बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा IBPS क्लर्क भर्ती 2019-2020 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। आईबीपीएस क्लर्क आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा की अस्थायी तिथियां 7, 8, 14 और 15 दिसंबर 2019 हैं। आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 19 जनवरी 2020(अस्थायी) को अस्थायी रूप से आयोजित होने वाली है। जो उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना की प्रतीक्षा कर रहे थे, वे अब आईबीपीएस क्लर्क 2019 अधिसूचना के बारे में निम्नलिखित जानकारी की जांच कर सकते हैं। यदि आप क्लर्क के रूप में अभिजात वर्ग के PSB का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें।
IBPS क्लर्क रिक्तियां, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, छूट, आवेदन शुल्क, IBPS क्लर्क के लिए आवेदन कैसे करें, IBPS क्लर्क परीक्षा पैटर्न, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए IBPS क्लर्क अधिसूचना 2019 पढ़ सकते हैं। IBPS क्लर्क आधिकारिक अधिसूचना 2019 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
IBPS क्लर्क 2019 रिक्तियां:
IBPS क्लर्क परीक्षा पैटर्न:
पिछले कुछ वर्षों में IBPS Clerk परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। IBPS क्लर्क परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है – IBPS क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा और IBPS क्लर्क मेंस परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक अभियोग्यता, तार्किक क्षमता जैसे तीन विषय शामिल किये गए हैं, जबकि आईबीपीएस क्लर्क मेंस परीक्षा में एक अन्य विषय सामान्य और वित्तीय जागरूकता को जोड़ा गया है। प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पैटर्न आप यहाँ देख सकते हैं ।
A) IBPS क्लर्क 2019 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न :
| S.No. | Name of Tests(Objective | No. of Questions | Maximum Marks | Duration | 
|---|---|---|---|---|
| 1 | English Language | 30 | 30 | 20 minutes | 
| 2 | Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes | 
| 3 | Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes | 
| Total | 100 | 100 | 60 minutes | |
| 
Sr. No | 
Name of Tests 
(NOT BY SEQUENCE) | 
No. of 
Questions | 
Maximum 
Marks | 
Medium of Exam | 
Time allotted for each 
test (Separately timed) | 
| 
1 | 
General/ Financial Awareness   | 
50 | 
50 | 
English & Hindi | 
35 minutes | 
| 
2 | 
English Language | 
40 | 
40 | 
English | 
35 minutes | 
| 
3 | 
Reasoning Ability & Computer Aptitude | 
50 | 
60 | 
English & Hindi | 
45 minutes | 
| 
4 | 
Quantitative Aptitude
 | 
50 | 
50 | 
English & Hindi | 
45 minutes | 
|  | 
Total | 
190  | 
200 |  | 
160 minutes | 
IBPS क्लर्क योग्यता मापदंड :
IBPS क्लर्क परीक्षा के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम ग्रेजुएशन डिग्री या उसके समकक्ष कोई अन्य डिग्री होना आवश्यक है। माँगी गई योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण, उम्मीदवार के पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन भर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा, उन्हें अच्छे से लिखना, बोलना और पढना आना चाहिए। अगर आप दोनों लिखित परीक्षाओं(प्रीलिम्स और मेंस) को उत्तीर्ण करते हैं, परन्तु भाषा प्रवीणता परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होते हैं तो आपको चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जायेगा।
उम्मीदवार को उसके वर्ग के आधार पर आयु में छूट के दी गई है-
सामान्य वर्ग के लिए :
अधिकतम : 28 वर्ष
IBPS क्लर्क आवेदन शुल्क :
आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क आवश्यक है जो आवेदन पात्र की तरह ऑनलाइन जमा करना होगा। आपका आवेदन आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए तभी मान्य होगा जब अपने आवेदन शुल्क का भुगतान दिया हो।
अन्य सभी वर्गों के लिए – Rs. 600 /-
IBPS क्लर्क वेतन :
सार्वजनिक क्षेत्रीय बैंक में एक क्लर्क का प्रशिक्षण के दौरान वेतन 18000 रु से 21000 रु होता है। प्रशिक्षण अवधि के बाद अन्य भत्तों को जोड़ा जाता है जिसमें क्लर्क का बेसिक वेतन Rs 11,500 से Rs 13,000 के बीच होता है।(पदोन्नति के अवसर भी मौजूद हैं)
आप इन्हें भी पढ़ें :
- IBPS क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2019 – यह जानकारी आपके लिए जरुरी है
- IBPS क्लर्क 2019: विस्तृत पाठ्यक्रम
- IBPS Clerk 2019 ऑनलाइन आवेदन व FAQs
- IBPS Clerk 2019: वेतन, जॉब प्रोफाइल और ग्रोथ

 
																	


 IBPS PO 2025: प्रीलिम्स कट-ऑफ और स्कोर क...
          IBPS PO 2025: प्रीलिम्स कट-ऑफ और स्कोर क...
         IBPS Clerk 2025, जानें एग्जाम डेट, सिलेब...
          IBPS Clerk 2025, जानें एग्जाम डेट, सिलेब...
         SBI Clerk 2025: यहाँ देखें परीक्षा तिथि,...
          SBI Clerk 2025: यहाँ देखें परीक्षा तिथि,...
        








