LIC AAO Exam 2025, Shift 4 (03 अक्टूबर) – हज़ारों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की प्रतिष्ठित AAO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की चौथी शिफ्ट 3 अक्टूबर को संपन्न हुई। इस शिफ्ट का लेवल आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा। उम्मीदवारों के अनुसार, रीज़निंग और इंग्लिश सबसे स्कोरिंग सेक्शन थे जबकि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड कैलकुलेशन-हैवी रहा, जिस कारण टाइम मैनेजमेंट अहम साबित हुआ।
LIC AAO Exam 2025 की चौथी शिफ्ट का लेवल उम्मीदवारों के लिए आरामदायक और उम्मीदों के मुताबिक रहा। पज़ल्स, DI और RC का बैलेंस पेपर को स्टैंडर्ड बनाता है। जो उम्मीदवार स्पीड और एक्यूरेसी पर फोकस रखते हुए 70+ प्रयास कर पाए हैं, उनके Mains में चयन की संभावना अधिक मानी जा रही है।
LIC AAO Exam Analysis 2025: शिफ्ट 4 कठिनाई स्तर
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | आसान |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | मॉडरेट |
| रीज़निंग एबिलिटी | आसान से मॉडरेट |
| कुल मिलाकर | आसान से मॉडरेट |
इस शिफ्ट में किसी भी तरह का सरप्राइज पैटर्न नहीं था, जिससे उम्मीदवार आत्मविश्वास के साथ पेपर हल कर सके।
LIC AAO Exam Analysis 2025: शिफ्ट 4 गुड अटेम्प्ट्स
| सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | 23–25 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 21–23 |
| रीज़निंग एबिलिटी | 24–27 |
| कुल मिलाकर | 68–75 |
अगर किसी उम्मीदवार ने 68–75 प्रश्न सही सटीकता (Accuracy) के साथ प्रयास किए हैं, तो उनके अगले चरण (Mains) में पहुंचने की संभावना ज्यादा है।
LIC - HFL Complete Batch with Interview | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,499.08Enroll Now
Bank Maha Pack Plus For IBPS, SBI, RBI Grade B, SEBI Grade A, NABARD Grade A and Other Grade A & Grade B Bank ExamsRs 4,948.90Enroll Now
Bankers 70 4.0 Offline Batch | (with online video course) | Complete Classes by Adda247Rs 13,999.20Enroll Now
सेक्शन-वाइज एनालिसिस
Reasoning Ability
इस सेक्शन में पज़ल्स और सीटिंग अरेंजमेंट्स का वज़न अधिक था।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| पज़ल (सीक्वेंस बेस्ड) | 5 |
| पज़ल (पोस्ट बेस्ड – 8 पोस्ट) | 5 |
| पज़ल (ईयर बेस्ड – एज) | 5 |
| सीटिंग अरेंजमेंट (पैरेलल रो) | 5 |
| ब्लड रिलेशन | 3 |
| इनइक्वलिटीज | 3 |
| डाइरेक्शन | 3 |
| सिलोसिज्म | 4 |
| मीनिंगफुल वर्ड | 1 |
| पेयर फॉर्मेशन | 1 |
| कुल | 35 |
Quantitative Aptitude
इसमें अर्थमेटिक और DI सेट्स पर ज्यादा फोकस रहा।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| Approximation | 6 |
| Wrong Number Series | 4 |
| Arithmetic | 10 |
| Line DI | 5 |
| Table DI | 5 |
| Caselet DI | 5 |
| कुल | 35 |
English Language
इंग्लिश सेक्शन सबसे स्कोरिंग रहा, जिसमें RC और ग्रामर बेस्ड सवाल शामिल थे।
| विषय | प्रश्न संख्या |
|---|---|
| रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Machine Learning) | 10 |
| फिलर्स (सिंगल) (Fillers – Single) | 5 |
| कॉलम मिलान (Match The Column) | 1 |
| त्रुटि पहचान (Error Detection) | 5 |
| गलत वर्तनी (Mis-Spelt) | 4 |
| पैराग्राफ जंबल्स (Para Jumbles) | 5 |
| कुल | 30 |
LIC AAO प्रीलिम्स 2025 एक्सपेक्टेड कटऑफ: जानिए कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
इन्हे भी पढ़ें:-





NABARD DA मेन्स एग्ज...
RBI Assistant 2026 शिफ्ट 3: ...
RBI Assistant शिफ्ट 2 पर...


