LIC AAO प्रीलिम्स 2025 शिफ्ट 1: परीक्षा विश्लेषण और प्रश्न समीक्षा
3 अक्टूबर 2025 को आयोजित LIC AAO प्रीलिम्स 2025 शिफ्ट 1 परीक्षा ने उम्मीदवारों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की है। परीक्षा में तीन सेक्शन—रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा—पर आधारित कुल 100 प्रश्न पूछे गए। यहाँ इस परीक्षा का विस्तृत विश्लेषण दिया गया है ताकि आगामी शिफ्ट के उम्मीदवार बेहतर तैयारी कर सकें।
परीक्षा कठिनाई स्तर
कैंडिडेट्स के अनुसार, परीक्षा की कठिनाई का स्तर “आसान से मध्यम” रहा। रीजनिंग सेक्शन में सरल और डायरेक्ट पजल्स थे, जबकि क्वांट सेक्शन में कैलकुलेशन आधारित प्रश्न थे, जो थोड़ा समय लेने वाले थे। इंग्लिश सेक्शन को सामान्य माना गया, जिसमें मुख्य रूप से वोकैब और समझ पर ध्यान था।
| सेक्शन | कठिनाई स्तर |
|---|---|
| रीजनिंग | आसान से मध्यम |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | मध्यम |
| अंग्रेज़ी भाषा | आसान से मध्यम |
LIC AAO प्रीलिम्स एग्जाम एनालिसिस 2025, शिफ्ट 1: गुड अटेम्प्ट्स
विशेषज्ञों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने सभी तीनों सेक्शन मिलाकर 68 से 73 प्रश्नों का प्रयास किया है, उनके कट-ऑफ क्लियर करने की अच्छी संभावना है। सेक्शन-वाइज देखें तो रीज़निंग में 22–25, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 21–24 और अंग्रेज़ी में 22–24 प्रश्नों का प्रयास आदर्श माना गया है।
| सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
|---|---|
| इंग्लिश लैंग्वेज | 22–24 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 21–24 |
| रीज़निंग एबिलिटी | 22–25 |
| कुल | 68–73 |
LIC - HFL Complete Batch with Interview | Online Live Classes by Adda 247Rs 1,499.08Enroll Now
Bank Maha Pack Plus For IBPS, SBI, RBI Grade B, SEBI Grade A, NABARD Grade A and Other Grade A & Grade B Bank ExamsRs 4,948.90Enroll Now
Bankers 70 4.0 Offline Batch | (with online video course) | Complete Classes by Adda247Rs 13,999.20Enroll Now
सेक्शन-वार प्रश्न
रीजनिंग: कुल 35 प्रश्न जिसमें बॉक्स बेस्ड पजल, स्लॉटिंग, सिलोजिज्म, इनक्वालिटीज, डायरेक्शन आदि शामिल थे।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| बॉक्स बेस्ड पज़ल (8 व्यक्ति) | 5 |
| सर्टेन नंबर ऑफ पर्सन रो पज़ल | 3 |
| मंथ बेस्ड पज़ल (8 महीने) | 5 |
| सर्कुलर अरेंजमेंट (8 व्यक्ति – अंदर/बाहर) | 5 |
| फ्लोर + फ्लैट बेस्ड पज़ल | 5 |
| सीक्वेंस बेस्ड पज़ल | 2 |
| इनइक्वैलिटीज़ (बड़े स्टेटमेंट, डबल कॉमा) | 3 |
| डाइरेक्शन | 3 |
| सायलॉजिज़्म | 3 |
| अल्फ़ान्यूमेरिक सीरीज़ | 1 |
| कुल | 35 |
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड: 35 प्रश्न, जिनमें स्क्वाड्रेटिक इक्वेशन, एप्रॉक्सिमेशन, और डेटा इंटरप्रिटेशन (लाइन, टेबल, केसलेट) शामिल थे।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| एप्रॉक्सिमेशन | 5–7 |
| क्वाड्रेटिक इक्वेशन | 5 |
| अंकगणित (Arithmetic) | 8–10 |
| लाइन DI | 5 |
| टेबल DI | 5 |
| केसलेट DI | 5 |
| कुल | 35 |
अंग्रेज़ी: 30 प्रश्न, जिनमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (थीम: इकोनॉमी), क्लोज टेस्ट, एरर डिटेक्शन, वर्ड स्वैप जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे गए।
| टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
|---|---|
| रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (ग्लोबल मिल्क प्रोडक्शन, Syno/Anto आदि) | 10 |
| वर्ड स्वैप | 5 |
| क्लोज़ टेस्ट | 6 |
| मैच द कॉलम | 2 |
| एरर डिटेक्शन | 3 |
| फ़्रेज़ रिप्लेसमेंट | 4 |
| कुल | 30 |





NABARD DA मेन्स एग्ज...
RBI Assistant 2026 शिफ्ट 3: ...
RBI Assistant शिफ्ट 2 पर...


