IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2025: 4 अक्टूबर 2025 को देशभर में आयोजित IBPS Clerk Prelims Exam 2025 की पहली शिफ्ट का पेपर खत्म हो चुका है और अब हर परीक्षार्थी का ध्यान यह जानने पर है कि आज का पेपर कितना कठिन था और आने वाली शिफ्टों में किस तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। विशेषज्ञों और अभ्यर्थियों दोनों के अनुसार, कुल मिलाकर, IBPS Clerk Prelims 2025 की पहली शिफ्ट का स्तर आसान से मध्यम (Easy to Moderate) रहा और सही रणनीति अपनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह शिफ्ट स्कोरिंग साबित हो सकती है।
यहां छात्र IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का सेक्शन-वाइज एनालिसिस, गुड अटेम्प्ट्स, पेपर की कठिनाई स्तर और एग्ज़ाम मे पूछे गए प्रश्नों की विस्तृत जानकारी
ऐसा रहा पेपर
IBPS Clerk प्रीलिम्स में तीन सेक्शन शामिल थे — रीज़निंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज। तीनों सेक्शनों में कुल 100 प्रश्न थे जिन्हें 60 मिनट में हल करना था। पहले शिफ्ट की परीक्षा ने अभ्यर्थियों को उम्मीद से ज्यादा राहत दी, क्योंकि कोई सेक्शन बहुत कठिन नहीं पाया गया।
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स Exam Analysis 2025 – कठिनाई स्तर
आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा विश्लेषण 2025, शिफ्ट -1, 4 अक्टूबर: कठिनाई स्तर | |
सेक्शन | कठिनाई स्तर |
---|---|
रीजनिंग एबिलिटी | आसान से मध्यम |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | आसान से मध्यम |
इंग्लिश लैंग्वेज | आसान |
कुल मिलाकर (Overall) | आसान से मध्यम |
IBPS क्लर्क परीक्षा विश्लेषण 2025, पहली शिफ्ट, 4 अक्टूबर: गुड अटेम्प्ट्स
आज 4 अक्टूबर 2025 को आयोजित IBPS Clerk Prelims Exam 2025 (पहली शिफ्ट) के गुड अटेम्प्ट (Good Attempts) लगभग ________ प्रश्नों के बीच माने जा सकते हैं, नीचे टेबल मे आप IBPS Clerk Prelims Exam 2025 (पहली शिफ्ट) के गुड अटेम्प्ट (Good Attempts) सेक्शन -वाइज़ देख सकते है-
सेक्शन | गुड अटेम्प्ट्स |
---|---|
रीजनिंग एबिलिटी | 27-31 |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 24-28 |
इंग्लिश लैंग्वेज | 23-25 |
कुल मिलाकर (Overall) | 76 – 84 |
IBPS Clerk Prelims Exam 2025, पहली शिफ्ट: सेक्शन-वाइज एनालिसिस
इस परीक्षा में कुल तीन सेक्शन शामिल थे – रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज। प्रत्येक सेक्शन में अलग-अलग प्रकार की चुनौतियाँ देखने को मिलीं और उम्मीदवारों को समय का सही उपयोग करते हुए रणनीति अपनानी पड़ी
IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1: रीजनिंग एबिलिटी
इस सेक्शन में मुख्य रूप से पज़ल्स, सीटिंग अरेंजमेंट, इनइक्वैलिटी, सिलॉजिज्म और कोडिंग-डिकोडिंग से प्रश्न पूछे गए। पज़ल्स और सीटिंग अरेंजमेंट का लेवल मध्यम से कठिन रहा, जिसमें तर्क और विश्लेषण की गहरी समझ की आवश्यकता पड़ी।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
बॉक्स आधारित पज़ल | 5 |
महीने और तारीख आधारित पज़ल (8 महीने) | 5 |
निश्चित संख्या वाले व्यक्तियों की सीटिंग अरेंजमेंट | 3 |
सर्कुलर सीटिंग अरेंजमेंट (इन-फेसिंग, 8 व्यक्ति) | 5 |
इनइक्वैलिटीज़ | 3 |
ब्लड रिलेशन | 3 |
अल्फान्यूमेरिक सीरीज़ (मिक्स) | 5 |
डायरेक्शन एंड डिस्टेंस | 3 |
ऑड वन आउट | 1 |
पेयर फॉर्मेशन | 1 |
मीनिंगफुल वर्ड्स | 1 |
कुल | 35 |
IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1: न्यूमेरिकल एबिलिटी
यह सेक्शन अपेक्षाकृत समय लेने वाला रहा। इसमें सिंप्लीफिकेशन, अंकगणित (Arithmetic), नंबर सीरीज़ और डाटा इंटरप्रिटेशन (DI) से प्रश्न पूछे गए। कुल मिलाकर इसे मध्यम स्तर का कहा जा सकता है।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
सिंप्लीफिकेशन | 12 |
अंकगणित (Arithmetic) | 13 |
टेबल डाटा इंटरप्रिटेशन (भाषा: अंग्रेज़ी, हिंदी और उर्दू) | 5 |
लाइन डाटा इंटरप्रिटेशन (बुक्स + व्यक्ति A, B, C, D) | 5 |
कुल | 35 |
IBPS Clerk Prelims Exam Analysis 2025, शिफ्ट 1: इंग्लिश लैंग्वेज
यह सेक्शन उम्मीदवारों के लिए अपेक्षाकृत आसान रहा। इसमें रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, एरर स्पॉटिंग और सेंटेंस इम्प्रूवमेंट शामिल थे। पैसज थोड़े लंबे जरूर थे लेकिन प्रश्न सीधे-सरल रहे।
टॉपिक | प्रश्नों की संख्या |
---|---|
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (आर्मी डॉग आधारित) | 9 |
वर्ड रीअरेंजमेंट (3 शब्दों वाला) | 5 |
एरर डिटेक्शन | 5 |
क्लोज टेस्ट | 6 |
वर्ड यूसेज (Discard) | 1 |
फ्रेज़ रिप्लेसमेंट | 4 |
कुल | 30 |
Related Posts | |
IBPS Clerk Syllabus | IBPS Clerk Salary |
IBPS Clerk Selection Process | IBPS Clerk Cut Off |
IBPS Clerk Previous Year Question Papers in Hindi |