प्रिय पाठकों,
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में कट ऑफ अंक से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए बैंकिंग जागरूकता और स्टेटिक जागरूकता प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर आज की सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है !!
राष्ट्रीय समाचार
1. भारत का पहला एक्वा मेगा फूड पार्क आंध्र प्रदेश में स्थापित किया गया
i. केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम गोदावरी जिले, आंध्र प्रदेश के भीमावरम मंडल के टुंडुरू गांव में गोदावरी मेगा एक्वा फूड पार्क की स्थापना की।
ii. इस पार्क का प्रचार गोदावरी मेगा एक्वा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया। यह पहला मेगा एक्वा फूड पार्क होगा जो विशेष रूप से आंध्र प्रदेश राज्य में मछली और समुद्री उत्पादों के प्रसंस्करण के लिए संचालित किया जायेगा।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- आंध्र प्रदेश के सीएम: चंद्रबाबू नायडू, राज्यपाल: ई.एस.एल नरसिम्हन।
- गोदावरी मेगा एक्वा फूड पार्क प्राइवेट लिमिटेड को 122.60 करोड़ रु. की लागत से 57.81 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है।
2.महत्वपूर्ण कैबिनेट अनुमोदन: 14 फरवरी 2019

i. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुमोदन के निम्नलिखित सेट दिए हैं। महत्वपूर्ण कैबिनेट अनुमोदन निम्नानुसार दिए गए हैं:
ii. कैबिनेट ने दी मंजूरी-
1.आतंकवाद का सामना करने को लेकर भारत और मोरक्को के बीच एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन।
2.किसान मिलों की स्थापना के लिए दिल्ली मिल्क स्कीम द्वारा लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोर्टियम के स्वामित्व वाली 1.61 एकड़ भूमि, जो दिल्ली के अलीपुर में स्थित है, को पट्टे पर देने का प्रस्ताव।
3. 16वें लोकसभा सत्र का समापन
i. T16वीं लोकसभा का अंतिम सत्र 13 फरवरी 2019 को समाप्त हुआ। लोकसभा के 16वें सत्र कार्यकाल का विवरण देते हुए, संसदीय मामलों के मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि लोकसभा में कुल 331 बैठकें हुईं। 205 बिल पारित किए गए और 85% की उत्पादकता थी।
ii. राज्यसभा के लिए, 154 बिल पारित किए गए और उत्पादकता 68% थी। अभी-अभी समाप्त हुए संसदीय सत्र में 10 बैठकें हुई, जो 14 दिनों के भीतर संपन्न हुईं। लोकसभा की उत्पादकता 89% और राज्यसभा की 8% थी। 2019-20 का अंतरिम बजट इस महीने की पहली तारीख को पेश किया गया था।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- सुमित्रा महाजन वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष हैं।
4. आयुष मंत्रालय ने ई-औषधि पोर्टल लॉन्च किया
i. आयुष राज्य मंत्री (IC), श्रीपाद येसो नाइक ने नई दिल्ली में आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी दवाओं और संबंधित मामलों के ऑनलाइन लाइसेंस के लिए ई-औषधि पोर्टल की शुरुआत की।
ii. यह ई-औषधि पोर्टल पारदर्शिता, उन्नत सूचना प्रबंधन सुविधा, उन्नत डेटा उपयोगिता और बेहतर जवाबदेही बढ़ाने के लिए है।
5.भारतीय सेना ने वार्षिक अभ्यास का नाम “एक्सरसाइज़ टोपची’ रखा।
i.भारतीय सेना ने वार्षिक “एक्सरसाइज टोपची” में अल्ट्रालाइट तोपो और स्वदेशी स्वाति हथियार खोजी रडार का उपयोग करके अपनी तोपों की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह अभ्यास नासिक के पास देवलाली कैंप में आयोजित किया गया था। विमानन और चौकसी क्षमताओं को भी प्रदर्शित किया गया।
ii. तोपों के अलावा रॉकेट, मिसाइल, निगरानी, और लक्ष्य अधिग्रहण रडार, दूर से उड़ायें जाने वाले विमान और हाई-टेक उपकरणों को प्रदर्शित किया गया।
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- थल सेनाध्यक्ष – जनरल बिपिन रावत।
अंतरराष्ट्रीय समाचार
6. मैसिडोनिया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर उत्तरी मैसेडोनिया किया

