बिहार पुलिस सब-सेवा आयोग (BPSSC) ने 1799 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार राज्य के लिए है और चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा एवं इंटरव्यू शामिल हैं। इस आर्टिकल में योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, और महत्वपूर्ण तिथियों सहित पूरी जानकारी दी गई है.
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संस्था | बिहार पुलिस सब-सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (SI) |
| कुल पद | 1799 |
| आवेदन प्रारंभ | 26 सितंबर 2025 |
| आवेदन अंतिम तिथि | 26 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| योग्यता | मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री |
| आयु सीमा | न्यूनतम 20 वर्ष, अधिकतम 37 वर्ष (श्रेणीानुसार छूट) |
| आवेदन शुल्क | ₹100 (सभी के लिए) |
| वेतनमान | लेवल-6 वेतनमान |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
बिहार पुलिस SI पदों का वर्गवार विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या | महिला कोटा | ट्रांसजेंडर पद |
|---|---|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 210 | 74 | – |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 15 | 5 | – |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 273 | 96 | – |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 222 | 78 | 7 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 42 | – | – |
| सामान्य (General) | 850 | 63 | – |
बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 योग्यता एवं आयु सीमा
- योग्यता: समस्त उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है (01 अगस्त 2025 तक प्राप्त)।
- आयु सीमा (01 अगस्त 2025 तक):
-
-
सामान्य पुरुष: 20 से 37 वर्ष
-
सामान्य महिला व BC/EBC: 40 वर्ष
-
SC/ST/तीसरा लिंग (ट्रांसजेंडर): 42 वर्ष
-
नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा (Prelims और Mains)
- शारीरिक मापदंड परीक्षा (PET – Physical Efficiency Test)
- साक्षात्कार (Interview)
आवेदन शुल्क
-
सभी उम्मीदवारों के लिए ₹100 (ऑनलाइन पेमेंट विधि से)
महत्वपूर्ण लिंक
| बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 लिंक |
| बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2025 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF |
| बिहार पुलिस एसआई ऑनलाइन आवेदन लिंक |
बिहार पुलिस SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- “Sub-Inspector Recruitment 2025” के लिए आवेदन लिंक खोजें।
- “New Registration” पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
- दिए गए निर्देशानुसार व्यक्तिगत, शैक्षिक एवं जरूरी विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- फॉर्म का प्रीव्यू करें और सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की कंफर्मेशन कॉपी प्रिंट करें।



India Post GDS 2nd Merit List 2026: दूसर...
SBI PO Salary Revised: SBI PO का सालाना ...
SSC CGL Tier 2 Result 2026 जारी: 15,118 ...


