दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 7565 पदों पर महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है, जिससे देशभर के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Vacancy 2025: महत्वपूर्ण जानकारियाँ-
जो युवा लंबे समय से पुलिस विभाग में नौकरी का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। यह भर्ती न केवल दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए बल्कि पूरे भारत के युवाओं के लिए एक शानदार मौका है अपने करियर की शुरुआत करने का। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- पदों की कुल संख्या: 7565
- आवेदन शुरू: 22 सितंबर 2025
- आवेदन समाप्ति: 21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे)
- परीक्षा का आयोजन: दिसंबर 2025 / जनवरी 2026
- वेतनमान: रु. 21,700 से रु. 69,100
- पद का स्थान: दिल्ली एनसीआर
- चयन प्रक्रिया: ऑनलाइन परीक्षा → शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) → चिकित्सा परीक्षा
Delhi Police Constable Vacancy 2025 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
| आयोजन | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 22 सितंबर 2025 |
| आवेदन शुरू | 22 सितंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे) |
| शुल्क भुगतान अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 (रात 11 बजे) |
| फॉर्म सुधार विंडो | 29 से 31 अक्टूबर 2025 |
| प्रवेश पत्र उपलब्ध | दिसंबर 2025 |
| लिखित परीक्षा | दिसंबर 2025 / जनवरी 2026 |
Delhi Police Constable Vacancy 2025: वेकेंसी डिटेल

| श्रेणी | पुरुष (कॉन्स्टेबल) | पुरुष (पूर्व सैनिक – अन्य) | पुरुष (पूर्व सैनिक – कमांडो) | महिला (कॉन्स्टेबल) | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|
| सामान्य (UR) | 1914 | 107 | 106 | 1047 | 3174 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 456 | 26 | 25 | 249 | 756 |
| पिछड़ा वर्ग (OBC) | 967 | 54 | 56 | 531 | 1608 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 729 | 62 | 138 | 457 | 1386 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 342 | 36 | 51 | 212 | 641 |
| कुल | 4408 | 285 | 376 | 2496 | 7565 |
Download Delhi Police Constable Notification 2025 PDF
Delhi Police Vacancy 2025 Online Form
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पद के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Delhi Police Constable Apply Online पोर्टल 22 सितंबर 2025 से सक्रिय हो गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है।
Delhi Police Constable Apply Online Link
पात्रता व आयु सीमा
-
शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास (Senior Secondary) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से।
-
विशेष छूट: 11वीं पास उम्मीदवार कुछ विशेष पदों जैसे बैंडमैन, ड्राइवर, डिपैच राइडर आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
आयु सीमा:
-
न्यूनतम: 18 वर्ष
-
अधिकतम: 25 वर्ष (1 जुलाई 2025 को)
-
वर्ग के अनुसार आयु छूट: SC/ST 5 वर्ष, OBC 3 वर्ष, आदि – पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देखें।
-
-
अनिवार्य: पुरुष पदों के लिए LMV ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक (लर्नर लाइसेंस स्वीकार्य नहीं)।
आवेदन शुल्क और लिंक
-
SC/ST, PwBD, महिला उम्मीदवारों के लिए फीस: नि:शुल्क
-
अन्य वर्गों के लिए: ₹100
-
भुगतान ऑनलाइन माध्यम से (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग)
-
आवेदन के लिए आधिकारिक लिंक: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल 2025 आवेदन
-
आधिकारिक वेबसाइट: delhipolice.gov.in
चयन प्रक्रिया
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PE & MT)
-
चिकित्सा परीक्षा
-
दस्तावेज सत्यापन और अंतिम नियुक्ति


Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ...
PNB LBO Recruitment 2025: लास्ट डेट बढ़ी...
OICL AO Recruitment 2025: 300 पदों पर नि...


