Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS SO भर्ती 2026 Notification

IBPS SO भर्ती 2026 Notification जारी: 745 पदों पर आवेदन शुरू, देखें इस बार क्या है नया?

अगर आपका सपना Public Sector Bank में Specialist Officer (SO) बनने का है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने IBPS SO Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में 745 Specialist Officer (Scale-I) पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस बार की भर्ती केवल वैकेंसी के कारण ही नहीं बल्कि Revised Exam Pattern, Professional Knowledge के बढ़े महत्व, Application Edit Window और कई नए बदलावों की वजह से भी चर्चा में है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है.

यदि आप IT Officer, Agricultural Field Officer, Law Officer, Rajbhasha Adhikari या HR/Personnel Officer बनना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शानदार अवसर है। आइए जानते हैं IBPS SO 2026 भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी।

IBPS SO 2026 क्यों है खास?

इस वर्ष की भर्ती कई मायनों में पिछले वर्षों से अलग है। नई परीक्षा प्रणाली, Professional Knowledge पर अधिक फोकस, Application Edit Window और Revised Selection Structure इसे उम्मीदवारों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धी बनाते हैं। यदि आपकी तैयारी मजबूत है तो सरकारी बैंक में Specialist Officer बनने का यह शानदार अवसर है।

IBPS SO भर्ती 2026 – महत्वपूर्ण  तिथियाँ

कार्यक्रम तिथि
नोटिफिकेशन जारी 30 जून 2026
आवेदन शुरू 1 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
प्रीलिम्स परीक्षा 29 अगस्त 2026
मेन्स परीक्षा 1 नवंबर 2026
इंटरव्यू नवंबर/दिसंबर 2026
फाइनल अलॉटमेंट जनवरी 2027

IBPS SO भर्ती 2026 नोटिफिकेशन PDF

IBPS ने 30 जून 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए भर्ती आवेदन तिथियां, परीक्षा कार्यक्रम, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी जारी कर दी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

IBPS SO Notification PDF 2026

Are you Applying for the IBPS SO 2026???

IBPS SO 2026 में क्या-क्या बड़े बदलाव हुए हैं?

इस वर्ष IBPS SO भर्ती में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं—

  1. Preliminary और Main परीक्षा का नया पैटर्न लागू
  2. Professional Knowledge का महत्व बढ़ाया गया
  3. Marketing Officer के लिए इस वर्ष कोई वैकेंसी नहीं
  4. Application Edit Window शुरू की गई
  5. OBC (NCL) एवं EWS Certificate के नियम अपडेट
  6. Credit History संबंधी अलग पात्रता शर्त हटाई गई
  7. Interview नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित होगा
  8. Final Allotment जनवरी 2027 में होगा

IBPS SO Vacancy 2026

इस वर्ष कुल 745 पद घोषित किए गए हैं।

पद रिक्तियां
IT Officer 301
Agricultural Field Officer 190
Law Officer 105
Rajbhasha Adhikari 89
HR/Personnel Officer 60
कुल 745

महत्वपूर्ण: इस वर्ष Marketing Officer के लिए कोई वैकेंसी जारी नहीं की गई है।

IBPS SO Apply Online 2026 Link

IBPS SO के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं।

IBPS SO 2026: Click here to Apply Online

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को—

  • Registration करना होगा
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  • आवेदन शुल्क जमा करना होगा
  • आवेदन का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा

ध्यान दें: एक उम्मीदवार केवल एक Specialist Officer पद के लिए ही आवेदन कर सकता है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
SC/ST/PwBD ₹175
General/OBC/EWS ₹850

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • Left Thumb Impression
  • Handwritten Declaration
  • 10वीं की मार्कशीट
  • Live Photograph
  • Category Certificate (यदि लागू हो)
  • वैध Photo ID

IBPS SO Eligibility 2026

  • राष्ट्रीयता
  • भारतीय नागरिक
  • नेपाल या भूटान के नागरिक
  • 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी
  • भारत सरकार द्वारा पात्र घोषित भारतीय मूल के व्यक्ति

आयु सीमा

01 जुलाई 2026 के अनुसार—

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

पद योग्यता
IT Officer संबंधित विषय में Engineering/Post Graduation
Agricultural Field Officer Agriculture या Allied Subject में Graduation
Law Officer LLB
Rajbhasha Adhikari Hindi/Sanskrit में Post Graduation
HR Officer HR/Personnel Management में PG Degree/Diploma

IBPS SO चयन प्रक्रिया 2026

भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में होगी—

  • Preliminary Exam
  • Main Exam
  • Interview

अंतिम मेरिट—

Main Exam : 80%
Interview : 20%

IBPS SO Participating Banks

इस भर्ती प्रक्रिया में निम्न सरकारी बैंक शामिल हैं—

  1. Bank of Baroda
  2. Bank of India
  3. Bank of Maharashtra
  4. Canara Bank
  5. Central Bank of India
  6. Indian Bank
  7. Indian Overseas Bank
  8. Punjab National Bank
  9. Punjab & Sind Bank
  10. UCO Bank
  11. Union Bank of India

FAQs

IBPS SO भर्ती 2026 में कुल कितनी वैकेंसी हैं?

इस वर्ष कुल 745 पद जारी किए गए हैं।

IBPS SO 2026 के लिए आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IBPS SO Preliminary Exam 2026 कब होगा?

प्रारंभिक परीक्षा 29 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।

IBPS SO का शुरुआती वेतन कितना है?

चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 प्रति माह बेसिक पे के साथ विभिन्न भत्ते दिए जाएंगे।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: