रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा CEPTAM-11 Tier-I CBT परीक्षा तिथि 2026 (DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026) जारी कर दी गई है, जिसमें Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) कर कुल 764 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे।
परीक्षा से पहले बोर्ड ने City Intimation Slip जारी कर दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने एग्जाम सिटी और तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आधिकारिक जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।
DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026 Out
Defence Research and Development Organisation (DRDO) द्वारा CEPTAM-11 Tier-I CBT परीक्षा तिथि 2026 (DRDO CEPTAM-11 Exam Date 2026), DRDO में Senior Technical Assistant-B (STA-B) और Technician-A (Tech-A) के कुल 764 पदों को भरने के लिए 23 मार्च 2026 (सोमवार) को निर्धारित है।
डीआरडीओ CEPTAM-11 2025: भर्ती महत्वपूर्ण तिथियाँ
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| DRDO CEPTAM 11 नोटिफिकेशन | 04 दिसंबर 2025 |
| आवेदन | 11 दिसंबर 2025 – 01 जनवरी 2026 |
| DRDO CBT-1 परीक्षा तिथि (Technician-A) | 23 मार्च 2026 |
| DRDO CBT-2 परीक्षा तिथि (STA-B) | जल्द घोषित होगी |
डीआरडीओ Ceptam नोटिफिकेशन PDF
DRDO CEPTAM भर्ती 2025-26 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. DRDO CEPTAM नोटिफिकेशन मे उम्मीदवार DRDO CEPTAM भर्ती के लिए पदों की संख्या, योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी चेक कर सकते है, जिसे डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया है
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 Notification PDF- Click Here To Download
DRDO CEPTAM Short Notice Out – Click Here to Download Now
डीआरडीओ CEPTAM 11 वैकेंसी डिटेल्स 2025
| पद | पदों की संख्या |
|---|---|
| Senior Technical Assistant-B | 561 |
| Technician-A | 203 |
| कुल | 764 |
DRDO CEPTAM 11 Apply Online 2025 – ऐसे करें आवेदन
DRDO CEPTAM 11 Apply Online 2025 Direct Link
आप इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डीआरडीओ Ceptam भर्ती 2025 के लिए अप्लाइ कर सकते है-
- www.drdo.gov.in पर जाएं ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करें
- Careers → CEPTAM-11 लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
डीआरडीओ Ceptam – क्या चाहिए योग्यता (Eligibility)
STA-B पद: विज्ञान में स्नातक (Bachelor’s Degree in Science) या AICTE-मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग/डिप्लोमा चाहिए। स्वीकार्य विषयों में Automobile, Computer Science, Electrical, Mechanical, Physics, Chemistry आदि शामिल हैं।
Tech-A पद: 10वीं पास + मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट या ट्रेड में 1-वर्ष का मान्य सर्टिफिकेट आवश्यक है।
विवरणिक पात्रता मानकों की पूरी जानकारी DRDO की आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी — आवेदन से पहले इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
डीआरडीओ Ceptam चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
- Tier-1 (CBT) — सभी पदों के लिए अनिवार्य, जिसमें सामान्य विषय (Quantitative Aptitude, General Awareness, Reasoning, English, General Science) शामिल होंगे।
- Tier-2 —
-
-
STA-B: Computer Based Test
-
Tech-A: ट्रेड/स्किल टेस्ट (Trade / Practical Test)
-
सही रणनीति अपनाएँ: CBT की तैयारी करें + यदि आपने ट्रेड सलेक्ट किया है, तो अपने व्यावसायिक कौशल को अपडेट रखें।
डीआरडीओ Ceptam-11 भर्ती क्यों है खास?
- DRDO में सरकारी जॉब के साथ 7th CPC वेतनमान — अच्छी सैलरी + भविष्य की गारंटी।
- रक्षा क्षेत्र में काम करते हुए देश की सुरक्षा से जुड़ने का गौरव।
- तकनीकी और टेक्नीशियन दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों को मौका — अधिक उम्मीदवारों के लिए दरवाज़ा खुला।
- ट्रेड्स वाले उम्मीदवारों के लिए स्किल-ट्रेड टेस्ट — अगर आपका ट्रेड मजबूत है, आपकी सफलता की संभावनाएं बेहतर।
| DRDO CEPTAM Related Link | |
| DRDO CEPTAM Syllabus & Exam Pattern | DRDO CEPTAM Previous Year Question |
| DRDO CEPTAM Salary & Job Profile | DRDO CEPTAM Cut Off (Previous Year) |



RBI Assistant परीक्षा तिथि 2026 जारी- यह...
SSB Constable Tradesman Driver Recruitme...
CG TET 2026 का रिजल्ट जारी, यहाँ से डाउन...


