Indian Bank Apprentice Recruitment 2025, इंडियन बैंक ने Apprentice Recruitment 2025 के तहत 1500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है. बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 (Indian Bank Apprentice Recruitment 2025) एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए की जा रही है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन परीक्षा और स्थानीय भाषा टेस्ट पर आधारित होगी। यहाँ इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए निर्धारित पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक आदि की जानकारी दी गई है.
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF Out
इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 (Indian Bank Apprentice Recruitment 2025) के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। आपकी सुविधा के लिए हमने विस्तृत इंडियन बैंक अपरेंटिस भर्ती 2025 (Indian Bank Apprentice Recruitment 2025) नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे प्रदान किया है-
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 Notification PDF Download Now
Indian Bank Apprentice Bharti 2025: मुख्य जानकारी
विवरण | जानकारी |
---|---|
संगठन का नाम | इंडियन बैंक |
पद का नाम | अप्रेंटिस |
कुल पद | 1500 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवेदन की शुरुआत | 22 जुलाई 2025 |
अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2025 |
चयन प्रक्रिया | ऑनलाइन परीक्षा + स्थानीय भाषा परीक्षण |
आधिकारिक वेबसाइट | www.indianbank.in |
Indian Bank Apprentice 2025 Apply Online Link
Indian Bank Apprentice Recruitment 2025 – महत्वपूर्ण सूचना (Apprenticeship पोर्टल रजिस्ट्रेशन हेतु):
सभी पात्र उम्मीदवारों को बैंक में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने से पहले Apprenticeship पोर्टल (NATS 2.0 पोर्टल) – www.nats.education.gov.in पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
यह रजिस्ट्रेशन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जिन्होंने 1 अप्रैल 2021 या उसके बाद स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
-
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना Enrolment ID, जो NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त होता है, को भविष्य के पत्राचार के लिए सुरक्षित रखें।
-
यदि किसी उम्मीदवार को NATS 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के दौरान कोई परेशानी आ रही है, तो उन्हें पोर्टल पर उपलब्ध Student Manual को अवश्य पढ़ना चाहिए।
केवल वे उम्मीदवार जिनकी प्रोफाइल NATS 2.0 पोर्टल पर 100% पूर्ण है, वे ही इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र माने जाएंगे।
Indian Bank Apprentice Vacancy 2025 – State-Wise (टॉप राज्यों के लिए):
राज्य | पद |
---|---|
उत्तर प्रदेश | 277 |
तमिलनाडु | 234 |
पश्चिम बंगाल | 161 |
बिहार | 76 |
राजस्थान | 37 |
Indian Bank Apprentice Eligibility 2025 (योग्यता)
-
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) डिग्री आवश्यक है।
-
आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के अनुसार):
न्यूनतम: 20 वर्ष
अधिकतम: 28 वर्ष
(आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)
Indian Bank Apprentice Selection Process 2025
-
स्टेज 1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा
विषयों में रीजनिंग, क्वांट, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज शामिल हैं। -
स्टेज 2: स्थानीय भाषा में दक्षता परीक्षण
अभ्यर्थियों को उस राज्य की भाषा में दक्षता दिखानी होगी जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
Indian Bank Apprentice Stipend 2025
-
चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 प्रति माह का Stipend दिया जाएगा।
-
कोई अन्य भत्ता/भविष्य निधि/पेंशन/बीमा/मेडिकल आदि नहीं मिलेगा क्योंकि यह एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है।