बैंकिंग सेक्टर से संबंधित सरकारी योजनाएं – बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
1.) Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana (PMJDY):
Launched: 15th August, 2014
Objective: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2014 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने भाषण में प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। ये योजना सम्पूर्ण भारत में भारतीय नागरिकों के बैंक खाते से जुड़ी योजना थी। इसके माध्यम से हर व्यक्ति, जिसके पास आधार कार्ड था, जन धन स्कीम के अंतर्गत बैंक खाता खुलवा सकता था। इस योजना को गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के अंतर्गत “एक सप्ताह में सर्वाधिक बैंक खाते खुलने” के लिए सर्टिफिकेट दिया गया। इस योजना के शुरूआती एक हफ्ते में 18,096,130 खाते खोले गए थे।
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
2.) Jan Dhan to Jan Suraksha:
Launched: 9th May, 2015
Objective:भारत में ज़्यादातर नागरिक लम्बे समय से बिना किसी प्रकार के स्वास्थ्य, दुर्घटना या जीवन बीमा के रह रहा था, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने समस्त देशवासियों के लिए जन धन से जन सुरक्षा स्कीम का शुभारम्भ किया। इस योजना के अंतर्गत मुख्यतः तीन प्रकार की बीमा स्कीम शुरू की गई-
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
ये तीनों योजनाएँ भारत के नागरिकों की सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। आइये अब इनके बारे में भी जानते हैं-
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
(2.A.) Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima
Yojana (PMJJBY):
Criteria: यह स्कीम उन बैंक खाताधारकों के लिए है जिनके पास आधार कार्ड है तथा जिनकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है।
Benefit: इस स्कीम के तहत मृत व्यक्ति के परिवार को 2 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।
Premium: 50 वर्ष की उम्र से पहले आपको सालाना 330 रुपए देना होगा। इसका प्रीमियम ग्राहक के खाते से ख़ुद ही डेबिट हो जाएगा।
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
(2.B.) Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana:
Criteria: अगर आपके पास बैंक खाता तथा आधार कार्ड है तो आप इस स्कीम के लिए पात्र माने जाते हैं। इसकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 70 वर्ष है।
Benefit: दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण विकलांगता पर आपको 2 लाख की राशि प्रदान की जाएगी तथा आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख की राशि प्रदान की जाएगी।
Premium: इसका प्रीमियम केवल 12 रुपए सालाना है जो कि आपके बैंक खाते से ख़ुद डेबिट हो जाएगा।
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
(2.C.) Atal Pension Yojana (APY):
Criteria: अटल पेंशन योजना उन सभी नागरिकों के लिए है जिनके खाते बैंक या पोस्ट ऑफिस में हैं तथा जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है।
Benefit: इस योजना के तहत ग्राहकों को 60 साल की उम्र के बाद प्रति माह 1000 रुपए, 2000 रुपए, 3000 रुपए, 4000 रुपए या 5000 रुपए की पेंशन राशि प्रदान की जाएगी।
3.) Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: (PMVVY):
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
Criteria: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना भारत सरकार की पहल है जिसमें वो व्यक्ति जिनकी न्यूनतम आयु 60 वर्ष है, वो इस योजना में भाग ले सकते हैं। सरकार की तरफ से अधिकतम आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है।
Other Details: इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन विकल्प चुनने पर 10 वर्षों के लिए 8% की गारंटी के साथ रिटर्न मिलेगा। आप मासिक, त्रिमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक रूप से पेमेंट कर सकते हैं। यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के माध्यम से शुरू की गई है और इसमें 31 मार्च, 2023 तक भाग ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम खरीद मूल्य 1,62,162 रुपए हैं जिसकी न्यूनतम पेंशन आपको 1000 रुपए मासिक मिलेंगे तथा अधिकतम खरीद मूल्य 15 लाख रुपए हैं जिससे मासिक पेंशन के रूप में आपको 9,250 रुपए मिलेंगे।
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
4.) Pradhan Manti Mudra Yojana:
Launched
Normal
0
false
false
false
EN-US
X-NONE
HI
: 8th April, 2015
Objective: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत MUDRA (Micro Units Development and Refinance Agency) लोन स्कीम भारत सरकार की एक अनोखी पहल है जो व्यक्तियों को MSME उद्योगों के लिए लोन प्रदान करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको किसी भी प्रकार की गारंटी देने की ज़रूरत नहीं है। लोन का भुगतान 3 से 5 साल के बीच किया जा सकता है।
Other Details: इस स्कीम के तहत तीन कैटेगरी हैं-
- शिशु ऋण- इसके तहत एक व्यक्ति 50,000 रुपए तक का ऋण ले सकता है।
- किशोर ऋण- इसके तहत एक व्यक्ति 50,000 रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक का ऋण ले सकता है।
- तरुण ऋण- इसके तहत एक व्यक्ति 5 लाख से लेकर 10 लाख तक का ऋण ले सकता है।
5.) Stand-Up India Scheme:
Objectives: स्टैंड अप इंडिया योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) या किसी महिला को उसके उद्यम के लिए 10 लाख से 1 करोड़ तक का ऋण बैंकों द्वारा दिया जाएगा। ग़ैर-व्यक्तिगत उद्यम के मामले में, 51% शेयर किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के पास या किसी महिला के पास होने चाहिए।
उद्यम शुरू करने के बाद पहले 3 साल आपसे आयकर नहीं लिया जाएगा। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है।
6.) RBI Bonds: गवर्नमेंट ऑफ इंडिया सेविंग्स बांड को RBI बांड कहा जाता है। इसके अंतर्गत आप न्यूनतम 1000 का बांड खरीद सकते हैं। अधिकतम खरीद राशि की कोई सीमा नहीं है।
Eligibility: ये बांड कोई भी भारतीय नागरिक खरीद सकता है। NRI या PIO इन्हें नहीं खरीद सकते।
Other Details: इस बांड को सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक रूप से खरीदा जा सकता है। इन बांड पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स देना होगा।
इससे पहले कवर किये गये टॉपिक्स :
- बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: बैंकिंग सेक्टर में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण कोड (Different codes used in banking sector) – Part-2
- बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: बैंकिंग सेक्टर में इस्तेमाल किए जाने वाले महत्वपूर्ण कोड (Different codes used in banking sector) – Part-1
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: सरकार ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में समिति का गठन किया
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़: कितनी तरह के होते हैं बैंक चेक (Types of Cheques)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE LTD)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – पीएम -किसान (PM-KISAN) योजना को पूरे हुए दो साल
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़- क्या होते हैं – Bad loans
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान के लिए बनाए नियम (RBI set rules on Digital Payments)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़- भारतीय निर्यात ऋण गारण्टी निगम (ECGC)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़- मुद्रा बाजार तथा पूँजी बाजार के बेसिक फैक्ट्स (Basics of Money Market and Capital Market)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए बैंकिंग अवेयरनेस स्पेशल सीरीज़ – नाबार्ड (NABARD)
- SBI और IBPS इंटरव्यू 2021 के लिए स्पेशल सीरीज़ -किसान उत्पादन संगठन (FPO) | New Central Sector Scheme – FPO


Types of Money and Measures of Money Sup...
Major Risks in Banking Sector - बै...
SARFAESI Act- जानें क्य...


