Latest Hindi Banking jobs   »   SSC CHSL Vacancy 2026

SSC CHSL Vacancy 2026 Out: एसएससी सीएचएसएल में 2536 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHSL 2026 Notification 7 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। SSC CHSL भर्ती के तहत लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (LDC/JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) जैसे ग्रुप C पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने फिलहाल लगभग 2536 संभावित रिक्तियां घोषित की हैं। अंतिम रिक्तियां बाद में जारी की जाएंगी।

SSC CHSLऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। टियर-1 और टियर-2 परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

SSC CHSL 2026: महत्वपूर्ण-तारीखें जानकारी

विवरण जानकारी
परीक्षा SSC CHSL 2026
रिक्तियां 2536 (संभावित)
पद LDC/JSA, DEO, DEO Grade A
आवेदन तिथि 7 सितंबर–7 अक्टूबर 2026
शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास
आयु सीमा 18–27 वर्ष
आवेदन शुल्क ₹100
चयन प्रक्रिया टियर-1, टियर-2 और दस्तावेज सत्यापन

SSC CHSL Vacancy 2026

SSC ने CHSL 2026 के लिए लगभग 2536 रिक्तियां बताई हैं। ये अभी संभावित हैं। पदवार और श्रेणीवार अंतिम रिक्तियां बाद में आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

SSC CHSL 2026 Eligibility

शैक्षणिक योग्यता

LDC/JSA और अधिकांश DEO पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। कुछ निर्धारित DEO पदों के लिए 12वीं में विज्ञान वर्ग और गणित विषय अनिवार्य है।

आयु सीमा

1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

SSC CHSL 2026 आवेदन शुल्क

सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। महिला, SC, ST, PwBD और पात्र ESM उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है।

SSC CHSL 2026 Exam Pattern

टियर-1 परीक्षा

विषय प्रश्न अंक
अंग्रेजी भाषा 25 50
सामान्य बुद्धिमत्ता 25 50
मात्रात्मक योग्यता 25 50
सामान्य जागरूकता 25 50
कुल 100 200

टियर-1 में प्रत्येक विषय के लिए 15 मिनट का सेक्शनल टाइमर रहेगा और गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन व्यवस्था है।

टियर-2 परीक्षा

टियर-2 में गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान के साथ पद के अनुसार स्किल/टाइपिंग टेस्ट शामिल होगा। LDC/JSA के लिए टाइपिंग टेस्ट और DEO के लिए स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

SSC CHSL 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. नए उम्मीदवार One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
  3. SSC CHSL 2026 आवेदन लिंक खोलें।
  4. व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
  6. लागू होने पर ₹100 शुल्क जमा करें।
  7. फॉर्म जमा करके उसकी प्रति सुरक्षित रखें।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि नए SSC पोर्टल पर OTR आवश्यक है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से SSC वेबसाइट या My SSC मोबाइल ऐप के जरिए किया जा सकता है।

SSC CHSL 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें

  • आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें।
  • तीनों परीक्षा केंद्र एक ही SSC क्षेत्र के भीतर चुनने होंगे।
  • रिक्तियां अभी संभावित हैं, इसलिए अंतिम संख्या बदल सकती है।
  • आवेदन जमा करने से पहले नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण जांच लें।
  • टियर-1 और टियर-2 की तारीख आयोग बाद में जारी करेगा।

FAQs

SSC CHSL 2026 में कितनी रिक्तियां हैं?

SSC CHSL 2026 के लिए लगभग 2536 संभावित रिक्तियां घोषित की गई हैं। अंतिम रिक्तियां बाद में जारी होंगी।

SSC CHSL 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास और 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष की आयु वाले पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित पद की अन्य शर्तें पूरी करते हों।

SSC CHSL 2026 की अंतिम आवेदन तिथि क्या है?

SSC CHSL 2026 की ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे है। शुल्क भुगतान 8 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक किया जा सकता है।

prime_image
About the Author

Experienced content professional with 7+ years in digital content creation, SEO writing, and educational journalism. Working at Adda247, leading content generation for the aspirants of Govt job like - Banking, SSC, Railway etc. I specialize in developing accurate, student-focused content on government job exams, results, admit cards, and current affairs. Committed to delivering high-quality, search-optimized articles that inform and empower aspirants across India.

TOPICS: