Latest Hindi Banking jobs   »   Hindi Diwas

Hindi Diwas 2022: जानिए 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस 2022, पढ़े इतिहास और महत्व से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्टर

Hindi Diwas 2022: जानिए 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है हिन्दी दिवस 2022, पढ़े इतिहास और महत्व से जुड़े महत्वपूर्ण फैक्टर | Latest Hindi Banking jobs_3.1



Hindi Diwas 2022 in Hindi: प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस (Hindi Diwas) मनाया जाता है। यह दिन ऐतिहासिक रूप से विशेष महत्व रखता है क्योंकि वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को एक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था था। इस तारीख़ को स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने चुना था।



हिंदी महज भारत की नहीं दुनिया की प्रमुख भाषाओं से एक है। हिन्दी भारत की पहचान भी है और सम्मान भी। हिंदी भारत और दुनिया के अन्य देशों में बसे भारतीयों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है।



Important Days in September 2022



Hindi Diwas 2022: इतिहास (History)


राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सुझाव पर हिन्दी को समर्पित दिवस पहली बार वर्ष 1953 में मनाया गया था। इस दिन को चिह्नित करने के पीछे का कारण हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ाना था। सन् 1946 को 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को भारत की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। फिर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार ने 14 सितंबर के दिन को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया। हालांकि आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था। 


हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने का विचार पहली बार 1918 में हिन्दी साहित्य सम्मेलन के दौरान महात्मा गांधी द्वारा लाया गया था। भारत का संविधान अनुच्छेद 343 के तहत हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देता है।


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे नेता थे, जिन्होंने 1977 में वैश्विक स्तर पर हिंदी में एक अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को संबोधित किया था। उस वक्त वे विदेश मंत्री थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया था।


दुनिया भर में लगभग 120 मिलियन लोग दूसरी भाषा के रूप में हिन्दी बोलते हैं, और 420 मिलियन से अधिक लोग इसे अपनी मातृभाषा के रूप में बोलते हैं।



Hindi Diwas 2022: महत्व (Significance)


हिंदी साहित्य का सम्मान करने और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान दिखाने के लिए इस दिन देश भर में कई सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं। हिंदी दिवस पर मंत्रालयों, विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, राष्ट्रीय बैंकों और नागरिकों को हिंदी भाषा में उनके योगदान के लिए राजभाषा कीर्ति पुरस्कार और राजभाषा गौरव पुरस्कार जैसे पुरस्कार प्राप्त होते हैं।


ये दिन देश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। हालांकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Diwas) के रूप में मनाया जाता है, इस तरह से भारत में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हमारे देश में करीब 77 फीसदी  लोग हिन्दी बोलते, समझते और पढ़ते हैं।



More Links:



LIC ADO Salary 2022 In Hand Salary, Promotion Structure, Salary After Wage Revision_80.1


prime_image
About the Author

As a team lead and current affairs writer at Adda247, I am responsible for researching and producing engaging, informative content designed to assist candidates in preparing for national and state-level competitive government exams. I specialize in crafting insightful articles that keep aspirants updated on the latest trends and developments in current affairs. With a strong emphasis on educational excellence, my goal is to equip readers with the knowledge and confidence needed to excel in their exams. Through well-researched and thoughtfully written content, I strive to guide and support candidates on their journey to success.

QR Code
Scan Me