IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 जारी, देखें डायरेक्ट लिंक और जरूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 (IOB LBO Admit Card 2025) 07 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की मदद से IOB LBO कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
IOB LBO परीक्षा 12 जुलाई 2025 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 (IOB LBO Admit Card 2025) में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और एक प्रिंट कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर जरूर लेकर जाएं।
IOB LBO Exam Date 2025 Out: IOB LBO परीक्षा तिथि हुई जारी, जानें कब होगी ऑनलाइन परीक्षा
IOB LBO परीक्षा 2025 – एक नजर में
IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 (IOB LBO Admit Card 2025) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे पोस्ट में डी गई है-
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती संस्था | इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) |
पद का नाम | लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) |
कुल रिक्तियाँ | 400 |
श्रेणी | एडमिट कार्ड |
एडमिट कार्ड जारी | 07 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | 12 जुलाई 2025 (संभावित) |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.iob.in |
IOB LBO Admit Card 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर IOB की आधिकारिक वेबसाइट के लॉगिन पेज पर पहुंच सकते हैं और अपना IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 (IOB LBO Admit Card 2025) डाउनलोड कर सकते हैं:-
IOB LBO Admit Card 2025 – Click Here to Download
IOB LBO Online Exam 2025: Information Handout (English)
IOB LBO Online Exam 2025: Information Handout (Hindi)
Are you appearing for the IOB LBO Exam 2025?
IOB LBO Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले IOB की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.in पर जाएं।
- ‘Careers » Recruitment of LBO’ सेक्शन में जाएं।
- ‘IOB Local Bank Officer Admit Card 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- कॉल लेटर स्क्रीन पर दिखेगा – डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
IOB LBO एडमिट कार्ड में क्या जानकारी होगी शामिल?
उम्मीदवारों को अपने IOB LBO एडमिट कार्ड 2025 (IOB LBO Admit Card 2025) में निम्नलिखित विवरण जरूर चेक करने चाहिए:
- उम्मीदवार का पूरा नाम
- फोटो और सिग्नेचर
- रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- श्रेणी की जानकारी
- परीक्षा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
- अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर के लिए स्थान
IOB LBO परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने वाले दस्तावेज
परीक्षा केंद्र पर नीचे दिए गए दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य है:
- IOB LBO Admit Card 2025 की प्रिंटेड कॉपी
- एक वैध फोटो पहचान पत्र (PAN कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID, ड्राइविंग लाइसेंस, या फोटो वाली बैंक पासबुक)
- दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो