Latest Hindi Banking jobs   »   IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा...

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 30 जुलाई 2019

IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 30 जुलाई 2019 | Latest Hindi Banking jobs_3.1

आप सभी जानते हैं कि आईबीपीएस आरआरबी  परीक्षा 2019 की अधिसूचना जारी की जा चुकी है. परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर आपकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए ADDA247 आपके लिए हिंदी की प्रश्नोतरी लेकर आया है. यह प्रश्नावली मुख्य परीक्षा आने तक सप्ताह में दो दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित की जा रही है. सभी जानते हैं कि बैंकिंग परिक्षाओं में केवल आरआरबी ही एकमात्र ऐसी परीक्षा है , जो आपको अपनी भाषा का चयन का विकल्प देता है जिसमें आप अंग्रेजी के स्थान  पर हिंदी भाषा चुन सकते हैं. यह हिंदी भाषा क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए सफलता पाने का एक सुनहरा मौक़ा है, क्योंकि हम अपनी भाषा में अधिक से अधिक अंक स्कोर करने में सक्षम होते हैं. यदि आपका लक्ष्य इस वर्ष आईबीपीएस आरआरबी में सफलता पाना है, तो अभी से मेंस की तैयारी में जुट जाएँ. अपनी तैयारी को और बेहतर बनाते हुए अपनी सफलता सुनिश्चित कीजिये..

.




निर्देश (1-10): नीचे दिए गए प्रत्येक परिच्छेद में कुछ रिक्त स्थान छोड़ दिए गए हैं तथा उन्हें प्रश्न संख्या से दर्शाया गया है। ये संख्याएँ परिच्छेद के नीचे मुद्रित हैं, और प्रत्येक के सामने (a), (b), (c), (d) और (e) विकल्प दिए गए हैं। इन पाँचों में से कोई एक इस रिक्त स्थान को पूरे परिच्छेद के संदर्भ में उपयुक्त ढंग से पूरा कर देता है। आपको वह विकल्प ज्ञात करना है और उसका क्रमांक ही उत्तर के रूप में दर्शाना है। आपको दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करना है।
यदि कहा जाए कि भारत आज भी ..(01)..का देश है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी मगर साथ-साथ यह भी सत्य है कि भारतीय समाज धीरे-धीरे
 ..(02)..की ओर अग्रसर है। प्रति दस वर्षों में होने वाली जनगणना से हमें इसकी
..(03).. मिलती है। दूसरी ओर हमारे गाँवों की संरचना में भी काफी
..(04).. आ गए हैं और अनेक गाँवों में शहरों जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं । इन परिस्थितियों में गाँवों एवं कस्बों के छोटे-छोटे धंधों जिन्हें
 ..(05).. उद्‌योग कहा जाता है, उनमें भारी बदलाव आते दिखाई पड़ रहे हैं । बहुत से कुटीर उद्‌योग बड़े उद्‌योगों से मुकाबला न कर पाने के कारण संकटग्रस्त स्थिति में हैं अथवा समाप्त हो गए हैं। भारत में कुटीर उद्‌योगों में
..(06)..अंग्रेजी शासनकाल की नीतियों के कारण पहली बार आना आरंभ हुआ था जबकि उस समय भारत में उद्‌योगों के नाम पर केवल कुटीर उद्‌योग ही व्याप्त थे। गाँव-गाँव में हथकरघा, हस्तशिल्प, तेल पेरने का
..(07).. जैसे विभिन्न उद्‌योग निजी स्तर पर स्थापित थे और ग्रामीण रोजगार के प्रमुख साधन थे। इंग्लैंड में औद्‌योगिक क्रांति के फलस्वरूप वहाँ बड़ी-बड़ी मिलों की स्थापना की गयी उसके लिए
..(08)..माल मुख्यतया भारत से सस्ते दामों पर मँगाया जाता था। फिर तैयार माल भारत की मंडियों में ऊँची कीमतों पर बेचा जाता था । इस प्रक्रिया के लंबे समय तक चलते रहने के कारण भारतीय कुटीर उद्‌योग
..(09).. हो गया। बाद में गाँधीजी ने चरखे से घर-घर सूत
..(10)..के लिए लोगों को प्रेरित किया जिससे स्थिति थोड़ी सँभली। 

Q1.