i. पूर्व में मैसेडोनिया गणराज्य के रूप में जाने जाने वाले देश ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर उत्तर मेसिडोनिया गणराज्य कर दिया है, एक दशक पुराने विवाद को समाप्त करने वाले इस निर्णय से नाटो की सदस्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा
ii. . नये नाम वाले देश ने इस समारोह को ध्वज-उत्सव समारोह के साथ मनाया, जिसमें इसके संभावित – और लंबे समय से प्रतीक्षित – नाटो में प्रवेश की संभावना है.
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- उत्तर मैसेडोनिया राजधानी: स्कोप्जे, मुद्रा: मैसेडोनियन दिनार.
पुरस्कार
7. ब्रैडली कूपर को ‘ए स्टार इज़ बॉर्न’ के लिए पेटा से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की जीता

i.पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) द्वारा ब्रैडली कूपर को ‘ओसकट’ से सम्मानित किया गया है.
ii.पशु अधिकार संगठन ने कूपर को “कुख्यात पशु प्रदर्शक द्वारा आपूर्ति का उपयोग करने के बजाय ‘अपने स्टार साथी को ‘ए स्टार इज़ बॉर्न’ में शामिल करने के उनके प्रबुद्ध निर्णय के लिए सम्मानित किया गया.
8. सिद्धार्थ लाल ने 2018 के लिए ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता

i. आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल को 2018 के लिए ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है. लाल अब 6 से 8 जून 2019 तक मोंटे कार्लो में ईवाई वर्ल्ड एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड (WEOY) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ।
ii. ईवाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2018 के अन्य विजेता :
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: अजीम प्रेमजी, विप्रो के अध्यक्ष.
स्टार्ट-अप: बायजू रवेन्द्रन, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Think & Learn (BYJU’S).
व्यवसाय परिवर्तन: किशोर बियानी, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फ्यूचर ग्रुप.
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: अजीम प्रेमजी, विप्रो के अध्यक्ष.
स्टार्ट-अप: बायजू रवेन्द्रन, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, Think & Learn (BYJU’S).
व्यवसाय परिवर्तन: किशोर बियानी, संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फ्यूचर ग्रुप.
9. पी चिदंबरम की पुस्तक “अनडॉन्टेड: सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया” का अनावरण किया गया
i. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम, नई दिल्ली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की “अनडॉन्टेड: सेविंग द आइडिया ऑफ इंडिया” नामक नई पुस्तक का अनावरण किया.
ii. पुस्तक देश के भय के माहौल और संवैधानिक मूल्यों को कैसे खतरे में डाला जा रहा है, इस पर निबंधों का एक संग्रह है.
खेल समाचार
10. क्लाउडेड तेंदुए को ’राष्ट्रीय खेल 202’2 के लिए शुभंकर चुना गया
i. राष्ट्रीय खेल 2022 की कार्यकारी समिति की बैठक में खेल और युवा मंत्रालय ने मुस्कुराते हुए क्लाउडेड तेंदुए को राष्ट्रीय खेल 2022 के लिए शुभंकर चुना.
ii. मेघालय 2022 राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा, जोइस राज्य के गठन के 50वें वर्ष के अवसर के साथ आयोजित किया जा रहा है. क्लाउडेड तेंदुआ जंगली बिल्लियों में से एक है जो गारो, खासी और जयंतिया हिल्स के जंगलों में रहते हैं.
उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- मेघालय राजधानी: शिलांग, मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा, राज्यपाल: तथागत रॉय.
निधन
11. रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार विजेता मैनफ्रेड आयगेन का निधन

i. संयुक्त रूप से रसायन विज्ञान के लिए 1967 का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले जर्मन वैज्ञानिक मैनफ्रेड आयगेन का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
ii. आयगेन ने लघु ऊर्जा स्पंदन के माध्यम से साम्यावस्था से प्रभावित अत्यंत तेज रासायनिक अभिक्रियाओं की गति की गणना की विधि पर कार्य करने के लिए पुरस्कार जीता था। । 1971 में, उन्होंने जर्मनी में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर बायोफिजिकल केमिस्ट्री की स्थापना की।
12. इंग्लैंड के प्रसिद्ध गोलकीपर, गॉर्डन बैंक्स का निधन

i. दुनिया के सबसे प्रसिद्ध गोलकीपर में से एक गॉर्डन बैंक्स का इंग्लैंड में 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. गॉर्डन बैंक्स को छह बार फीफा (द फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल) के गोलकीपर के रूप में नामित किया गया था और उन्होंने 1963 से 1972 के बीच इंग्लैंड के लिए 73 कैप अर्जित किए.
ii. उन्होंने 1966 में विश्व कप जीता.
You may also like to Read:




RRB Group D Admit Card 2025: नई डेट आने ...
LIC AAO Mains Exam 2025: GA और Insurance...
CG व्यापम Rural Health Coordinator एडमिट...


