3 अक्टूबर 2025 को आयोजित LIC AAO प्रीलिम्स परीक्षा की तीसरी शिफ्ट में Reasoning, Quantitative Aptitude और English Language के कुल 100 प्रश्न पूछे गए। इस परीक्षा का कुल स्तर आसान से मध्यम के बीच रहा, जिससे लगभग सभी उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने में सुविधा हुई। यह विश्लेषण LIC AAO 2025 के उम्मीदवारों के लिए एक गाइड है, जिसकी मदद से वे अपने प्रदर्शन का आकलन कर आगामी परीक्षा के लिए बेहतर रणनीति बना सकते हैं।
परीक्षा का कठिनाई स्तर
-
English Language: आसान से मध्यम, जिसमें मुख्य रूप से रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, वर्ड स्वैप और एरर डिटेक्शन के प्रश्न थे।
-
Reasoning Ability: आसान से मध्यम, जिसमें पजल्स, सीटिंग अरेंजमेंट और सायलीजिज्म शामिल थे।
-
Quantitative Aptitude: मध्यम, थोड़ा समय लेने वाला, जिसमें सिम्प्लीफिकेशन, अरिथमेटिक, और डेटा इंटरप्रिटेशन (टैबल, बार, केसलेट) के प्रश्न थे।
गुड एटेम्प्ट और टाइम मैनेजमेंट
इस शिफ्ट में उम्मीदवारों ने 69-75 सवालों के सही प्रयास किए। बेहतर समय प्रबंधन और सही रणनीति से ये संख्या और बढ़ाई जा सकती है।
LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025, शिफ्ट 3 – सेक्शन वाइज
3 अक्टूबर को आयोजित LIC AAO प्रीलिम्स 2025 शिफ्ट 3 में उम्मीदवारों ने बताया कि English और Reasoning आसान से मध्यम स्तर के रहे, जबकि Quantitative Aptitude अपेक्षाकृत कठिन और समय लेने वाला था। जिन उम्मीदवारों ने स्पीड और एक्युरेसी (Speed & Accuracy) के बीच संतुलन बनाया, वे अधिक प्रश्न हल करने में सफल रहे।
LIC - HFL Complete Batch with Interview | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,499.08Enroll Now
Bank Maha Pack Plus For IBPS, SBI, RBI Grade B, SEBI Grade A, NABARD Grade A and Other Grade A & Grade B Bank ExamsRs 4,948.90Enroll Now
Bankers 70 4.0 Offline Batch | (with online video course) | Complete Classes by Adda247Rs 13,999.20Enroll Now
LIC AAO प्रीलिम्स शिफ्ट 3: Reasoning Ability
Reasoning सेक्शन आसान से मध्यम स्तर का था। इसमें Puzzle और Seating Arrangement पर विशेष जोर दिया गया।
| विषय | प्रश्न संख्या |
|---|---|
| अनिश्चित बैठने की व्यवस्था (Uncertain Seating Arrangement) | 3 |
| अनिश्चित बैठने की व्यवस्था (उत्तर & दक्षिण) | 5 |
| महीने आधारित पज़ल (Month Based Puzzle) | 5 |
| पद आधारित पज़ल (Post Based Puzzle) | 5 |
| श्रेणी आधारित पज़ल (10 व्यक्ति) | 5 |
| असमानताएँ (Inequalities) | 4 |
| दिशा एवं दूरी (Direction & Distance) | 3 |
| सिलॉजिज़्म (Syllogism) | 3 |
| जोड़ी बनाना (Pair Formation) | 1 |
| अर्थपूर्ण शब्द (Meaningful Words) | 1 |
| कुल | 35 |
LIC AAO प्रीलिम्स शिफ्ट 3: Quantitative Aptitude
Quant सेक्शन Moderate स्तर का था। इसमें DI सेट्स (Pie, Table और Caselet) अधिक समय लेने वाले रहे और उम्मीदवारों से सटीकता के साथ हल करने की अपेक्षा की गई।
| विषय | प्रश्न संख्या |
|---|---|
| समीकरण का अनुमान (Approximation) | 5 |
| अंकगणित (प्रतिशत, आयु, नाव और धारा, क्षेत्रमिति आदि) | 11 |
| द्विघात समीकरण (Quadratic Equations) | 6 |
| पाई चार्ट DI (Pie DI) | 5 |
| तालिका DI (Table DI) | 5 |
| केसलेट DI (Caselet DI) | 3 |
| कुल | 35 |
LIC AAO प्रीलिम्स शिफ्ट 3: English Language
English सेक्शन अपेक्षाकृत आसान रहा। अधिकांश उम्मीदवारों ने यहां अच्छे अटेम्प्ट किए।
| विषय | प्रश्न संख्या |
|---|---|
| रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (Reading Comprehension) | 9 |
| त्रुटि पहचान (सिंगल लाइन) | 4 |
| वाक्यांश प्रतिस्थापन (Phrase Replacement) | 3 |
| वर्ड स्वैप (Word Swap) | 5 |
| क्लोज टेस्ट (Cloze Test) | 5 |
| वाक्य पुनर्व्यवस्था (Sentence Rearrangement) | 4 |
| कुल | 30 |
इन्हे भी पढ़ें:-
- LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025, शिफ्ट 2 – 3 अक्टूबर
- LIC AAO प्रीलिम्स 2025, 3 October शिफ्ट 1 परीक्षा विश्लेषण:





NABARD DA मेन्स एग्ज...
RBI Assistant 2026 शिफ्ट 3: ...
RBI Assistant शिफ्ट 2 पर...