सभ्यताओं
संस्कृतियों
गाँवों
नगरों
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘गाँवों’ का प्रयोग उचित है।

Q2.

नगरीकरण
नवीकरण
आधुनिकता
तकनीक
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘नगरीकरण’ का प्रयोग उचित है।

Q3.

व्याख्या
विवरण
समाचार
जानकारी
इनमें से को
Solution:

यहाँ ‘जानकारी’ का प्रयोग उचित है।

Q4.

उन्नति
परिवर्तन
अंतर
नियोजन
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘परिवर्तन’ का प्रयोग उचित है।

Q5.

कुटीर
लघु
मझौले
घरेलु
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘कुटीर’ का प्रयोग उचित है।

Q6.

विकास
वृद्धि
ह्रास
झुकाव
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘ह्रास’ का प्रयोग उचित है।

Q7.

यंत्र
मशीन
उपकरण
कोल्हू
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘कोल्हू’ का प्रयोग उचित है।

Q8.

आवश्यक
कच्चा
पर्याप्त
उपयोगी
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘कच्चा’ का प्रयोग उचित है।

Q9.

विकसित
आरम्भ
नष्टप्राय
स्थापित
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘नष्टप्राय’ का प्रयोग उचित है।

Q10.

उपजाने
कातने
बनाने
काटने
इनमें से कोई नहीं
Solution:

यहाँ ‘कातने’ का प्रयोग उचित है।

निर्देश (11-15) नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य चार भागों में बांटा गया है जिन्हें (a), (b), (c), (d) विकल्प दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटी तो नहीं है। त्रुटी अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। यदि वाक्य त्रुटी रहित है तो उत्तर (e) अर्थात ‘त्रुटीरहित’ दीजिए।

Q11. कुछ पक्षी ऐसे होते(A)/ हैं कि यदि उन्हें परेशान न (B)/ किया जाए तो वे घंटों चुपचाप (C)/ पेड़ में दुबके घिरे रहते हैं।(D)/ त्रुटीरहित (E)

A
B
C
D
E
Solution:

यहाँ ‘पेड़ में दुबके घिरे रहते हैं’ के स्थान पर ‘पेड़ में दुबके बैठे रहते हैं’ का प्रयोग उचित है।

Q12. एक तरफ देश के भंडारी (A)/ खाद्यान्नों से भरे हुए हैं(B)/ और दूसरी तरफ लोग (C)/ भूख से मर रहे हैं (D)/ त्रुटीरहित (E)

A
B
C
D
E
Solution:

यहाँ ‘एक तरफ देश के भंडारी’ के स्थान पर ‘एक तरफ देश के भंडार’ का प्रयोग उचित है।

Q13. हम प्रकृति को जितना समझने (A)/ का कोशिश करते हैं, उसके (B)/ उतने ही गूढ़ रहस्य (C)/ हमारे सामने खुलते जाते हैं। (D)/ त्रुटीरहित (E)

A
B
C
D
E
Solution:

यहाँ ‘का कोशिश करते हैं, उसके’ के स्थान पर ‘की कोशिश करते हैं, उसके’ का प्रयोग उचित है।

Q14. कई समय से मन में था(A)/ कि कोई ऐसी सूरत बने कि (B)/ पुराने सारे दोस्त यार एक (C)/ साथ मिल बैठें और गुजरे वक्त का हिसाब किताब करें।(D)/ त्रुटीरहित ।(E)

A
B
C
D
E
Solution:

यहाँ ‘कई समय से मन में था’ के स्थान पर ‘काफी समय से मन में था’ का प्रयोग उचित है।

Q15. नेताजी द्वारा (A) लागू की गई इस प्रणाली से (B)/ जनता के अंदर (C)/ असंतोष फ़ैल गया है।(D)/ कोई त्रुटी नहीं (E)

A
B
C
D
E
Solution:

यहाँ ‘जनता के अंदर’ के स्थान पर ‘जनता में’ का प्रयोग उचित है।

               




You May also like to Read:


IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 30 जुलाई 2019 | Latest Hindi Banking jobs_4.1    IBPS RRB PO/Clerk | हिंदी भाषा प्रश्नावली 30 जुलाई 2019 | Latest Hindi Banking jobs_5.1



Print Friendly and PDF

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *