IB Security Assistant Eligibility 2025
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव (SA/Exe) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria) जारी कर दिए गए हैं। यदि आप इस प्रतिष्ठित पद के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सभी आईबी सुरक्षा सहायक पात्रता 2025 (IB Security Assistant Eligibility 2025) के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, राज्य का डोमिसाइल और स्थानीय भाषा की जानकारी जैसे मानकों को पूरा करते हैं।
इस लेख में हमने आईबी सुरक्षा सहायक पात्रता 2025 (IB Security Assistant Eligibility 2025) से जुड़ी हर एक जानकारी को विस्तार से समझाया है, जैसे – आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, स्थानीय भाषा की अनिवार्यता, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदु.
IB SA Eligibility 2025: संक्षिप्त विवरण
मापदंड | विवरण |
---|---|
परीक्षा संस्था | इंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय) |
पद का नाम | सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव |
कुल पद | 4987 |
शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से) |
डोमिसाइल | आवेदन किए गए राज्य का वैध डोमिसाइल |
स्थानीय भाषा | एक स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान |
वांछनीय योग्यता | खुफिया कार्य का फील्ड अनुभव |
आयु सीमा | 18 से 27 वर्ष (17 अगस्त 2025 तक) |
आयु में छूट | SC/ST: 5 वर्ष, OBC: 3 वर्ष, अन्य शासन नियमों के अनुसार |
IB Security Assistant Recruitment 2025 Notification Out for 4987 Vacancies
IB Security Assistant Eligibility 2025
भारतीय खुफिया ब्यूरो ने IB Security Assistant भर्ती 2025 नोटिफिकेशन के साथ ही आयु सीमा, शैक्षणिक, योग्यता आदि पूरी जानकारी भी जारी की है. इस लेख में आगे आईबी सुरक्षा सहायक पात्रता 2025 (IB Security Assistant Eligibility 2025) के महत्वपूर्ण पहलुओं – जैसे आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, स्थानीय भाषा की अनिवार्यता को विस्तार से दिया है-
IB SA आयु सीमा 2025 (17 अगस्त 2025)
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि विभिन्न आरक्षित वर्गों को निम्नानुसार छूट दी गई है:-
श्रेणी | आयु में छूट |
---|---|
SC/ST | 5 वर्ष |
OBC | 3 वर्ष |
केंद्रीय सरकारी कर्मचारी (3+ वर्ष सेवा) | अधिकतम 40 वर्ष |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं (UR) | अधिकतम 35 वर्ष |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं (OBC) | अधिकतम 38 वर्ष |
विधवा/तलाकशुदा महिलाएं (SC/ST) | अधिकतम 40 वर्ष |
पूर्व सैनिक | सरकारी नियमों के अनुसार |
मेधावी खिलाड़ी | अधिकतम 5 वर्ष |
IB Security Assistant Job Profile 2025 – Check Detail
IB SA शैक्षणिक योग्यता 2025 (IB Security Assistant Educational Qualification 2025)
उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित आवश्यक और वांछनीय योग्यताएं होनी चाहिए:
योग्यता प्रकार | विवरण |
---|---|
आवश्यक योग्यता | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास |
डोमिसाइल प्रमाणपत्र | आवेदन किए गए राज्य का होना अनिवार्य |
स्थानीय भाषा | SIB सूची के अनुसार एक स्थानीय भाषा/बोली का ज्ञान |
वांछनीय योग्यता | इंटेलिजेंस फील्ड में अनुभव होना |
IB SA डोमिसाइल की अनिवार्यता
उम्मीदवार जिस राज्य से आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए उनके पास वैध डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। आवेदन के समय यह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है.
IB SA प्रयासों की संख्या (Number of Attempts)
भर्ती प्रक्रिया में प्रयासों की अधिकतम संख्या के बारे में कोई सीमा तय नहीं की गई है। हालांकि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण करने की योजना बनाएं और इसके लिए IB SA सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह से समझें।
IB SA पात्रता 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:
-
पात्रता न पूरी करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य कर दिया जाएगा।
-
चयन केवल उन्हीं उम्मीदवारों का होगा जो सभी चरणों (CBT + Interview/Skill Test) में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
-
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सही जानकारी देनी होगी; गलत जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
-
उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां आवेदन के समय और चयन प्रक्रिया में दिखानी होंगी।
IB Security Assistant Salary 2025 – Check Here
IB Security Assistant Cut Off 2025 – Check Here
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और हमारी वेबसाइट hindi.bankersadda.com को बुकमार्क करें Sarkari Jobs की ताज़ा अपडेट के लिए।