Latest Hindi Banking jobs   »   International Day Of Peace 2022 in...

International Day Of Peace 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022, जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, देखें इसका इतिहास, महत्व और थीम

International Day Of Peace 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022, जानें क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस, देखें इसका इतिहास, महत्व और थीम | Latest Hindi Banking jobs_2.1

International Day Of Peace 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को समूचे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस/विश्व शांति दिवस (International Day Of Peace/World Peace Day) मनाया जाता है। इस दिन यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली (UNGA) राष्ट्रों और लोगों के बीच अहिंसा, शांति और युद्धविराम के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रयास करती है। आपसी भाईचारा तथा सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से इस दिवस को मनाया जाता है।

Important Days in September 2022

International Day Of Peace 2022: इतिहास (History)

वर्ष 1981 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी। वर्ष 1982 में सितंबर माह के तीसरे मंगलवार के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा ही पहली बार अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया था। वर्ष 1982 से 2001 तक यह दिवस सितंबर महीने के तीसरे मंगलवार को ही मनाया जाता रहा, लेकिन वर्ष 2002 से संयुक्त राष्ट्र ने 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद से हर साल 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है।

International Day Of Peace 2022: महत्व (Significance)

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्‍व शांति का अर्थ केवल हिंसा न होना नहीं है, बल्कि ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां सभी को यह अहसास हो कि वे आगे बढ़ सकते हैं और फल-फूल सकते हैं। हमें एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहां सभी के साथ उनकी जाति, नस्‍ल, धर्म की परवाह किए बिना समान व्यवहार किया जाए। सन् 1981 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन, मानवता के लिए सभी मतभेदों से ऊपर उठने, शांति के लिए प्रतिबद्ध होने और शांति की संस्कृति के निर्माण में योगदान करने का दिन है।

International Day Of Peace 2022: थीम (Theme)

 इस दिन यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली (UNGA) राष्ट्रों और लोगों के बीच अहिंसा, शांति और युद्धविराम के आदर्शों को बढ़ावा देने के प्रयास करती है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का थीम “नस्‍लवाद खत्‍म करें. शांति स्‍थापित करें (End racism. Build peace)” है।

कबूतर कैसे बन गए शांति के प्रतीक? (How did pigeons become symbols of peace?)

‘बाइबल’ के एक प्रसंग में भयानक बाढ़ के समय कबूतर मानवता की सहायता के लिए प्रकट हुए थे। यह भी कहा जाता है कि मशहूर स्पेनिश कलाकार ‘पाब्लो पिकासो’ द्वार अपनी पेंटिंग्‍स में कबूतरों के उपयोग ने शांति के दूत के तौर पर उनकी लोकप्र‍ियता बढ़ाने में व्‍यापक योगदान दिया। युद्ध की त्रासदी दर्शाने वाली उनकी प्रसिद्ध Guernica पेंटिंग में, कबूतरों को घायल घोड़ों और मवेशियों को मरहम लगाते दिखाया गया है। इसके अलावा, 1949 में पिकासो ने पेरिस में आयोजित वर्ल्‍ड पीस कांग्रेस के लिए बनाए एक पोस्टर में सफेद कबूतर का चित्र उतारा था।

More Links:

Latest Govt Jobs Notifications:

UPSC Labour Enforcement Officer Recruitment 2022

HP High Court Recruitment 2022

PFRDA Recruitment 2022

Rajasthan High Court Recruitment 2022

FCI Assistant Recruitment 2022

SBI SO Recruitment 2022

Income Tax Recruitment 2022

FCI Manager Notification 2022

NPS Recruitment 2022

SPMCIL Recruitment 2022

UPPCL Recruitment 2022

HIL Recruitment 2022

NABI Recruitment 2022

SAIL Recruitment 2022 Notification

SBI Clerk Notification 2022

BSCB Recruitment 2022

IPPB Recruitment 2022

RBI BRBNMPL Recruitment 2022

Current Affairs:

Weekly Current Affairs 2022 PDF

Current Affairs March 2022

Daily Current Affairs 2022

Current Affairs April 2022

Monthly Current Affairs PDF 2022

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *