देशभर के लाखों उम्मीदवारों के बीच अब IBPS Clerk Prelims Exam 2025 को लेकर उत्साह और चर्चा अपने चरम पर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) द्वारा यह परीक्षा 4 और 5 अक्टूबर 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और स्टूडेंट ग्रुप्स पर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है — “इस बार IBPS Clerk Cut Off कितना रहने वाला है?”
अब अभ्यर्थी अपने अनुमानित स्कोर और एक्सपेक्टेड कट-ऑफ की तुलना कर यह जानने की कोशिश में हैं कि क्या वे IBPS Clerk Mains Exam 2025 के लिए क्वालिफाई कर पाएंगे या नहीं। सभी की निगाहें अब आने वाले हफ्तों में घोषित होने वाले IBPS Clerk Result 2025 और कट-ऑफ लिस्ट पर टिकी हुई हैं, जिसका इंतजार हर उम्मीदवार बड़ी बेसब्री से कर रहा है।
IBPS Clerk Expected Cut Off 2025 (राज्यवार अनुमानित)
उम्मीदवारों के फीडबैक और एग्ज़ाम एनालिसिस के मुताबिक, इस साल का पेपर Easy to Moderate स्तर का रहा। प्रश्नपत्र संतुलित था और English, Reasoning तथा Quantitative Aptitude तीनों सेक्शन में अच्छे स्कोर की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार कटऑफ पिछले साल से थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
नीचे दी गई टेबल में अनारक्षित श्रेणी (UR) के लिए अनुमानित कटऑफ रेंज दी गई है, जो उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया और परीक्षा विश्लेषण पर आधारित है
| राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | अनुमानित कटऑफ (UR) |
|---|---|
| आंध्र प्रदेश | 75 – 80 |
| असम | 81 – 86 |
| बिहार | 77 – 82 |
| चंडीगढ़ | 78 – 85 |
| दिल्ली | 77 – 84 |
| गुजरात | 74 – 80 |
| हरियाणा | 80 – 86 |
| हिमाचल प्रदेश | 83 – 89 |
| जम्मू और कश्मीर | 83 – 89 |
| झारखंड | 80 – 87 |
| कर्नाटक | 63 – 68 |
| केरल | 78 – 83 |
| मध्य प्रदेश | 77 – 83 |
| महाराष्ट्र | 70 – 76 |
| ओडिशा | 83 – 89 |
| पंजाब | 78 – 84 |
| राजस्थान | 80 – 86 |
| तमिलनाडु | 63 – 68 |
| तेलंगाना | 65 – 71 |
| उत्तर प्रदेश | 76 – 82 |
| उत्तराखंड | 85 – 90 |
| पश्चिम बंगाल | 84 – 90 |
Note: IBPS Clerk Expected Cut Off 2025 उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है कि वे Mains परीक्षा में शामिल हो पाएंगे या नहीं। अगर आपका स्कोर इस अनुमानित रेंज के आस-पास है, तो बिना समय गंवाए Mains Preparation शुरू कर दें, क्योंकि सफलता उन्हीं की होती है जो पहले से तैयार रहते हैं!
IBPS Clerk 2025 में किस राज्य की कट-ऑफ सबसे अधिक रह सकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा जैसे राज्यों में इस वर्ष सबसे अधिक कट-ऑफ रहने का अनुमान है। इन राज्यों में उम्मीदवारों की प्रतिस्पर्धा और स्कोरिंग ट्रेंड पिछले सालों की तुलना में ज्यादा रहा है। वहीं, दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में अपेक्षाकृत कट-ऑफ थोड़ी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।
कटऑफ को प्रभावित करने वाले प्रमुख फैक्टर
IBPS Clerk Expected Cut Off 2025 कई कारकों पर निर्भर करता है —
- परीक्षा का कठिनाई स्तर: यदि पेपर कठिन रहा तो कटऑफ कम रह सकता है।
- रिक्तियों की संख्या: ज्यादा वैकेंसी होने पर कटऑफ कम हो जाता है।
- अभ्यर्थियों की संख्या: ज्यादा उम्मीदवारों के शामिल होने से प्रतियोगिता बढ़ती है।
- पिछले वर्षों का ट्रेंड: पुराने वर्षों के कटऑफ से इस बार का अनुमान लगाया जा सकता है।
IBPS Clerk Memory Based Paper 2025: 4 और 5 अक्टूबर की परीक्षा पर आधारित, यहां से करें PDF डाउनलोड
अब आगे क्या? IBPS Clerk Mains 2025 की तैयारी करें
- प्रीलिम्स रिजल्ट: IBPS जल्द ही परिणाम और स्कोर कार्ड जारी करेगा।
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam): 29 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
- अंतिम चयन: केवल Mains Exam के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
- प्रोविजनल अलॉटमेंट: मेरिट और बैंक प्रेफरेंस के अनुसार नियुक्ति मिलेगी।
| IBPS Clerk Prelims Analysis 2025, 05 October | |
| IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-1 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-2 |
| IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-3 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-4 |
| IBPS Clerk Prelims Analysis 2025, 04 October | |
| IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-1 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-2 |
| IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-3 | IBPS Clerk Prelims Analysis Shift-4 |
| Related Posts | |
| IBPS Clerk Syllabus | IBPS Clerk Salary |
| IBPS Clerk Selection Process | IBPS Clerk Cut Off |
| IBPS Clerk Previous Year Question Papers in Hindi | |


RRB NTPC Cut Off 2025 OUT: ज़ोन-वाइज UG ...
IBPS Clerk Cut off 2025: Prelims Result ...
IBPS RRB PO Prelims के पिछले 5 साल के कट...


