI Clerk का चौंकाने वाला डेटा आया सामने

देश की सबसे लोकप्रिय बैंकिंग परीक्षाओं में शामिल SBI Clerk Recruitment 2025 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। RTI (Right to Information) के जरिए सामने आए आंकड़ों ने लाखों उम्मीदवारों को हैरान कर दिया है।

डेटा के अनुसार:

  • 9 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया

लेकिन

  • आखिर में सिर्फ 5782 उम्मीदवारों का चयन हुआ।

यानी SBI Clerk बनने का सपना देखने वाले लाखों अभ्यर्थियों में से बेहद कम उम्मीदवार अंतिम मेरिट तक पहुंच पाए।

RTI से सामने आया पूरा SBI Clerk Recruitment Data

प्रक्रिया उम्मीदवारों की संख्या
कुल आवेदन 9,00,771
Prelims Exam में शामिल 6,43,828
Prelims Attendance 71.48%
Mains के लिए Qualified 1,20,006
Prelims Selection Ratio 18.64%
Mains Exam में शामिल 1,14,052
Final Selection 5,782

9 लाख में सिर्फ 5782 उम्मीदवार बने SBI Clerk

RTI डेटा के अनुसार:

  • कुल 9,00,771 उम्मीदवारों ने आवेदन किया
  • इनमें से सिर्फ 6.43 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे
  • 1.20 लाख उम्मीदवार Mains तक पहुंचे
  • और आखिर में केवल 5782 उम्मीदवारों का चयन हुआ

इसका मतलब:

Final Selection Ratio लगभग 0.64% रहा।

यानी हर 1000 उम्मीदवारों में सिर्फ 6 से 7 उम्मीदवार ही SBI Clerk बन पाए।

SBI Clerk Competition कितना कठिन हो चुका है?

विशेषज्ञों के अनुसार SBI Clerk अब:

  • भारत की सबसे Competitive Banking Exams में शामिल हो चुका है
  • Competition हर साल बढ़ रहा है
  • Cut Off लगातार हाई जा रही है

इसी वजह से अब सिर्फ Hard Work नहीं बल्कि: Smart Preparation, Mock Tests, Speed + Accuracy & Revision Strategy बहुत जरूरी हो गया है।

Prelims से Mains तक पहुंचना कितना मुश्किल?

डेटा के अनुसार:

Prelims में बैठे 6.43 लाख उम्मीदवारों में से सिर्फ 1.20 लाख Mains तक पहुंचे।

यानी:

लगभग 81% उम्मीदवार Prelims में ही बाहर हो गए।

यह दिखाता है कि SBI Clerk Prelims अब सिर्फ Qualifying Exam नहीं बल्कि बेहद Competitive Stage बन चुका है।

Mains Exam बना सबसे बड़ा Game Changer

Mains Exam में:

1,14,052 उम्मीदवार शामिल हुए

लेकिन

Final Selection सिर्फ 5782 का हुआ।

यानी Mains के बाद Competition और भी कठिन हो गया।

सबसे ज्यादा उम्मीदवार किस Stage में बाहर हुए?

  • Stage बाहर हुए उम्मीदवार
  • आवेदन के बाद परीक्षा में नहीं बैठे लगभग 2.57 लाख
  • Prelims में बाहर लगभग 5.23 लाख
  • Mains के बाद बाहर लगभग 1.08 लाख

SBI Clerk 2026 Aspirants क्या सीख सकते हैं?

यदि आप SBI Clerk 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो:

  • Competition को हल्के में न लें
  • रोज Mock Tests दें
  • Speed और Accuracy दोनों पर काम करें
  • Previous Year Papers जरूर हल करें
  • Current Affairs मजबूत करें

FAQs

SBI Clerk 2025 भर्ती प्रक्रिया में कुल कितने आवेदन आए?

SBI Clerk 2025 भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 9,00,771 आवेदन प्राप्त हुए।

SBI Clerk Prelims Exam में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

SBI Clerk Prelims Exam कुल 6,43,828 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

SBI Clerk Mains के लिए कितने उम्मीदवार Qualified हुए?

SBI Clerk Mains के लिए 1,20,006 उम्मीदवार Qualified हुए और जिनमें से 1,14,052 उम्मीदवार ही परीक्षा मए शामिल हो पायें

SBI Clerk के लिए Final Selection कितने उम्मीदवारों का हुआ?

SBI Clerk के लिए केवल 5782 उम्मीदवारों का Final Selection हुआ।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: